Showing posts with label sarai. Show all posts
Showing posts with label sarai. Show all posts

Saturday, August 11, 2018

सहकारी बैंक लालगांव में तेंदूपत्ता बोनस राशि का किया फ़र्ज़ी आहरण (मामला ज़िले के लालगांव सहकारी बैंक का जिंसमे पीड़ित मनफेर कोल के खाते से फ़र्ज़ी तरीके से राशि आहरित कर ली गई, बैंक मैनेजर कार्यवाही करने कर रहा आनाकानी)

दिनांक 11 अगस्त 2018, स्थान - लालगांव, रीवा मप्र 

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

  ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा लालगांव में राशि आहरण का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है जिंसमे हितग्राही के बैंक एकाउंट से किसी अन्य व्यक्ति ने अंगूठा/हस्ताक्षर करके पैसा निकाल लिया. अंगूठा/हस्ताक्षर भी हितग्राही के नाम का न होकर निकालने वाले व्यक्ति के नाम का है ऐसा पीड़ित का आरोप है.

   मनफेर कोल के खाते से फ़र्ज़ी तरीके से निकाली गई राशि

   ज़िले के थाना गढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरई कला के ग्राम सरई उन्मूलन के पुस्तैनी निवासी मनफेर कोल पिता छोटा कोल उम्र लगभग 42 वर्ष ने बताया की उसने केंद्रीय ज़िला सहकारी बैंक शाखा लालगांव में अपना बैंक एकाउंट नंबर 184000188395 खोलवाया था जिंसमे उसके तेंदूपत्ता की बोनस राशि वर्ष 2016-17 की आई थी जो उसके खाते में पड़ी थी. उसने फड़ मुंसी से पूंछतांछ किया तो पता चला की जाकर अपना बैंक खाता देखो. जब पीड़ित मनफेर कोल सहकारी बैंक लालगांव गया तो पता चला की उसकी राशि 3 हज़ार 700 रुपये पहले ही निकाल लिए गए हैं. जब उसने बैंक कर्मियों से जानकारी चाही तो उसे जानकारी देने से मना कर दिया गया. बैंक मैनेजर साकेत से भी जानकारी चाही गई तो उसने भी जानकारी देने से मना कर दिया. तब जाकर पीड़ित ने वहां पर हंगामा करना शुरू किया तो कंप्यूटर ऑपरेटर शुक्ला द्वारा बड़े मुश्किल से जानकारी दी गई जिंसमे राशि रुपये 3 हज़ार 700 रुपये का भरा हुआ बाउचर दिखाया गया जो किसी रामनिवास तिवारी के समक्ष निकाला हुआ और साइन किया हुआ था. सबसे बड़े ताज्जुब की बात तो यह थी की रामनिवास तिवारी द्वारा यह राशि मनफेर कोल के फ़र्ज़ी अंगूठे लगाकर और स्वयं ही पहचानकर्ता के रूप में उपस्थित होकर निकाली गई है, ऐसा आरोप मनफेर कोल द्वारा लगाया गया है. यदि वास्तव में ऐसा है तो यह कैसे संभव हुआ? क्योंकि जब भी कभी पैसे की निकासी की गई होती है तो अंगूठे निसानी लगाने वाले व्यक्ति के समक्ष एक पहचानकर्ता की जरूरत होती है. और यहां पर जब मनफेर कोल ने पैसा निकालने वास्ते बाउचर ही नही भरा तो रामनिवास तिवारी ने किसके अंगूठे लगवाकर बैंक कर्मचारियों के समक्ष ऐसा फर्जीवाड़ा किया है? निश्चित रूप से जिस प्रकार का मामला सामने आया है और जैसे आरोप पीड़ित मनफेर कोल ने लगाए हैं इसकी सख्त जांच कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जानी चाहिए. वैसे सहकारी बैंकों में फर्ज़ीवाड़े कोई नई बात नही हैं. यहां तो लगभग रोज ही कुछ न कुछ मामले सामने आते रहते हैं. शायद डभौरा सहकारी बैंक घोटाला अभी ज्यादा पुराना नही हुआ है जिमसें करोड़ों के राशि की हेराफेरी की गई है. डभौरा केस में अब तक इतनी जांचे हुई हैं लेकिन सीआईडी तक इस मामले में सच्चाई उगलवाने में नाकाम रही है.

संलग्न - मनफेर कोल की अपने बैंक खाते की जानकारी के साथ फ़ोटो. फ़र्ज़ी तरीके से बताए गए निकासी के बाउचर की फ़ोटो एवं अन्य दस्तावेज संलग्न.

-------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

रीवा मप्र, मोब 9589152587, 7869992139,

Thursday, August 2, 2018

सरई पंचायत की 1.5 किमी सड़क गड्ढों कीचड़ में तब्दील (मामला ज़िला रीवा अन्तर्गत गंगेव ब्लॉक एवं सरई ग्राम पंचायत का जहां आज पैसा सैंक्शन होने के बाद भी सड़क पर नही किया गया काम, आम जनता गद्दों और कीचड़ में मरने को मजबूर)


दिनांक 02 अगस्त 2018, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

   ज़िले के गंगेव ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरई कला के रामराज सिंह के घर से तालाब के पास बजरंगबली मन्दिर तक की सड़क जिसकी लंबाई 1.5 किलोमीटर है उसके निर्माण में हीलाहवाली एवं भष्ट्राचार का मामला प्रकाश में आया है.

   ग्राम पंचायत सरई कला के आनंद द्विवेदी द्वारा सूचना दी गई है की ग्राम पंचायत सरई कला के रामराज सिंह के घर से तालाब के पास बजरँगबली तक की रोड का ठेका हो चूका है फिर भी आज तक ठेकेदार या विभाग द्वारा किसी प्रकार की देखभाल नही की गई एक बार विभाग के चपरासी टाइम कीपर द्वारा नाप किया जा चूका है 1200 ग्रामीण वासियों को आये दिन मौत का सामना करना पड़ता है रास्ते में 3 फिट के गड्ढे हैं कोई भी विभागीय कर्मचारी नही आए.

  इस प्रकार देखा जा सकता है विभागीय उदाशीनता एवं पंचायती भष्ट्राचार के चलते हर एक गांव का आम नागरिक कीचड़ और गड्ढों से सनी हुई सड़क पर चलने को मजबूर हो चुका है. 

   सरकारें तो बड़े बड़े दावे कर रही हैं गांव गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़े जाने की बातें कर रही हैं लेकिन वास्तविकता में कहीं कुछ होता हुआ नही दिख रहा है. इसका जीता जागता प्रत्यक्ष उदाहरण है सरई ग्राम पंचायत की सड़क जहां आम जनता मरने पर मजबूर है, बरसात के इन दिनों में कोई न तो मेडिकल फैसिलिटी प्राप्त की जा सकती है और न ही कोई एम्बुलेंस अथवा जननी एक्सप्रेस ही आ सकती है ऐसे में स्पष्ट है की यदि किसी गर्भवती महिला को कोई समस्या पैदा हो जाए अथवा कोई बीमार पड़ जाए तो ऐसे मौसम और इस प्रकार की सड़क में उसका मरना तय है.

संलग्न - संलग्न तस्वीरों में देखें किस तरह से 1.5 किमी की सरई ग्राम पंचायत की सड़क गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है जिसे देखने वाला कोई नही.

---------------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587

Tuesday, July 17, 2018

अखण्ड मानस कार्यक्रम का हुआ आयोजन (सरई हनुमान मंदिर, तहसील सिरमौर, ज़िला रीवा मप्र)

आनन्दमय मानश मंडली ग्राम पंचायत सरई।कला ब्लाक गंगेव जिला रीवा मध्य प्रदेश 


        दिनाँक 16/7/18

को अखंड  मानस का प्रयोजन किया जाता है अध्यछ श्री सतेन्द्र तिवारी ,रामनिवास तिवारी,बालेन्द्र शेखर पाण्डे अखिल पाण्डेय,नरेंद्रप्यासी,संतोष पाण्डे ,अशोक,सोनू,अनिल पाण्डेय,अवनीश ,बिंदु,ललिमन् पाण्डेय,राकेश दुबे,श्रीअश्वनी द्विवेदी,राघवेंद्र द्विवेदी, बबलू,बबलू ,छोटन,लप्पू,रजनीश,श्री भैयालाल द्विवेदी, रमाकान्त, उमनिवास,श्रीनिवास,सभी ग्रामवासियो के सौजन्य से अखण्ड मानश पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक समाज सेवक आनन्द कुमार द्विवेदी।

Friday, July 13, 2018

सरई ग्राम के बन्द हैं दर्जनों हैंडपम्प, जनता बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज़ (मामला ज़िले के गंगेव ब्लॉक अन्तर्गत सरई कला पंचायत के सरई ग्राम का जहां महीनों से बन्द पड़े हैं दर्जनों नलकूप जिसे देखने वाला कोई नही है)

दिनांक 13 जुलाई 2018, स्थान - लालगांव, रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

    आज जब मानसून आ चुका है और प्रदेश में जगह जगह बारिश प्रारम्भ हो चुकी है जिले के कई ग्रामों में गर्मियों के पहले से खराब नलकूप पीएचई विभाग नही सुधार पाया है जबकि देखा जाए तो पिछले 2018 के मई एवं जून महीने में भोपाल तक की टीम संभाग की पेयजल व्यवस्था का मुआयना करने आई थी जिंसमे मुख्य रूप से भोपाल से कार्यपालन यंत्री अनुराग श्रीवास्तव सम्मिलित थे. अनुराग श्रीवास्तव के साथ में स्वयं जिले के कार्यपालन यंत्री शरद कुमार एवं अन्य उपयंत्री एवं एसडीओ आदि थे लेकिन इन सबने किस बात का मुआयना किया, उस पर क्या कार्यवाही की इसका पता इसी से चलता है की अभी भी कई ग्रामों में बल्क में नलकूप बन्द पड़े हैं जिनमे न तो पर्याप्त राइजर पाइप डाली गई हैं और न ही अन्य मैकेनिकल सुधार कार्य किया गया है जिसकी वजह के आम और ग्रामीण जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है. अभी कुछ ही दिनों में मानसूनी बारिस प्रारम्भ होने से यह सभी मरम्मत कार्य बाधित होंगे जिससे समस्या आगे भी खिंच जाएगी.

सरई ग्राम गंगेव ब्लॉक में बन्द हैं दर्जनों नलकूप

    सरई ग्राम पंचायत निवासी आनंद द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया की ज़िले के गंगेव ब्लॉक अन्तर्गत सरई कला पंचायत के सरई ग्राम में दर्ज़नों नलकूप बन्द पड़े हैं जिनमे य तो राइजर पाइप की कमी बतायी जा रही है अथवा मैकेनिकल फाल्ट की वजह के नही चल रहे हैं. इस बाबत ग्रामीणों ने कई बार अपने सरपंच और अन्य विभागीय अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई. 

सरपंच रामलखन यादव ने कहा पैसा लाओ तो पाइप लगाएंगे

    सरई ग्राम पंचायत के सरपंच रामलखन यादव के पास जब ग्रामीण पीड़ित लोग गए और नलकूप सुधरवाने की बात कही तो उसने कहा की हमारे पास कोई मद नही आता है और नलकूप सुधरवाना पीएचई विभाग का कार्य है. हमारे पास पैसा नही है तुम लोग पैसा चंदा से इकठ्ठा करके लाओ तो हम हैंडपम्प सुधारवाएँगे. 

हर पंचायतों में नलकूप रखरभाव का आता है मद

    जबकि देखा जाए तो सभी पंचायतों में पीएचई विभाग, ज़िला पंचायत एवं अन्य पंचपरमेश्वर मद से हर पंचायत में नलकूप रखरखाव का मद आता है जिससे सभी नलकूप व्यवस्थित कराए जा सकते हैं लेकिन सरपंच सचिव मिलकर राशि का बंदरबाट कर लेते हैं और आम जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरसती रहती है जिसे न तो पीएचई विभाग सुन रहा है और न ही कोई सांसद विधायक.

इन लोगों के घर के पास खराब हैं नलकूप

   सरई ग्राम पंचायत में जिन जिन लोगों के घर के पास के नलकूप पिछले कई महीनों से खराब पड़े हैं उनके नाम - सत्येंद्र तिवारी, शंभूनाथ तिवारी, श्रवण कोल, लल्लू कोल, बालेंद्र शेखर पांडेय, शखिया कोल, बब्बू साकेत, पप्पू साकेत, रामगरीब कोल, भोगले यादव, लालमणि पांडेय, बृजकिशोर शास्त्री, बांकेलाल साकेत आदि हैं. इन सबने बताया की यदि हमारा नलकूप नही सुधारा जाएगा तो कलेक्टर कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर सामूहिक धरना प्रदर्शन करेंगे.

संलग्न- ज़िले के गंगेव ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले सरई कला ग्राम पंचायत के जिन हितग्राहियों के नलकूप खराब पड़े हैं उनके सामूहिक फ़ोटो संलग्न है. 

-------------

शिवानन्द द्विवेदी, समाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587