Showing posts with label ee Tyonthar. Show all posts
Showing posts with label ee Tyonthar. Show all posts

Friday, August 3, 2018

जमुई और बांस का जला ट्रंसफॉर्मेर बदला गया (मामला ज़िले के कटरा विद्युत वितरण केंद्र अन्तर्गत आने वाले जमुई के 100 केवीए एवं बांस टिकुरी गांव का 25 केवीए के जले हुए ट्रांसफॉमर का जहां पर कई दिनों से जले हुए ट्रांसफार्मर को दिनांक 03 जुलाई को बदल दिया गया)

दिनांक 03 जुलाई 2018, स्थान - गढ़/गंगेव, रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

  ज़िले के कटरा विद्युत वितरण केंद्र अन्तर्गत आने वाले जमुई, करहिया, एवं लालगांव डीसी के बांस टिकुरी आदि ग्रामों का ट्रांसफार्मर पिछले कई सप्ताह से जला हुआ बताया गया था लेकिन विभाग में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध न हो पाने की वजह से लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था.

   जमुई एवं बांस टिकुरी का ट्रांसफार्मर बदल दिया गया

   त्योंथर कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जुलाई को जमुई ग्राम का 100 केवीए का पिछले कई महीनों से जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है इसी प्रकार लालगांव डीसी अन्तर्गत बांस-टिकुरी नामक ग्राम का भी 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था जिसे वहीं के निवासी देवेंद्र तिवारी द्वारा ट्विटर के माध्यम से भी चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा को सूचित किया गया था जिसे दिनांक 03 जुलाई को ही सतना स्टोर में उपलब्ध होने पर बदल दिया गया है.

    त्योंथर विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर सी पटेल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी को जानकारी दी गई है की दिनांक 03 जुलाई को सतना स्टोर से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर प्राप्त हुआ है इसी प्रकार कुछ 25 केवीए के भी ट्रांसफार्मर मिले हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित जगहों में बदल दिया गया है.

   कार्यपालन अभियंता श्री पटेल द्वारा बताया गया की पूरे त्योंथर विद्युत संभाग में चार 100 केवीए, चार 63 केवीए एवं आठ 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के जले और फैल थे जिनकी जानकारी उच्चस्तर पर सतना आफिस और सीई आफिस को भेजा गया था लेकिन ऊपर से बताया गया था की प्रपोजल स्वीकृत होने के बाद भी सतना स्टोर में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता न हो पाने के कारण नही बदले जा सके थे. 

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा ट्विटर पर सतत उठाया मुद्दा

   ज़िले एवं रीवा संभाग में जले हुए ट्रांसफार्मर न बदले जाने के मामले को ट्विटर के माध्यम से निरंतर उच्चस्तरीय बिजली विभाग एवं मप्र ऊर्जामंत्री श्री पारस जैन के समक्ष रखा जाता रहा है जिस पर समय समय पर संज्ञान भी लिया जाता रहा है. इस विषय में त्योंथर संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर सी पटेल की जानकारी के आधार पर मामला सामाजिक तौर पर भी ऊर्जामंत्री एवं चीफ इंजीनियर श्री वर्मा तक रखा गया था जिस पर चीफ इंजीनियर ने ट्विटर पर जल्द ही ट्रांसफार्मर की उपलब्धता होने पर बदले जाने का आश्वासन दिया था. 

 जले ट्रांसफार्मर बदले जाने से किसानों के चेहरे में लौटी आशा की किरण

    अब चूंकि इस वर्ष मानसूनी बारिश भी नही हो रही है ऐसे में रीवा संभाग के किसानों का एकमात्र सहारा मोटर पंप से सिंचाई ही बचा हुआ है. ऐसे में जिन जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जले हुए हैं ऐसे किसानों को चिंतित और परेशान होना स्वाभाविक है. पर अब जब सामाजिक प्रयाशों एवं साथ ही सरकार की चुनावी योजनाओं से जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं ऐसे में मायूस किसानों के चेहरे पर आशा की किरण लौट रही है.

संलग्न -  ट्रांसफार्मर तस्वीर.

------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा, मप्र. मोब 7869992139, 9589152587.

Tuesday, July 31, 2018

चीफ इंजीनियर के निर्देश पर जल्द बदले जाएंगे दोनो ट्रांसफार्मर (मामला ज़िले के त्योंथर ब्लॉक कटरा डीसी अन्तर्गत जमुई ग्राम के 100 केवीए एवं करहिया के 63 केवीए के फैल ट्रंसफॉर्मेर बदले जाने संबंधी ट्विटर पर सामाजिक कार्यकर्ता के भेजे गए संदेश पर कार्यवाही पर)

दिनांक 31 जुलाई 2018, स्थान - कटरा/गढ़/गंगेव रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

    जैसे जैसे बिजली विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक क्रियान्वयन होने लगा है वैसे ही आम जनता की अब आवाज भी सुनी जाने लगी है.

    एक समय था जब ट्रांसफार्मर जलने पर महीनों क्या सालों इंतज़ार करना पड़ता था. कितनी शिकायतें नही जातीं थीं लेकिन कोई सुनने वाला नही होता था. बिजली विभाग से बात करो तो बिजली बिल बकाया का फण्डा सुनाया जाता था और बांकी जन प्रतिनिधि विधायक सांसदों मंत्रियों का तो कोई रता पता ही नही चलता था की आखिर सब हैं कहां. 

    अब जब मप्र का वर्ष 2018-19 में होने वाला चुनाव नजदीक आ गया है ऐसे में वर्तमान पदस्थ सरकार आम जनता को विभिन्न लोक लुभावने वादे और इरादे लेकर आई है. इसी श्रृंखला में जहां एक तरफ पुराने पेंडिंग बिजली बिल माफी स्कीम का पूरे जोर सोर से क्रियान्वयन किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ गरीबों और असंगठित श्रमिकों के लिए 200 रुपये प्रतिमाह की बिजली बिल स्कीम भी लांच हो चुकी है और ज्यादा से ज्यादा लोग भी इसका लाभ उठाने में पीछे नही हैं. 

    वर्तमान पदस्थ सरकार में पार्टी इसे भुनाने में भी लगी है और बिजली विभाग को अपने कारनामों के प्रचार का आधार भी बना चुकी है. ऐसा लग रहा है की मात्र इसी अंतिम के कुछ महीनों में ही प्रदेश का बिजली विभाग पूरे काम पर है वरना पिछले पांच वर्ष तो भगवान ही मालिक था. 

  कास यदि यही तेज़ी और इरादे पिछले पांच वर्ष भी रहते तो शायद जनता का और भी आधिक भला होता और सही मायनों में भारतीय लोकतंन्त्र एक शसक्त लोकतंन्त्र कहलाता.

चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा के निर्देश पर बदला जाएगा करहिया एवं जमुई का फैल ट्रांसफार्मर

   अभी पिछले दिनों ट्विटर के माध्यम से एकबार फिर जनहित की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ शम्भागीय अधिकारी चीफ इंजीनियर श्री के एल वर्मा को सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी के माध्यम से ट्विटर पर संदेश भेजा गया था जिंसमे पिछले कई माह से जमुई ग्राम में स्कूल के पास के जले हुए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की बात रखी गई थी इसी प्रकार अभी हाल ही में दो सप्ताह पहले करहिया लोनियान टोले के भी 63 केवीए के जले हुए ट्रांसफार्मर को बदले जाने की भी बात कही गई थी. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए श्री वर्मा ने अपने कनिष्ठ कर्मचारियों को कार्यवाही करने के निर्देश भी दे डाले.

    ट्विटर पर रिप्लाई किये गए संलग्न संदेश में के एल वर्मा ने बताया की दिनाँक 30 जुलाई के अंदर तक करहिया का ट्रांसफ़ॉर्मर बदल दिया जाएगा एवं इसी प्रकार दिनांक 2 अगस्त के भीतर जमुई का भी स्कूल के पास का 100 केवीए का फैल ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा.

   जब इस संदर्भ में कटरा जेई अभिषेक गौरव सोनी एवं त्योंथर कार्यपालन यंत्री आरसी पटेल से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा भी बताया गया की ऊपर से सख्त निर्देश आये हैं की 31 जुलाई के भीतर दोनो ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं. जानकारी दी गई की गाड़ी को सतना स्टोर में भेजा गया है जहां से ट्रांसफार्मर लाकर बदला जाएगा.

ट्विटर पर अकौरी-गौतमान 100 केवीए फैल ट्रांसफार्मर की भी सूचना

    इसी श्रृंखला में चीफ इंजीनियर रीवा रीजन, ऊर्जामंत्री श्री पारस जैन, सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी एवं अन्य को टैग करके रीवा निवासी जितेंद्र तिवारी द्वारा भी एक संदेश भेजा गया था जिंसमे पिछले कई दिनों से फैल एवं एकमात्र 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की भी बात आई थी. जिस पर स्वयं भी संज्ञान लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा संबंधित गंगेव डीसी के कनिष्ठ यंत्री मनीष जोशी से बात की गई जिंसमे पता चला की पिछले 20 जुलाई को ही 100 केवीए का यह ट्रांसफ़ॉर्मर फैल हुआ है जिसका डिटेल लेकर संबंधित मनगवां अस्सिटेंट इंजीनियर प्रशांत नागेश को भेज दिया गया है और ट्रांसफार्मर सतना स्टोर से मिलने पर बदलने की कार्यवाही भी की जाएगी.

  आजकल चुनावी माहौल को देखते हुए बिजली विभाग की ताबड़तोड़ सर्विस

    इस प्रकार देखा जा सकता है की आम जनता के लिए वर्तमान मप्र सरकार नित नई स्कीम ला रही है और ज्यादा से ज्यादा जनता को संतुष्ट करने का प्रयाश कर रही है, आखिर ऐसा करे भी क्यों नही. मप्र विधानसभा का चुनाव तो बस कुछ ही महीने बचा हुआ है ऐसे में सरकार में पदस्थ पार्टी कोई कोर कसर भी नही छोड़ना चाहती.

    मामला चाहे राजनीतिक हो अथवा कैसा भी हो इससे एक सामाजिक कार्यकर्ता को क्या लेना देना. हमे तो जनता की सेवा और उसके कार्य से मतलब है. जनता की आवाज सामने आती है तो उसे संबंधित फोरम तक सफलता पूर्वक पहुचा देना और आस लगाए बैठी जनता के किसी भी काम आ जाना एक ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता का उद्देश्य होना चाहिए. और इस सेवाभाव में विभागों और मंत्रालयों से तालमेल बैठा कर रखना और जनता का काम करवाते रहना वास्तविक कुशलता है.

जय श्रीराम

संलग्न - कृपया संलग्न तस्वीर में देखने का कष्ट करें जमुई ग्राम का कई महीनों के जला ट्रांसफार्मर, इसी प्रकार करहिया ग्राम का भी जला हुआ ट्रांसफार्मर.

------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587

Saturday, June 9, 2018

अतरैला ग्राम का जला ट्रांसफार्मर 2 माह बाद बदला गया ( मामला ज़िले के लालगांव डीसी अंतर्गत आने वाले अतरैला ग्राम का जहां पर पिछले 2 माह पूर्व से जले हुए ट्रंसफॉर्मेर को दिनांक 09 जून 2018 को बदला गया जिसकी जानकारी त्योंथर डी ई श्री आरसी पटेल ने दी)

दिनांक 09 जून 2018, स्थान - लालगांव/गढ़ रीवा मप्र

(कैथा, शिवानन्द द्विवेदी, रीवा मप्र)

   17 लाख से अधिक का बकाया होने के कारण जिस ट्रांसफार्मर को लगाने में काफी दिक्कत हो रही थी वह अतरैला ग्राम का 100 केवीए का जला ट्रांसफ़ॉर्मर आज 2 माह से अधिक समय के बाद काफी मसक्कत के बाद बदला गया. यद्यपि मूल कारण अभी भी स्पष्ट है की नियमानुसार बिना 20 प्रतिशत बिजली बिल दिए नया ट्रांसफ़ॉर्मर लगाना टेढ़ी खीर थी परंतु सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयाशों और साथ ही बिजली विभाग की मेहरबानी से जला हुआ 100 केवीए का ट्रांसफ़ॉर्मर दिनांक 09 जून को बदल दिया गया.

77 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जाना भी एक कारण

    प्रदेश के बिजली उपभोक्तओं अथवा यूं कहें की प्रदेश के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के लिए अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की यह घोषणा की उनका बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा काफी राहत देने वाला था. 

   यद्यपि प्रयाश और फ़ोन कॉल तो आये दिन ही किए गए की किसी प्रकार से नया ट्रांसफ़ॉर्मर लगा दिया जाए पर एक कारण यह भी माना जा सकता है की चूंकि सरकार ने वैसे भी आमजन और किसानों के लंबित बिजली बिल माफ किये जाने की बात कही थी अतः बिजली विभाग के पास भी एक आधार भी बन गया और ट्रांसफ़ॉर्मर बदल दिया गया.

पानी है मानवाधिकार, और गर्मी में बिजली बिना पानी मिलना कठिन

    जिस प्रकार पूरी गर्मी की ऋतु में पानी के लिए जद्दोजहद हुई है उससे साफ जाहिर था की ट्रांसफ़ॉर्मर न लग पाने से समस्या और भी विकराल रूप लेती. इसी बात को लेकर बिजली विभाग और सरकार के ऊपर भी दबाब बना और ट्रांसफ़ॉर्मर बदला गया. अब नए ट्रांसफ़ॉर्मर के लग जाने से बन्द बोरवेल प्रारम्भ हो जाएंगे और जिन लोगो के घरों में अपने व्यक्तिगत बोरवेल लगे हुए हैं उन्हें पानी की दिक्कत समाप्त हो जाएगी साथ ही उनके घरों के आसपास शूखे नलकूप के कारण समस्या झेल रहे अन्य ग्रामीणों को भी इन्ही मोटर पंप वाले उपभोक्तओं से पानी मिलता रहेगा जिससे आमजन को समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा.

उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करना चाहिए

   यद्यपि बिजली पानी सड़क और आवास किसी भी देश की जनता का मूलभूत मानवाधिकार है और हर एक लोकतांत्रिक सरकार का यह संवैधानिक दायित्व बनता है की अपनी जनता को इन मूलभूत अवश्यकताओं की पूर्ति करे परंतु जनता को भी इस बात को नही भूलना चाहिए की किसी भी देश का विकाश जनता के द्वारा ही होता है और एक एक पैसे टैक्स और सेवाकर से प्राप्त पैसों से ही देश की जीडीपी और अर्थव्यवस्था चलती है अतः यदि हर व्यक्ति यह समझ लेगा की हमे सब कुछ सरकारें फ्री में उपलब्ध करवाएं और हमे कुछ करना न पड़ा तो कुछ समय बाद देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी और देश में अराजकता फैल जाएगी क्योंकि जो लोग ज्यादा पैसे कमाकर सरकार को ज्यादा टैक्स दे रहे हैं और ज्यादा सेवाकर दे रहे हैं वह भी आंदोलन करने लगेंगे और कहेंगे की हम भी काम क्यों करें जब सब कुछ फ्री में ही मिल रहा है. ऐसे में एक सभ्य और अच्छे देश की यह पहचान है की उसके नागरिक अपनी राष्ट्रीय और सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकाश में अपनी भूमिका निभाएं. नियमित बिजली का बिल भरें और यदि बिजली कंपनियां मनमुताबिक बिजली बिल उगाहें तो उसके विषय में संबंधित फोरम में शिकायत दर्ज कराएं. एक जिम्मेदार नागरिक से ही जिम्मेदार समाज बनता और अच्छा राष्ट्र बनता है.

त्योंथर डी ई श्री आरसी पटेल ने दी जानकारी 

   मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के त्योंथर संभाग डी ई श्री आरसी पटेल ने दिनांक 09 जून को शुबह 9 बजे लालगांव डीसी और जवा एई अंतर्गत आने वाले अतरैला ग्राम के जले हुए 100 केवीए के ट्रांसफ़ॉर्मर को बदले जाने की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी को दी. निश्चित तौर पर दबाब की बात छोंड़ दें तो वर्तमान में बनाये गए नियमावली के अनुसार 20 प्रतिशत बिजली बिल चुकता न हो पाने की स्थिति में ट्रांसफ़ॉर्मर बदले जाने का निर्णय सर्वथा ऊर्जा विभाग के पास ही सुरक्षित रहता है परंतु जिस प्रकार त्योंथर डीई एवं लालगांव डीसी के जेई श्री उमाशंकर दुबे ने इस भीषण गर्मी में ट्रांसफ़ॉर्मर लगाने का निर्णय लिया वह विभाग के मानवीय पहलू को भी दर्शाता है. निश्चित इतने दिनों के बाद जबकि काफी बिजली बिल बकाया था ट्रांसफ़ॉर्मर लगाया जाना आमजन के लिए काफी राहत देने वाला है. संभवतः पिछले 2 माह की भीषण गर्मी झेल चुके उपभोक्ताओं के लिए मोटर पंप का ठंडा ठंडा पानी काफी राहत देने वाला होगा. 

संलग्न - ज़िले के त्योंथर डी ई अंतर्गत लाल गांव डीसी एवं जवा एई के अतरैला ग्राम का 100 केवीए का जला ट्रांसफ़ॉर्मर बदलते बिजली विभाग के कर्मचारी.

------------------

- शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

रीवा मप्र, मोबाइल - 07869992139, 09589152587