दिनाँक 16 सितंबर 2026 रीवा मप्र।
ग्राम सेदहा स्थित झिरिया शिव एवं देवी मंदिर प्रांगण में मंगलवार (15 सितंबर 2026) को भव्य सुंदरकांड पाठ एवं सूक्ष्म भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मंगलवार का कार्यक्रम हनुमान जी स्वामी मंदिर प्रांगण कैथा के तत्वावधान में आयोजित हुआ जो शाम 07:00 बजे से शुरू होकर देर रात तक भक्तिमय वातावरण में चलता रहा।
सुंदरकांड पाठ के समापन के उपरांत सूक्ष्म भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।
सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा अनुसार प्रत्येक मंगलवार की शाम झिरिया मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड और भंडारे का कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में आसपास के ग्रामवासियों एवं गणमान्य नागरिकों का सराहनीय सहयोग और योगदान रहता है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित हो रहा है।
*स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट रीवा मध्य प्रदेश*
No comments:
Post a Comment