Saturday, September 12, 2026

Breaking// यज्ञों की पावन स्थली कैथा के श्रीमद् शारदा देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद//

*Breaking// यज्ञों की पावन स्थली कैथा के श्रीमद् शारदा देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद//*
रीवा (विशेष ब्यूरो रिपोर्ट): यज्ञों की पावन एवं पुनीत स्थली कैथा स्थित श्रीमद् शारदा देवी मंदिर प्रांगण में विगत शुक्रवार, 11 सितंबर को विशाल भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।
कैथा की प्राचीन परम्परानुसार, हनुमान मंदिर प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत देवी मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को सर्वप्रथम भगवान सत्यनारायण की कथा हुई, तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से दुर्गा चालीसा का पाठ किया। पूजन और आरती के उपरांत महाप्रसाद का वितरण प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक शिवानंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन समस्त धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रीमद् भागवत कथा धर्मार्थ समिति भारत के तत्वावधान में किया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
*स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट रीवा मध्य प्रदेश*

No comments: