Showing posts with label failed transformer. Show all posts
Showing posts with label failed transformer. Show all posts

Sunday, November 18, 2018

पैकन गांव, मैरहा, तिवरिगवां-मनबोदसिंह सहित देवतालाब क्षेत्र में मात्र 3 दिनों में बदले गए आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर (मामला ज़िले के मऊगंज बिजली डिवीजन अन्तर्गत देवतालाब डीसी में पैकन गांव एवं तिवरिगवां-मनबोदसिंह ग्राम का जहां पर 25 केवी एवं 63 केवी के कई जले ट्रांसफार्मर बदले गए, उच्चस्तर तक रखी गई थी बात, मीडिया में आने से भी बना था दबाब, एई ने फ़ोन पर दी जानकारी)

दिनाँक 18 नवंबर 2018, स्थान - मऊगंज रीवा मप्र

   (शिवानन्द द्विवेदी, रीवा मप्र)

     ज़िले के मऊगंज बिजली डिवीजन में सैकड़ों फैल ट्रांसफार्मर की समाचार अभी पिछले दिनों मीडिया में छाई हुई थी. ज़िले एवं प्रदेश की मीडिया ने जनता के हित की इस समाचार को काफी ढंग से छापा था साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर के एल वर्मा, जबलपुर डिस्कोम सीएमडी, एवं प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंद्र केशरी के पास भी बात पहुचा दी गई थी.

   मात्र दो दिन के भीतर बदले 4 ट्रांसफार्मर

   इस बीच देवतालाब सहायक अभियंता दिनेश पॉल द्वारा अपने नए मोबाइल नंबर से जानकारी दी गई है की मैरहा 875 में रामटहल पटेल एवं भूपति पटेल के घर के पास 25 केवीए के जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जाने के साथ ही पिछले दो दिन में  तिवरीगवां-मनबोदसिंह में रामाश्रय पटेल के घर के पास वाला 25 केवीए एवं साथ ही पैकन गांव में ठाकुरान बस्ती में जला 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी बदला दिया गया है.

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की पुष्टि की

   इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जब ग्रामीणों से जानकारी चाही गई तो रामटहल, भूपति, भाग्योदय सिंह एवं रामाश्रय पटेल द्वारा बताया गया की उनका 25 केवीए एवं 63 केवीए के चारों ट्रांसफ़ॉर्मर बदल दिए गए हैं और बिजली की कोई समस्या नही है. सभी कृषकों ने प्रसन्नता जाहिर की है. साथ ही मीडिया एवं सामाजिक प्रयाशों की प्रसंसा की है. बताया की आज जब हमारे जन प्रतिनिधि समस्याओं का समाधान नही करवा रहे और वोट लेकर ओट में छिप जाते हैं और पांच साल दिखाई नही देते ऐसे में मीडिया और सामाजिक प्रयाश हमारे लिए वरदान बन कर आते हैं.

  पैकन गांव, खर्रा, नौढिया 4 ग्रामों के बदले आधा दर्जन से अधिक फेल ट्रांसफार्मर

   देवतालाब के सहायक बिजली अभियंता दिनेश पॉल द्वारा जानकारी दी गई की पैकन गांव में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर सहित खर्रा, नौढिया 4, मैरहा 875 आदि ग्रामों के 6 ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह के भीतर बदल दिए गए हैं. सहायक अभियंता दिनेश पॉल का ऑफिसियल मोबाइल गुम हो जाने के कारण संपर्क नही हो पाया था जिसकी वजह से किसानों और उपभोक्ताओं में काफी रोष उत्पन्न हुआ था. अब नया मोबाइल नंबर मिल जाने से सहायक अभियंता से संपर्क हो पा रहा है और किसानों की समस्या सुनी जा रही हैं. इस बीच सहायक बिजली अभियंता देवतालाब दिनेश पॉल से चर्चा में उनके द्वारा जानकारी दी गई की विभाग में इस समय ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं और सभी जले ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य प्रगति पर हैं. 

  देबतालब एई क्षेत्र में अभी भी फेल हैं दर्जन भर अन्य ट्रांसफार्मर 

     देवतालाब एई द्वारा बताया गया की पुराने जो भी जले हुए ट्रांसफार्मर थे संबल योजना आने के बाद लगभग बदल दिए गए हैं जबकि अभी पिछले कुछ सप्ताह में लगभग 15 तक ट्रांसफार्मर पुनः जलने की खबर आ रही थी जिन्हें उपलब्धता के आधार पर बदला  जा रहा है. बताया गया की देवतालाब सहायक अभियंता कार्यालय में मात्र एक ही गाड़ी है जो सतना स्टोर ट्रांसफार्मर लेने जाती है जिंसमे सभी ट्रांसफार्मर एक साथ नही आ पाते. कभी कभी ऐसा भी होता है की जिस क्षमता का ट्रांसफार्मर चाहिए होता है स्टोर में उपलब्ध भी नही होता अतः इंतज़ार करना पड़ता है. 

  पैकन गांव में जल्द लगेगी 10 खंभों की जली केबल 

      देवतालाब एई द्वारा बताया गया कि  पैकन गांव में लगभग 10 खंभों के बीच की जली हुई केबल बदलने के लिए ठेकेदार को पिछले हफ्ते ही भेजा गया था लेकिन ग्रामीणों द्वारा खंभों के बीचोंबीच रखे हुए पेड़ों को न काटने की वजह से केबल नही लगाई जा सकी थी. 

संलग्न - संलग्न पैकन गांव में ट्रांसफार्मर बदले जाने की प्रक्रिया का दृश्य है कृपया अवलोकन करें.

-----------------

शिवानन्द द्विवेदी

सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 9589152587, 7869992139

Friday, August 10, 2018

करहिया का 63 केवीए का जला ट्रांसफार्मर बदला गया, त्योंथर में अभी भी जले हैं दर्जनों ट्रांसफार्मर (मामला ज़िले के त्योंथर विद्युत संभाग का जहां पर पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ था जो दिनांक 10 अगस्त को बदला गया, पूरे त्योंथर डिवीज़न में अभी भी जले हैं दर्जनों ट्रांसफार्मर)

दिनाँक 10 अगस्त 2018, स्थान - कटरा विद्युत वितरण केंद्र, रीवा मप्र 

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

   प्रदेश सरकार द्वारा संबल योजनान्तर्गत बिजली बिल माफी एवं सरल बिजली बिल स्कीम के चलते किसानों और आम नागरिको को काफी राहत मिलने लगी है. जहां पिछले महीनों जले हुए ट्रांसफार्मर को न बदलने के पीछे विभाग द्वारा आउटस्टैंडिंग अर्थात बिजली बिल बकाया का हवाला दिया जाता था वहीं जब से सरल बिजली बिल स्कीम एवं संबल योजना आई है इसके चलते विभाग द्वारा बताया गया की ऐसी कोई बाध्यता न होने से प्राथमिकता और आवश्यकता अनुरूप सभी जले हुए ट्रांसफार्मर एक एक करके बदले जा रहे हैं.

त्योंथर डिवीज़न में करहिया का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला गया 

    पिछले लगभग एक माह से करहिया ग्राम का ट्रांसफार्मर जला हुआ बताया गया था. जिंसमे आम नागरिकों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी. लगभग हर जगह से सोर्स सिफारिश लगवाए गए थे. परंतु सबसे बड़ी समस्या स्वयं विभाग के पास सतना और सागर स्टोर में ट्रांसफार्मर की अनुपलब्धता बतायी गई थी. चूंकि एकसाथ पूरे संभाग एवं प्रदेश के फैल ट्रांसफार्मर बदले जाने थे तो वभाविक तौर पर विभाग इसके लिए पूरी तरह से तैयार नही था. इस बीच पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी द्वारा रीवा संभाग के चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा को ट्विटर के माध्यम से रिमाइंडर रिक्वेस्ट भेजा गया था जिंसमे दिनांक 31 जुलाई तक ट्रांसफार्मर बदलने की जो बात उनके द्वारा कही गई थी उसका हवाला दिया गया था. इस पर चीफ इंजीनियर द्वारा अपने ट्विटर एकाउंट से रिप्लाई कर पुनः संदेश भेजा गया था एवं बताया गया था की दिनाँक 10 अगस्त तक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा.

ट्रांसफार्मर बदले जाने में देरी से फसल बुवाई हुई प्रभावित

    करहिया ग्राम का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने में देरी होने से धान का रोपा लगाने में दिक्कत हुई क्योंकि इस क्षेत्र में बारिश न हो पाने से किसान मात्र बोरवेल के पानी पर ही आश्रित थे. लेकिन ऐन वक्त पर ट्रांसफॉर्मर फैल हो जाने से जैसे किसानों के लिए भारी मुसीबत बन गई. यद्यपि ट्रंसफॉर्मेर बदला गया और इससे आम नागरिकगण प्रसन्न हैं लेकिन चूंकि फसल बुवाई प्रभावित हुई इससे यही कहा जा सकता है की का वर्षा जब कृषि सुखाने. इस बीच जिन जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं उनमे से दिनेश लोनिया, संखधर लोनिया, रामलाल लोनिया, नेता लोनिया, सुरेश लोनिया, त्रिवेणी प्रसाद लोनिया, अजय तिवारी, संजय लोनिया, रामचंद्र लोनिया आदि हैं. 

त्योंथर डिवीज़न में अभी भी जले हैं दर्जनों ट्रांसफार्मर

   यद्यपि करहिया ग्राम का फैल ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है लेकिन इसी तरह अभी भी त्योंथर डिवीज़न में दर्जनों ट्रांसफार्मर जले पड़े हुए हैं जिन्हें बदला जाना चाहिए. लोग काफी परेशान हैं और लगभग रोज ही अखबारों के माध्यम से शिकायतें आती रहती हैं लेकिन विभाग का कहना होता है की सतना स्टोर से नए ट्रांसफार्मर न मिल पाने से बदले नही जा रहे हैं. अभी पिछले सप्ताह की जानकारी में ट्विटर पर ही संदेश भेजकर चीफ इंजीनियर रीवा संभाग एवं प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री इंद्र केशरी को सूचित किया गया था की अभी भी दर्जनों ऐसे ट्रांसफार्मर हैं जिन्हें बदला जाना चाहिए. इनमे कुछ 100, कुछ 63 और ज्यादातर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर हैं. जानकारी अनुसार लालगांव डीसी में ही लगभग आधा दर्ज़न भर ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जिंसमे पनगड़ी ग्राम में राजेन्द्र सिंह के घर के पास का भी समिलित हैं. साथ ही कटरा डीसी में जले हुए दर्ज़न भर ट्रंसफॉर्मेर में बाबूपुर पंचायत में भी बीडीसी विनोद विश्वकर्मा के घर के पास का ट्रांसफार्मर जला हुआ है.

संलग्न - संलग्न तस्वीर में करहिया ग्राम का 63 केवीए का जला हुआ ट्रांसफार्मर जिसे अब बदला जा चुका है. तस्वीर में गाड़ी में जले हुए ट्रांसफार्मर को रखा हुआ है साथ ही ट्रांसफार्मर स्टैंड में नए ट्रांसफार्मर को मैकेनिक द्वारा बदला जा रहा है, साथ ही करहिया ग्राम के लोग नीचे तस्वीरों में देखे जा सकते हैं. 

-----------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता, 

ज़िला रीवा, मप्र, मोबाइल 9589152587, 7869992139

Saturday, August 4, 2018

सिंगरौली समाचार - सामाजिक हितों की हुई रक्षा, बरसेड़ा का जला ट्रांसफार्मर बदला गया (मामला सिंगरौली बैढ़न के सरई विद्युत वितरण केंद्र अन्तर्गत आने वाले बरसेड़ा आदिवाशी गांव का जहां पर कई सप्ताह से जले हुए 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को चीफ इंजीनियर एवं डी ई बैढ़न के हस्तक्षेप के बाद 3 अगस्त को रात बदला गया, सामाजिक कार्यकर्ता ने प्राप्त सूचना पर ट्विटर पर भेजा था संदेश)

दिनांक 04 अगस्त 2018, स्थान - बैढ़न सिंगरौली, मप्र

(शिवानन्द द्विवेदी)

   सामाजिक और मूलभूत मानवाधिकार के हितों की रक्षा की दिशा में एक और कदम. मामला है बैढ़न सिंगरौली जिले का जहां पर रीवा से कार्य कर रहे हरीश मिश्रा नामक युवक ने सरई विद्युत वितरण केंद्र अन्तर्गत आने आले बरसेड़ा आदिवाशी बस्ती के 25 केवीए के फैल ट्रांसफार्मर की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी को मोबाइल एवं व्हाट्सएप्प के माध्यम से पिछले हफ्ते दी थी. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने संबंधित जे ई सरई एवं वहां सिंगरौली के कार्यपालन अभियंता ग्रामीण से उनके मोबाइल पर संपर्क कर बात की थी. इस पर उसी समय समस्या के समाधान का आश्वासन जे ई एवं ई ई द्वारा दिया गया था. चूंकि प्रदेश के सतना एवं सागर ट्रांसफार्मर स्टोर में उस समय अनुपलब्धता भी चल रही थी अतः इसका भी हवाला विभागीय अधिकारियों द्वारा दिया गया था.

ट्विटर के माध्यम से भी उच्चस्तर तक पहुचाया संदेश

    सिंगरौली ज़िले के सरई डीसी अन्तर्गत आने वाले बरसेड़ा ग्राम के आदिवाशी बस्ती के 25 केवीए के फैल ट्रांसफार्मर की जानकारी संबंधित चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा को भी उनके ट्विटर हैंडल पर प्रेषित की गई थी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए श्री वर्मा ने दिनाँक 2 अगस्त के भीतर ट्रांसफार्मर बदले जाने का संदेश ट्विटर रिप्लाई में सामाजिक कार्यकर्ता को भेजा था.

   इस प्रकार दिनांक 04 अगस्त को बिजली विभाग के डी ई बैढ़न द्वारा जानकारी दी गई की ट्रांसफार्मर 02 अगस्त को ही आ गया था और बरसेड़ा में व्यवस्थित रख दिया गया था लेकिन बारिश की वजह से दिनांक 03 अगस्त की रात को 11 बजे जाकर लग पाया. डी ई बैढ़न द्वारा बताया गया की वह स्वयं भी मौके पर गए थे और रात में बरसेड़ा आदिवाशी बस्ती का ट्रांसफार्मर बदलवा कर आये हैं. इस प्रकार यह स्प्ष्ट है की विभाग जनता के प्रति काफी संवेदनसील है और सरकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन और समय पर क्रियान्वयन हो इसके लिए मुस्तैद भी है.

    इस जानकारी की पुष्टि बैढ़न सिंगरौली में कार्य कर रहे रीवा निवासी हरीश मिश्रा ने की है और संलग्न मोबाइल व्हाट्सएप्प संदेश के माध्यम से बताया है की दिनाँक 03 अगस्त की रात को स्वयं डी ई बैढ़न आकर आदिवशियों के लिए जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाकर गए हैं.

संलग्न-  कृपया संलग्न अटैच्ड फ़ोटो देखने का कष्ट करें जिंसमे बदला हुआ ट्रांसफार्मर की फ़ोटो के साथ साथ ट्विटर और व्हाट्सअप के संदेश की स्क्रीनशॉट भी संलग्न है.

------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता, 

ज़िला रीवा मप्र. 9589152587, 7869992139

Friday, August 3, 2018

जमुई और बांस का जला ट्रंसफॉर्मेर बदला गया (मामला ज़िले के कटरा विद्युत वितरण केंद्र अन्तर्गत आने वाले जमुई के 100 केवीए एवं बांस टिकुरी गांव का 25 केवीए के जले हुए ट्रांसफॉमर का जहां पर कई दिनों से जले हुए ट्रांसफार्मर को दिनांक 03 जुलाई को बदल दिया गया)

दिनांक 03 जुलाई 2018, स्थान - गढ़/गंगेव, रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

  ज़िले के कटरा विद्युत वितरण केंद्र अन्तर्गत आने वाले जमुई, करहिया, एवं लालगांव डीसी के बांस टिकुरी आदि ग्रामों का ट्रांसफार्मर पिछले कई सप्ताह से जला हुआ बताया गया था लेकिन विभाग में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध न हो पाने की वजह से लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था.

   जमुई एवं बांस टिकुरी का ट्रांसफार्मर बदल दिया गया

   त्योंथर कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जुलाई को जमुई ग्राम का 100 केवीए का पिछले कई महीनों से जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है इसी प्रकार लालगांव डीसी अन्तर्गत बांस-टिकुरी नामक ग्राम का भी 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था जिसे वहीं के निवासी देवेंद्र तिवारी द्वारा ट्विटर के माध्यम से भी चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा को सूचित किया गया था जिसे दिनांक 03 जुलाई को ही सतना स्टोर में उपलब्ध होने पर बदल दिया गया है.

    त्योंथर विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर सी पटेल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी को जानकारी दी गई है की दिनांक 03 जुलाई को सतना स्टोर से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर प्राप्त हुआ है इसी प्रकार कुछ 25 केवीए के भी ट्रांसफार्मर मिले हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित जगहों में बदल दिया गया है.

   कार्यपालन अभियंता श्री पटेल द्वारा बताया गया की पूरे त्योंथर विद्युत संभाग में चार 100 केवीए, चार 63 केवीए एवं आठ 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के जले और फैल थे जिनकी जानकारी उच्चस्तर पर सतना आफिस और सीई आफिस को भेजा गया था लेकिन ऊपर से बताया गया था की प्रपोजल स्वीकृत होने के बाद भी सतना स्टोर में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता न हो पाने के कारण नही बदले जा सके थे. 

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा ट्विटर पर सतत उठाया मुद्दा

   ज़िले एवं रीवा संभाग में जले हुए ट्रांसफार्मर न बदले जाने के मामले को ट्विटर के माध्यम से निरंतर उच्चस्तरीय बिजली विभाग एवं मप्र ऊर्जामंत्री श्री पारस जैन के समक्ष रखा जाता रहा है जिस पर समय समय पर संज्ञान भी लिया जाता रहा है. इस विषय में त्योंथर संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर सी पटेल की जानकारी के आधार पर मामला सामाजिक तौर पर भी ऊर्जामंत्री एवं चीफ इंजीनियर श्री वर्मा तक रखा गया था जिस पर चीफ इंजीनियर ने ट्विटर पर जल्द ही ट्रांसफार्मर की उपलब्धता होने पर बदले जाने का आश्वासन दिया था. 

 जले ट्रांसफार्मर बदले जाने से किसानों के चेहरे में लौटी आशा की किरण

    अब चूंकि इस वर्ष मानसूनी बारिश भी नही हो रही है ऐसे में रीवा संभाग के किसानों का एकमात्र सहारा मोटर पंप से सिंचाई ही बचा हुआ है. ऐसे में जिन जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जले हुए हैं ऐसे किसानों को चिंतित और परेशान होना स्वाभाविक है. पर अब जब सामाजिक प्रयाशों एवं साथ ही सरकार की चुनावी योजनाओं से जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं ऐसे में मायूस किसानों के चेहरे पर आशा की किरण लौट रही है.

संलग्न -  ट्रांसफार्मर तस्वीर.

------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा, मप्र. मोब 7869992139, 9589152587.

Tuesday, July 31, 2018

चीफ इंजीनियर के निर्देश पर जल्द बदले जाएंगे दोनो ट्रांसफार्मर (मामला ज़िले के त्योंथर ब्लॉक कटरा डीसी अन्तर्गत जमुई ग्राम के 100 केवीए एवं करहिया के 63 केवीए के फैल ट्रंसफॉर्मेर बदले जाने संबंधी ट्विटर पर सामाजिक कार्यकर्ता के भेजे गए संदेश पर कार्यवाही पर)

दिनांक 31 जुलाई 2018, स्थान - कटरा/गढ़/गंगेव रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

    जैसे जैसे बिजली विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक क्रियान्वयन होने लगा है वैसे ही आम जनता की अब आवाज भी सुनी जाने लगी है.

    एक समय था जब ट्रांसफार्मर जलने पर महीनों क्या सालों इंतज़ार करना पड़ता था. कितनी शिकायतें नही जातीं थीं लेकिन कोई सुनने वाला नही होता था. बिजली विभाग से बात करो तो बिजली बिल बकाया का फण्डा सुनाया जाता था और बांकी जन प्रतिनिधि विधायक सांसदों मंत्रियों का तो कोई रता पता ही नही चलता था की आखिर सब हैं कहां. 

    अब जब मप्र का वर्ष 2018-19 में होने वाला चुनाव नजदीक आ गया है ऐसे में वर्तमान पदस्थ सरकार आम जनता को विभिन्न लोक लुभावने वादे और इरादे लेकर आई है. इसी श्रृंखला में जहां एक तरफ पुराने पेंडिंग बिजली बिल माफी स्कीम का पूरे जोर सोर से क्रियान्वयन किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ गरीबों और असंगठित श्रमिकों के लिए 200 रुपये प्रतिमाह की बिजली बिल स्कीम भी लांच हो चुकी है और ज्यादा से ज्यादा लोग भी इसका लाभ उठाने में पीछे नही हैं. 

    वर्तमान पदस्थ सरकार में पार्टी इसे भुनाने में भी लगी है और बिजली विभाग को अपने कारनामों के प्रचार का आधार भी बना चुकी है. ऐसा लग रहा है की मात्र इसी अंतिम के कुछ महीनों में ही प्रदेश का बिजली विभाग पूरे काम पर है वरना पिछले पांच वर्ष तो भगवान ही मालिक था. 

  कास यदि यही तेज़ी और इरादे पिछले पांच वर्ष भी रहते तो शायद जनता का और भी आधिक भला होता और सही मायनों में भारतीय लोकतंन्त्र एक शसक्त लोकतंन्त्र कहलाता.

चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा के निर्देश पर बदला जाएगा करहिया एवं जमुई का फैल ट्रांसफार्मर

   अभी पिछले दिनों ट्विटर के माध्यम से एकबार फिर जनहित की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ शम्भागीय अधिकारी चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा को सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी के माध्यम से ट्विटर पर संदेश भेजा गया था जिंसमे पिछले कई माह से जमुई ग्राम में स्कूल के पास के जले हुए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की बात रखी गई थी इसी प्रकार अभी हाल ही में दो सप्ताह पहले करहिया लोनियान टोले के भी 63 केवीए के जले हुए ट्रांसफार्मर को बदले जाने की भी बात कही गई थी. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए श्री वर्मा ने अपने कनिष्ठ कर्मचारियों को कार्यवाही करने के निर्देश भी दे डाले.

    ट्विटर पर रिप्लाई किये गए संलग्न संदेश में के एल वर्मा ने बताया की दिनाँक 30 जुलाई के अंदर तक करहिया का ट्रांसफ़ॉर्मर बदल दिया जाएगा एवं इसी प्रकार दिनांक 2 अगस्त के भीतर जमुई का भी स्कूल के पास का 100 केवीए का फैल ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा.

   जब इस संदर्भ में कटरा जेई अभिषेक गौरव सोनी एवं त्योंथर कार्यपालन यंत्री आरसी पटेल से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा भी बताया गया की ऊपर से सख्त निर्देश आये हैं की 31 जुलाई के भीतर दोनो ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं. जानकारी दी गई की गाड़ी को सतना स्टोर में भेजा गया है जहां से ट्रांसफार्मर लाकर बदला जाएगा.

ट्विटर पर अकौरी-गौतमान 100 केवीए फैल ट्रांसफार्मर की भी सूचना

    इसी श्रृंखला में चीफ इंजीनियर रीवा रीजन, ऊर्जामंत्री श्री पारस जैन, सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी एवं अन्य को टैग करके रीवा निवासी जितेंद्र तिवारी द्वारा भी एक संदेश भेजा गया था जिंसमे पिछले कई दिनों से फैल एवं एकमात्र 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की भी बात आई थी. जिस पर स्वयं भी संज्ञान लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा संबंधित गंगेव डीसी के कनिष्ठ यंत्री मनीष जोशी से बात की गई जिंसमे पता चला की पिछले 20 जुलाई को ही 100 केवीए का यह ट्रांसफ़ॉर्मर फैल हुआ है जिसका डिटेल लेकर संबंधित मनगवां अस्सिटेंट इंजीनियर प्रशांत नागेश को भेज दिया गया है और ट्रांसफार्मर सतना स्टोर से मिलने पर बदलने की कार्यवाही भी की जाएगी.

  आजकल चुनावी माहौल को देखते हुए बिजली विभाग की ताबड़तोड़ सर्विस

    इस प्रकार देखा जा सकता है की आम जनता के लिए वर्तमान मप्र सरकार नित नई स्कीम ला रही है और ज्यादा से ज्यादा जनता को संतुष्ट करने का प्रयाश कर रही है, आखिर ऐसा करे भी क्यों नही. मप्र विधानसभा का चुनाव तो बस कुछ ही महीने बचा हुआ है ऐसे में सरकार में पदस्थ पार्टी कोई कोर कसर भी नही छोड़ना चाहती.

    मामला चाहे राजनीतिक हो अथवा कैसा भी हो इससे एक सामाजिक कार्यकर्ता को क्या लेना देना. हमे तो जनता की सेवा और उसके कार्य से मतलब है. जनता की आवाज सामने आती है तो उसे संबंधित फोरम तक सफलता पूर्वक पहुचा देना और आस लगाए बैठी जनता के किसी भी काम आ जाना एक ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता का उद्देश्य होना चाहिए. और इस सेवाभाव में विभागों और मंत्रालयों से तालमेल बैठा कर रखना और जनता का काम करवाते रहना वास्तविक कुशलता है.

जय श्रीराम

संलग्न - कृपया संलग्न तस्वीर में देखने का कष्ट करें जमुई ग्राम का कई महीनों के जला ट्रांसफार्मर, इसी प्रकार करहिया ग्राम का भी जला हुआ ट्रांसफार्मर.

------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587

Monday, July 16, 2018

गोरगांव-165 मनिकवार डीसी का 2 दिन में बदला जाएगा ट्रांसफार्मर (मामला ज़िले के मनिकवार डीसी अन्तर्गत आने वाले ग्राम गोरगांव-165 के फैल ट्रांसफार्मर का जिसको 2 दिनों में बदल दिया जाएगा, सामाजिक कार्यकर्ता के ट्विटर संदेश पर ऊर्जामंत्री श्री पारस जैन एवं चीफ इंजीनियर रीवा श्री वर्मा द्वारा कार्यवाही)


दिनांक 16 जुलाई 2018, स्थान - मनगवां/मनिकवार रीवा मप्र

(कैथा श्री हनुमान मंदिर से, शिवानन्द द्विवेदी)

     सोशल मीडिया और सोशल एक्टिविटी का तालमेल अब बैठने लगा है. ट्विटर पर दिए जा रहे संदेश का प्रभाव अब ऐसा होता है की जनहित के ज्यादातर कार्य अब सम्भव होते नज़र आ रहे हैं. मप्र के ऊर्जामंत्री श्री पारस जैन के निर्देश पर ज़िले में बिजली की समस्या पर तत्काल समाधान किया जा रहा है. यह आम जनता और गरीब किसान के लिए बहुत ही राहत देने वाला है. जहां एक तरफ मुख्यमंत्री मप्र शासन की जनकल्याण संबल योजना एवं सरल बिजली बिल स्कीम काफी राहत देने वाली है वहीं दूसरी तरफ जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जाने से किसानों की सिंचाई संभव हो रही है जिससे ज़िले की सूखती खरीफ फसल को जीवन मिलेगा।

   पत्रिका समाचार रीवा में छपी थी गोरगांव-165 में जले ट्रांसफार्मर की न्यूज़

     रीवा के मनिकवार डीसी अन्तर्गत गोरगांव-165 नामक ग्राम में जले हुए ट्रांसफार्मर की न्यूज़ रीवा से प्रकाशित होने वाले पत्रिका समाचार पत्र में अभी पिछले ही दिनों छपी थी जिस पर संज्ञान लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी द्वारा ट्विटर के माध्यम के ऊर्जामंत्री श्री पारस जैन एवं संबंधित बिजली विभाग के उच्चधिकारियों प्रमुख सचिव आईसीपी केशरी, चीफ इंजीनियर रीवा श्री के एल वर्मा सहित सीएम मप्र शासन को ट्वीट किया गया था जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए चीफ इंजीनियर रीवा रीजन ने मनगवां सहायक अभियंता प्रशांत नागेश को कार्यवाही करने के निर्देश दिए. इस पर दिनांक 16 जुलाई को एई प्रशांत नागेश द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता को सूचित किया गया की 2 दिनों में सतना से मंगवाकर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा. साथ ही दिनांक 16 जुलाई को ही संलग्न ट्विटर संदेश के माध्यम से चीफ इंजीनियर आफिस रीवा रीजन श्री के एल वर्मा के ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट के माध्यम से सूचित किया गया की ट्रांसफ़ॉर्मर बदला जा रहा है.

 ज़िले और संभाग के सभी फैल ट्रांसफार्मर बदले जाने चाहिए

    इस वर्ष खरीफ 2018 में धान की फसल की खेती रीवा संभाग के किसानों के लिए काफी चिंतनीय है क्योंकि अच्छी मानसूनी वर्षा अब तक नही हुई है. जहां भी बारिस हो रही है मात्र खंड वृष्टि ही हो रही है. इस पर यदि फैल और जले हुए ट्रांसफार्मर नही बदले गए तो किसानों के लिए मुसीबत का बढ़ना स्वाभाविक है अतः ऐसे में विभाग को चाहिए की संबंधित जेई एवं लाइनमैन की मदद से गांव गांव चिन्हित कर संभाग और यहां तक की प्रदेश के ग्रामों के सभी फैल  ट्रांसफार्मर एक बार नए  सिरे से बदले जाने चाहिए. जिससे किसानों और आम आदमी को राहत मिल सके.

संलग्न - कृपया संलग्न देखें, ट्विटर के माध्यम से ऊर्जामंत्री श्री जैन और अन्य उच्चधिकारियों को भेजे गए ट्विटर संदेश एवं साथ ही चीफ इंजीनियर आफिस से प्राप्त रिप्लाई जिंसमे गोरगांव 165 का फैल ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात कही गई है.

--------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587

Friday, July 13, 2018

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर मौहरिया का 24 घण्टे में बदला ट्रांसफार्मर, बसौली का भी 2 दिन में बदला जाएगा (मामला ज़िले के गंगेव एवं मनगवां विद्युत वितरण केंद्र का जहां मौहरिया में 2 वर्ष से अधिक समय से जला ट्रांसफार्मर 13 जुलाई को बदला गया, बसौली नं 2 का अगले 2 दिन में बदला जाएगा, सामाजिक कार्यकर्ता की पहल पर ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने करवाई कार्यवाही)

दिनांक 14 जुलाई 2018, स्थान - गंगेव/मनगवां रीवा मप्र 

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

    सामाजिक कार्यकर्ता की पहल पर ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन के निर्देश पर 2 से अधिक वर्षों से जला हुआ मौहरिया ग्राम का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दिनांक 13 जुलाई 2018 को शाम को बदल दिया गया. बता दें पिछले दिनों गंगेव डीसी के बसौली नंबर 2 एवं मनगवां डीसी के मौहरिया के जले हुए ट्रांसफार्मर न बदले जाने की खबर ट्विटर के माध्यम से मप्र के ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन को सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी एवं अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी के माध्यम से दी गई थी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने सीएमडी जबलपुर जोन एवं चीफ इंजीनियर रीवा रीजन केएल वर्मा को तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए निर्देशित किया था. जिस पर कार्यवाही करते हुए मनगवां बिजली क्षेत्र के असिस्टेंट इंजीनियर प्रशांत नागेश ने 13 जुलाई शाम 100 केवीए का मौहरिया यादव-हरिजन बस्ती के पास का 2 से अधिक वर्षों से जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया है और इसकी सूचना उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता द्विवेदी को मोबाइल फ़ोन पर दी है. इस बात की पुष्टि करने के लिए द्विवेदी द्वारा मौहरिया ग्राम निवासी आशीष चतुर्वेदी एवं सुरेश चतुर्वेदी द्वारा नए लगाए गए ट्रांसफार्मर की वहां के ग्रामीणों के साथ फ़ोटो भी प्राप्त की है जिसे यहां पर संलग्न किया जा रहा है. सहायक अभियन्ता मनगवां बिजली विभाग प्रशांत नागेश द्वारा जानकारी दी गई है की अगले 2 दिनों में गंगेव डीसी के बसौली नंबर 2 का भी ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा. बता दें की बसौली नंबर 2 का ट्रांसफार्मर बबलू सिंह एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा  पिछले 8 माह के अधिक समय के फैल बताया गया था.

    मौहरिया का ट्रांसफार्मर बदले जाने पर वहां सभी उपभोक्तागण में खुसी की लहर है. विशेषतौर पर मोटर कनेक्शनधारी किसान ट्रांसफार्मर बदल दिए जाने से काफी खुश हैं. सुरेश एवं आशीष चतुर्वेदी आदि किसानों द्वारा बताया गया की पिछले 2 वर्षों से उनकी कृषि बुरी तरह से प्रभावित हुई थी जिसके कारण सभी किसान काफी परेशान थे. 

संलग्न - संलग्न तस्वीर में देखें रीवा के मनगवां डीसी अन्तर्गत आने वाले मौहरिया ग्राम का बदला गया ट्रांसफार्मर एवं उपस्थित ग्रामीण उपभोक्ता.

--------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक वआम मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587

Wednesday, June 27, 2018

13 जून से फैल 5 मेगावाट का ट्रांसफार्मर नही बदला, पूरे कटरा की बिजली सप्लाई प्रभावित (मामला ज़िले के कटरा डीसी एवं मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी लिमिटेड त्योंथर संभाग का जहां पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से कटरा डीसी का मुख्य 5 मेगा वाट का ट्रांसफार्मर अब तक नही बदला गया, पूरे कटरा डीसी की लाइन वाधित, मात्र एक ट्रांसफॉमर से काट कर दी जा रही लाइन)

दिनांक 28 जून 2018, स्थान - कटरा, रीवा-मप्र,

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी, रीवा-मप्र)

    ज़िले के मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संभाग त्योंथर अंतर्गत आने वाले कटरा डीसी में दो प्रमुख 5 मेगा वाट ट्रांसफार्मर में से के एक पिछले 13 जून से फैल हुआ बताया जा रहा है. जिस दिन से यह 5 मेगा वाट का ट्रांसफार्मर फैल हुआ है उस दिन से पूरे कटरा विद्युत वितरण केंद्र में इलेक्ट्रिक सप्लाई वाधित है जिससे पूरे क्षेत्र को रुक रुक कर लाइन मिल पा रही है. स्वाभाविक है की जो कार्य कुल 10 मेगा वाट ट्रांसफार्मर से हो रहा था अब वह मात्र 5 मेगा वाट से हो रहा है. यदि जल्द ही फैल हुआ 5 मेगा वाट का ट्रांसफार्मर नही लगा तो पूरे कटरा क्षेत्र में बिजली के लोड को देखते हुए शेष बचा 5 मेगा वाट का ट्रांसफार्मर भी फैल होने की संभावना बनी हुई है जिससे आम आदमी की फजीहत तो बढ़ेगी ही साथ ही  बिजली विभाग की लापरवाही और लेटलतीफी से सरकार के ख़ज़ाने को और भारी नुकसान भी हो सकता है.


  चीफ इंजीनियर के एल वर्मा और अधीक्षण यंत्री रीवा संभाग खान को है सूचना

     कटरा विद्युत वितरण केंद्र एवं त्योंथर डी ई पटेल द्वारा स्वयं कटरा डीसी आकर फैल 5 मेगा वाट के ट्रांसफार्मर की जानकारी और फ़ोटो आदि ले जाकर अधीक्षण यंत्री खान एवं चीफ इंजीनियर के एल वर्मा को पहुचायी जा चुकी है लेकिन फिर भी विभागीय उदाशीनता के चलते अब तक फैल हुआ 5 मेगा वाट का ट्रांसफार्मर नही लगाया गया है. यदि समय रहते जल्द से जल्द 5 मेगा वाट का ट्रांसफार्मर नही लगता तो वर्तमान में आंशिक रूप से कार्य कर रहे 5 मेगा वाट के दूसरे ट्रांसफार्मर के भी फैल होने की संभावना बनी हुई है साथ ही आम जनता को वाधित बिजली सप्लाई मिल रही है जिससे किसानों के कार्य भी रुके हुए हैं.

क्या कहना है जिम्मेदारों का

   जब इस संदर्भ में कटरा डीसी के कनिष्ठ यंत्री अभिषेक गौरव सोनी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि 13 जून से जले 5 एम वी ए ट्रांसफॉर्मर की लिखित जानकारी त्योंथर डी ई श्री आरसी पटेल द्वारा अधीक्षण यंत्री एवं चीफ इंजीनियर को पहुचायी जा चुकी है। ऊपर से बताया गया कि कार्यवाही चल रही है जल्द ही 5 एमवीए का फैल हुआ मुख्य ट्रांसफ़ॉर्मर बदल दिया जाएगा।

संलग्न - ज़िले के मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के त्योंथर संभाग अन्तर्गत कटरा डीसी के 13 जून 2018 से फैल हुए 5 मेगा वाट ट्रांसफार्मर की फ़ोटो और साथ ही कटरा विद्युत वितरण केंद्र का दिनांक 27 जून की शाम का परिदृश्य.

संपर्क विजली विभाग-

 1) कनिष्ठ यंत्री कटरा डीसी अभिषेक गौरव सोनी 9425824566,

 2) डी ई त्योंथर आर सी पटेल 

     मोब 9479867544,

  3) अधीक्षण यंत्री खान

  मोब 9425424302

----------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोब - 7869992139, 9589152587