दिनांक 1 सितंबर 2026 रीवा मध्य प्रदेश
यज्ञों की पावनस्थली कैथा हनुमान स्वामी मंदिर प्रांगण में परंपरागत रूप से वार्षिक तौर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रावण-भादों के पवित्र अवसर पर आयोजित होने वाले श्रीमद भगवत भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आयोजन दिनांक 31 अगस्त 2026 को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें दिनांक 1 सितंबर को श्रीमद् भागवत कथा की बैठेकी का कार्यक्रम रखा गया।
इस बीच बैठकी और कलश यात्रा के दिन भक्तों और श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। आयोजक मंडल की तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि यह एक सार्वजनिक कार्यक्रम है जो समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है जिसमें कथा का पारायण एवं प्रवचन का कार्य प्रसिद्ध ज्योतिष एवं कर्मकांड के विद्वान डॉक्टर आचार्य गौरी शंकर शुक्ला जी के मुखारविंद से किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का विसर्जन 7 सितंबर 2026 को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ दिन सोमवार को किया जाएगा जिसमें समस्त भक्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
*संलग्न*- फोटोग्राफ
*स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट रीवा मध्य प्रदेश*