दिनांक 8 सितंबर दिन मंगलवार रीवा मध्य प्रदेश://
(विशेष संवाददाता) यज्ञों की पावन स्थली हनुमान जी स्वामी मंदिर प्रांगण, कैथा में आयोजित श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान महायज्ञ का सोमवार 7 सितंबर 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ। 31 अगस्त से प्रारंभ हुए इस 07 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्त श्रद्धालुगण उपस्थित होकर महा-भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में कैथा सहित आसपास के दर्जनों ग्राम क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर सात्विक प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संयोजक एवं प्रचारक शिवानंद द्विवेदी ने मंदिर समिति, सेवादारों और क्षेत्र की सभी जनता जनार्दन का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग और अपार श्रद्धा के कारण ही यह महायज्ञ व भंडारा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सका।
*स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट रीवा मध्य प्रदेश*
No comments:
Post a Comment