Showing posts with label Kaitha Panchayat Rewa MP. Show all posts
Showing posts with label Kaitha Panchayat Rewa MP. Show all posts

Monday, August 6, 2018

14 लाख 48 हज़ार के कैथा पंचायत भवन निर्माण में भष्ट्राचार (मामला ज़िला रीवा ब्लॉक गंगेव अन्तर्गत कैथा पंचायत का जिंसमे क्षतिग्रस्त पंचायत भवन निर्माण में 14 लाख 48 हज़ार रुपये के कार्य में लीपापोती साथ ही पुराने लगे लाखों का गार्डर, सरिया, पत्थर पटिया को बिना नीलामी ही बेंच दिया)


दिनांक 07 अगस्त 2018, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

   रीवा ज़िले की कई पंचायतों में भष्ट्राचार रुकने का नाम नही ले रहा है. पञ्च परमेश्वर एवं मनरेगा पंचायती कार्यों से लेकर विधायक एवं संसद निधि से भी प्राप्त राशियों में जमकर धांधली की जा रही है. फ़र्ज़ी बिल बाउचर बनवाकर राशि का बन्दरवाट चल रहा है. अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं साथ ही सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की भारी अनदेखी चल रही है. यद्यपि जनपद एवं जिला पंचायतों से लेकर कलेक्टर रीवा, एवं भोपाल मंत्रालय तक में इसकी जमकर शिकायतें की जा रही हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव नही हो रहा है क्योंकि यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है की जांचकर्ता एजेंसी ही मुख्य रूप से भष्ट्राचार करवा रही है. सब कुछ खुलेआम जनपद एवं जिला अधिकारियों की सह से चल रहा है. जांच के नाम पर मात्र कोरामपूर्ती हो रही है. जांच पीसीओ, सचिवों, एवं चपरासी ग्रेड के कर्मियों से करवाई जा रही हैं और वही प्रतिवेदन उच्चस्तर तक भेजे जा रहे हैं.

कैथा पंचायत भवन में लगी लाखों की पुरानी सामग्री हुई गायब

   इसी वर्ष मई-जून माह में कैथा पंचायत के पुराने बताए गए क्षतिग्रस्त भवन को तोड़ा जा रहा था तो मौके पर जाकर देखा गया तो उसमे पचासों गार्डर, सैकड़ों पटिया और हज़ारों पत्थर-ढोके लगाए हुए मिले थे. लेकिन बिना ग्राम पंचायत की ग्राम सभा और बिना नीलामी प्रक्रिया के ही लाखों रुपये की पुरानी लगाई हुई निर्माण सामग्री सरपंच संत कुमार पटेल एवं सचिव अच्छेलाल पटेल द्वारा गायब कर दी गई और उसे बेंच दिया गया और कुछ अपने कब्जे में ले लिया गया. कुछ पत्थरों को संपति पटेल के घर के पास 89 हज़ार रुपये की लॉगत से बनाई जा रही पंचायती पुलिया के लिए लगा दिया गया जबकि इस 89 हज़ार लॉगत की पुलिया में नई और अच्छी निर्माण सामग्री उपयोग की जानी थी. जबकि कैथा सरपंच ने इसमे पुरानी टूटीफूटी पाइप ही डाल रखी है साथ ही पुराने पत्थर और घटिया डस्ट लगाकर पुलिया निर्माण किया जा रहा है.

   इस प्रकार लगभग 3 से 4 लाख रुपये की पुरानी सामग्री का क्या हुआ इसका कोई पता नही है. ऑफिशियली कोई नीलामी प्रक्रिया न होने से स्पष्ट है की पूरे मटेरियल को सरपंच ने बेंच लिया अथवा अपने कब्जे में कर लिया.

14 लाख 48 हज़ार रुपये की राशि हुई स्वीकृत, अब गबन की तैयारी 

    पंच परमेश्वर की वेबसाइट एवं एप्प से प्राप्त सम्पूर्ण जानकारी के अनुसार कैथा पंचायत के क्षतिग्रस्त पंचायत भवन के पुनर्निर्माण के लिए स्टाम्प शुल्क राज्यस्तरीय योजनांतर्गत दिनाँक 02/10/2017 को पंचायतराज संचालनालय द्वारा भारत निर्माण सेवा केंद्र पंचायत भवन के नाम से 14 लाख 48 हज़ार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है. यह राशि कैथा पंचायत पंच परमेश्वर खाते के यूनियन बैंक खाता क्रमांक 611602010006926 में भेजी गई है. इसके बाबत अभी दिनांक 24/07/2018 को एक लाख 12 हज़ार रुपये जायसवाल ट्रेडर्स विक्रेता आई डी क्रमांक 7727 के नाम पर निकाले गए हैं जिंसमे बिल क्रमांक 463 में 20 क्विंटल लोहा के लिए यह राशि निकाली गई है. यह बिल दिनांक 15/07/2018 को जारी हुआ है. लेकिन अब तक न तो लोहा का रता पता है और न ही कार्य का. समस्त बिल, पंचायत खाता, राशि की जानकारी भी यहां पर संलग्न की हुई है. 

जायसवाल ट्रेडर्स विक्रेता ने पंचायतों को जारी किये करोड़ों के कुल 318 बिल बाउचर 

        साथ ही बता दें की आजकल पंचायतों के नाम पर फ़र्ज़ी बिल बाउचर जारी करने की प्रथा चल रही है और ज्यादातर ऐसे विक्रेता अपनी फ़र्ज़ी कंपनी बनाकर बिना किसी स्पष्ट प्रक्रिया के बिल बाउचर जारी कर पंचायती भष्ट्राचार में जमकर योगदान दे रहे हैं. क्या यह विक्रेता/ट्रेडर्स जीएसटी के दायरे में आते हैं? क्या ये इनकम टैक्स अदा कर रहे हैं? यह सब ही अपने आप में एक अलग जांच का विषय है. बता दें की जायसवाल ट्रेडर्स नामक विक्रेता एजेंसी अब तक पंचायतों को लगभग 318 कुल बिल बाउचर जारी कर चुकी है जिंसमे करोड़ों रुपये की सामग्री पंचायतों को बेंची गई बतायी जा रही है. इसकी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए ऐसा ग्रामीणों की माग है.


कैथा पंचायत के ग्रामीणों ने उठाई आवाज़ 

   कैथा ग्राम पंचायत के रहवाशियों ने इस विषय में आवाज़ उठाई है और साथ ही सही जांच कर कार्यवाही की माग की है. कैथा ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच मिथिला पटेल एवं जगदीश पटेल, सरपंच प्रत्यासी डॉक्टर चंद्रभूषण पटेल, वर्तमान पंच यज्ञभान पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, शैलेन्द्र पटेल, राजेश पटेल, नरेंद्र पटेल, जिमीदार पटेल, उग्रभान पटेल, श्यामलाल शुक्ला, राजबहोर शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, लालबहादुर पटेल, बुद्धसेन पटेल उर्फ ददुआ, बृजभान केवट, उग्रभान केवट, रामावतार केवट, जगदीश पांडेय, दिलीप केवट, संतोष केवट, कैलाश केवट, रामयतन शुक्ला, मुद्रिका पटेल, उपेंद्र शुक्ला, इटहा से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी पटेल, सुग्रीव पटेल, रामनेवाज पटेल, मुनिराज पटेल, श्यामसुंदर पटेल, एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी ने सम्पूर्ण पंचायती भष्ट्राचार की उच्चस्तरीय ईओडब्लू एवं लोकायुक्त से जांच कर पंचायतीराज अधिनियम की धारा 40 एवं 92 एवं आई पी सी की धारा 420 के तहत कार्यवाही की माग की है.

 संलग्न 

1) कैथा पंचायत भवन का पुराना क्षतिग्रस्त भवन के तोड़े जाने के समय की तस्वीर.

2) कैथा पंचायत का पंच परमेश्वर खाता की जानकारी, निकली राशि की फ़ोटो, पंचायतराज संचालनाय की स्वीकृत 14 लाख 48 हज़ार रुपये की राशि की जानकारी. 

3) पुराने पंचायत भवन में लगाए गए लाखों की निर्माण सामग्री को 420 करके सरपंच द्वारा बेंचा गया, गार्डर वगैरह की फ़ोटो.

------------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 9589152587, 7869992139

Sunday, August 5, 2018

कोर्ट स्थगन आदेश के बाद भी अवैध और घटिया पीसीसी निर्माण (मामला ज़िले के गंगेव ब्लॉक अन्तर्गत कैथा पंचायत के कैथा ग्राम की पीसीसी सड़क का जहां कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी 7.5 लाख रुपये का पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा, लम्बाई 100 मीटर भी नही, गुणवत्ता अत्यंत निम्न दर्जे की, शासकीय राशि का हो रहा दुरुपयोग)

दिनांक 05 अगस्त 2018, स्थान - गढ़/गंगेव, रीवा मप्र

(कैथा, शिवानन्द द्विवेदी)

ज़िले के गंगेव ब्लॉक अन्तर्गत आने वाली कैथा पंचायत में अनियमितताओं और भष्ट्राचार का दौर रुक नही रहा है. 

   कैथा पंचायत के मनरेगा एवं पंच परमेश्वर सहित अन्य पंचायती कार्यों में निरंतर भष्ट्राचार किया जा रहा है. मनरेगा में मजदूरों के नाम से फ़र्ज़ी निकासी की जा रही है जबकि कार्य मसीनों से करवाया जा रहा है. फ़र्ज़ी टीएस करवाकर लाखों की राशि का वारा न्यारा किया जा रहा है. 

मात्र 100 मीटर की पीसीसी सड़क पर निकाल लिए 7.5 लाख रुपये

    कैथा ग्राम में अंगद के खेत से उग्रसेन पटेल के घर तक पीसीसी सड़क बनाई जा रही है जिसकी लंबाई मुश्किल से 100 मीटर भी नही है लेकिन फ़र्ज़ी तरीके से टीएस करवाकर इंजीनियर द्वारा ज्यादा लंबाई की सड़क बताकर 5 लाख 35 हज़ार लगभग राशि पीसीसी सड़क के लिए निकाली गई है जबकि इसी बीच दो पुलों का भी निर्माण बताकर भी एक लाख रुपये प्रत्येक पुल के हिसाब से 2 लाख अतिरिक्त निकाल लिये गई हैं, इस प्रकार कुल लॉगत लगभग साढ़े सात लाख रुपये बतायी जा रही है. 

  जबकि यदि गुणवत्ता देखी जाए तो सड़क अत्यंत निम्न दर्ज़े की गुणवत्ता की बनाई जा रही है जिंसमे पनगड़ी के क्रशर से प्राप्त होने वाला घटिया डस्ट एवं गिट्टी डाली जा रही है. सीमेंट का रेश्यो भी सही नही है.

विवादित भूमि पर कोर्ट स्थगन के बाद भी बनाई जा रही पीसीसी सड़क 

   बता दें की इटहा हल्का नंबर 2 तहसील मनगवां के कैथा ग्राम की यह आराज़ी नंबर 11/2 की लगभग 30 डिसमिल की जमीन विवादित भी है जिंसमे ग्राम के ही राजबहोर श्यामलाल राजेन्द्र मेवालाल एवं गुजरतिया शुक्ला वगैरह का कब्जा एवं भूअधिकार बताया गया है जो पीड़ितों की पुस्तैनी जमीन का हिस्सा भी है. इस बाबत पीड़ित पक्ष ने भी न्यायालय तहसीलदार मनगवां से लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ज़िला अदालत रीवा में भी प्रकरण लगाया हुआ है. साथ ही उक्त भूमि पर वर्ष 2008 में पीड़ित शुक्ला परिवार के पक्ष न्यायालय प्रथम वर्ग से चिरस्थाई निषेधाज्ञा भी मिल चुकी है. लेकिन पीड़ित शुक्ला परिवार द्वारा बताया गया की कोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए कैथा सरपंच संत कुमार पटेल एवं सचिव अच्छेलाल पटेल द्वारा फ़र्ज़ी ग्राम सभा का प्रस्ताव बनाकर, फ़र्ज़ी तरीके से एएस एवं टीएस बनवाकर सरहंगई पूर्वक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है.

धारा 40 की कार्यवाही बाबत भी की गई शिकायत

   पीड़ित राजबहोर शुक्ला ने बताया की उन्होंने अपने भूअधिकार की लड़ाई के साथ साथ ज़िला पंचायत सीईओ रीवा एवं तत्पश्चात कोर्ट में मप्र पंचायतीराज अधिनियम की धारा 40 के तहत भी कार्यवाही के लिए अर्जी लगाई हुई है जिस पर अब तक जांच नही की गई है. पीड़ित ने बताया की इस पीसीसी सड़क में अवैध निर्माण एवं भष्ट्राचार के अतिरिक्त भी कैथा पंचायत के कई कार्यों में भष्ट्राचार एवं अनियमितता की गई है जिस पर सख्त जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए.

संलग्न - कृपया संलग्न तस्वीर में देखने का कष्ट करें पीड़ित राजबहोर शुक्ला एवं साथ ही घटिया निर्माण कार्य की भी फ़ोटो. पीसीसी सड़क बनाने के लिए डंप की गई निर्माण सामग्री की फ़ोटो जो अत्यंत घटिया स्तर की भी है.

----------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक केवाम मनवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा, मोबाइल 9589152587, 7869992139

Thursday, August 2, 2018

कैथा प्राथमिक शाला शौचालय एवं पानी विहीन, सरपंच संत कुमार पटेल ने शौचालय जेसीबी से गिरवाया (मामला ज़िले के गंगेव ब्लॉक अन्तर्गत कैथा पंचायत का जहां पर शासकीय प्राथमिक पाठशाला का पुराना शौचालय भी वर्तमान कैथा सरपंच संत कुमार पटेल ने जेसीबी लगवाकर गिरा दिया, अब स्कूल में न तो शौचालय है और न ही पानी की व्यवस्था, छोटे स्कूली बच्चे भटक रहे दर दर , क्या यही हैं अच्छे दिन?)


दिनांक 02 अगस्त 2018, स्थान - गढ़/गंगेव, रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

     ज़िले के गंगेव जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में भष्ट्राचार का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है. शिकायतों के बाबजूद भी विभागीय मिलीभगत के चलते लीपापोती की जा रही है. ऐसे में स्पष्ट हो चुका है की पीड़ितों और जनहित में कार्य करने वालों के लिए न्यायालय से ही रिलीफ मिल सकती है जहां पर पीआईएल डालकर कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील की जाए. आज वर्तमान भारतीय प्रशासनिक परिदृश्य में कार्यपालिका पूरी तरह से फैल नज़र आ रही है और इस पर भरोषा किये बैठे व्यक्ति को अंत में मयूषी ही हाथ लगने वाली है.

  सरपंच ने कैथा प्राथमिक शाला का शौचालय जेसीबी लगाकर गिराया 

   पिछले कई वर्षों से कैथा पंचायत के पंचायत भवन को विभाग द्वारा छतिग्रस्त बताया जा रहा था. वास्तव में पंचायत भवन इतना क्षतिग्रस्त तो नही था परंतु रखरखाव के अभाव में कमज़ोर अवश्य हो गया था जिससे इसका बहाना बनाकर पंचायत भवन कैथा पंचायत को ग्राम इटहा के पुराने स्कूल परिसर में लगाया जाता रहा है. वैसे साल भर में मात्र एक या दो बार ही बमुश्किल पंचायत भवन खोला गया होगा क्योंकि यहां ग्रामसभा मात्र कागजों पर ही चली हैं.  

   वहरहाल इस पंचायत भवन के पुनर्निर्माण को लेकर पंचायतराज संचालनालय से लगभग 15 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं जिसको तोड़कर बनाया जाना है.

   इसी पंचायत भवन से सटा हुआ कैथा प्राथमिक स्कूल का पुराना शौचालय बना हुआ था जिसे सरपंच संत कुमार पटेल ने जेसीबी लगवाकर तुड़वा दिया है और आज 3 महीने होने को हैं स्कूल के बच्चे शौचालय विहीन हो चुके हैं और कास्तकारों के खेतों में जाते हैं जिससे वहां से इनाम के रूप में उन्हें गाली मिल रही है.

   ऐसे में जब स्कूल प्रशासन से जानने का प्रयास किया गया तो वहां उपस्थित शिक्षक कन्हैयालाल केवट, मुमताज़ मोहम्मद एवं अन्य द्वारा जानकारी दी गई की हमने टॉयलेट तोड़ने के लिए मना किया था लेकिन सरपंच के जबरन शौचालय तोड़वा दिया और बोला की यहां पर शौचालय बनवा दिया जाएगा. लेकिन आज 3 माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है और न तो शौचालय ही बनाया गया है और न ही इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही की गई है.

    कैथा गांव के उग्रभान पटेल पिता स्व. रामानंद पटेल एवं मुनेंद्र पटेल उर्फ कल्लू पटेल दवारा बताया गया की हमने इसका विरोध किया है क्योंकि हमारे बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं परंतु न तो स्कूल प्रशासन ने ही कोई कार्यवाही की है और न ही पंचायत विभाग ने. कल्लू पटेल ने तो यहां तक बताया की उसने शौचालय के मुद्दे को लेकर सीएम हेल्पलाइन में कंप्लेंट भी दर्ज की थी जिसकी जांच करने के लिए हिनौती उच्चतर माध्यमिक पाठशाला के सीएसी आये थे जिस पर लिखा पढ़ी करके ले गए हैं और मेरी इक्षा के विरुद्ध मुझसे भी सहमति पत्र लिखवा लिए हैं. सीएसी ने बताया है की यद्यपि प्रपोजल बनाकर आगे भेज दिया जा रहा है, अब आगे विभाग का काम है की शौचालय निर्माण होता है की नही.

   इस प्रकार देखा जा सकता है कैथा स्कूल शौचालय विहीन है और जो भी शेष बचा हुआ था उसको वर्तमान सरपंच संत कुमार पटेल ने जेसीबी से गिरवा दिया है.

कैथा प्राथमिक शाला में पीने के स्वच्छ पानी का भी है भीषण संकट 

     बता दें शौचालय का न होना तो एक बात है ही, कैथा की शासकीय प्राथमिक पाठशाला में पीने के स्वच्छ पानी का भी भीषण संकट है. कई वर्षों पहले एक नलकूप करवाया गया था लेकिन इसका पानी पीने योग्य नही होने से बच्चे पहले भी इस पानी को नही पीते थे. अभी पिछले वर्ष तक इस पानी का प्रयोग स्वसहायता समूह के कार्यकर्ता मध्यान्ह भोजन बनाते समय साफ सफाई एवं बर्तन माजने में किया करते थे लेकिन स्कूल शिक्षकों और स्वसहायता समूह के कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी दी गई की पिछले वर्ष से यह नलकूप भी कार्य करना बन्द कर दिया है. और अब बर्तन धोने के लिए भी पानी नही मिल पा रहा है पीने की तो बात ही दूर की है. 

   वहरहाल स्कूल परिसर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक नलकूप लोहार बस्ती के पास लगाया हुआ है जहां से मध्यान्ह भोजन बनाने और पीने का काम चल रहा है.

    स्कूल प्रशासन ने जानकारी दी है की इस बाबत कई बार संबंधित पीएचई एवं स्कूल शिक्षा विभाग सहित पंचायत विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है. मुमताज़ मोहम्मद कैथा स्कूल हेड मास्टर द्वारा जानकारी दी गई है की हमने लिखित भी जनसंवाद शिविर सहित अन्य माध्यमो से आवेदन और जानकारी भेजी है लेकिन आज तक इस विषय में न तो पंचायत विभाग ने कोई एक्शन लिया है और न ही स्कूल शिक्षा विभाग अथवा पीएचई विभाग ने.

संलग्न - कृपया संलग्न तस्वीरों में देखें - 

  1) बिना शौचालय और पानी का स्कूल परिसर,

  2) स्कूल परिसर में उपस्थित पांचवीं तक के छोटे बच्चे.

  3) खराब पड़ा एकमात्र नलकूप जिसका पानी ही पीने योग्य नही है.

--------------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587

Sunday, February 5, 2017

(Rewa, MP) कैथा पंचायत में 14.92 लाख रुपये के खेत-सड़क प्रोजेक्ट में लीपापोती



कैथा पंचायत में 14.92 लाख रुपये के खेत-सड़क प्रोजेक्ट में लीपापोती

(थाना-गढ़, रीवा मप्र – शिवानन्द द्विवेदी) पंचायतों में किस हद तक भ्रष्ट्राचार व्याप्त है इसका पता इसी बात से चल जाता है की सीएम हेल्पलाइन, सीजी नेट स्वर में प्रकरण रखने के बाद जब श्री राधेश्याम जुलानिया पंचायत अपर मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कैथा पंचायत में जांच दल भेजा गया तो वहीँ से लीपापोती प्रारंभ हो गयी. रीवा से जो जांच दल आया उसके दो सदस्यों ने मात्र कुछ एक-दो आवेदकों का कथन लिया और सब कुछ लीपापोती करके चले गए.
जिन मनरेगा आवेदकों ने मनरेगा में काम न मिलने और जेसीबी अथवा मशीन से कार्य किये जाकर मजदूरों का हक़ मारे जाने की शिकायत सीजीनेट स्वरcgnetswara.org में सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से रखी थी उन मजदूरों को आज जांच के लगभग तीन महीने उपरांत भी कोई कार्य नहीं दिया गया. सभी मजदूर पुनः काम की माग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
अभी हाल ही में पुनः लगभग दर्ज़नभर आवेदकों ने सीजीनेट में प्रकरण रखा है और रोजगार सहित कार्यवाही की माग की है.
जिन आवेदकों को मनरेगा अधिनियम 2005 के अंतर्गत काम के लिए आवेदन देने के वाबजूद भी कार्य नहीं दिया गया है उनके नाम हैं – विहारी लाल साकेत, बतसिया साकेत, बुद्धसेन साकेत, देवकली साकेत, भूअर साकेत, छाठीलाल साकेत, संतोष केवट, तेजेश्वरी केवट, रावेन्द्र केवट, कैलाश केवट, सतानंद केवट, बुद्धसेन केवट, उग्रभान केवट, राजेश केवट, दिनेश केवट, प्रसंनलाल केवट, नन्दलाल केवट, सुमित्री केवट, गायत्री चतुर्वेदी, वैजनाथ केवट आदि. परन्तु महीनों भर सम्बंधित पंचायत सचिव अच्छेलाल पटेल के पास आवेदन जमा किये जाने के उपरांत भी आज तक इन हितग्राहियों को पंचायत में मनरेगा के अंतर्गत कार्य नहीं दिए गए हैं.

मनरेगा में खेत-सड़क योजना अंतर्गत 14.92 लाख रुपये के कार्य को जेसीबी और मशीन से करवाया गया – गुणवत्ता निम्न दर्जे की: कार्य एक लाख से भी कम का परन्तु निकाले जा रहे पूरे लाखों-

कैथा पंचायत जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत संपत्ति पटेल के घर से पंचायत भवन तक का बंद पड़ा हुआ खेत सड़क योजना का निर्माण कार्य होना बताया जा रहा है. यह कार्य 14.92 लाख रुपये का स्वीकृत बताया गया है. सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी में पता चला है की यह एक किमी लम्बा मार्ग उच्च गुणवत्ता पूर्ण बनाकर ग्रेवल रोड बनाई जानी थी परन्तु यहाँ भी लीपापोती का पूरा प्रयास चल रहा है और बिना काम के ही पैसे निकाले जा रहे हैं. अभी जून 2016 में निम्न गुणवत्ता और भ्रस्ट्राचार की शिकायत पर कार्य बंद करवा दिया गया था परन्तु अभी पुनः कार्य प्रारंभ हो चुका है और मजदूरों को कोई जानकारी नहीं दी गयी. मनरेगा के जो भी मजदूरों ने कार्य के लिए आवेदन दिया था उन्हें पूंछा तक नहीं गया और सभी मजदूर बेचारे काम की आस लगाये बैठे रह गए. जब पुनः मशीनों और जेसीबी से काम प्ररम्भ किया गया और रोड पर मशीनें और जेसीबी दिखीं तो मजदूरों के होस उड़ गए. जिस पर पुनः सभी मजदूरों ने एकत्र होकर सचिव, सीइओ और कलेक्टर को पुनः ज्ञापन सौंपा है अपने अधिकारों के हनन पर कार्यवाही की मांग की है.

संलग्न- (फोटोग्राफ) पंचायत भवन से संपत्ति पटेल के घर तरफ खेत सड़क योजना का14.92 लाख रुपये का कार्य जिसमे पुनः बिना मिटटी डाले ही निम्न गुणवत्ता की थोड़ी बहुत मोरम डाली जा रही है.

(Video- कैथा निवासी शैलेन्द्र पटेल द्वारा मोबाइल से बनाया गया विडियो जिसमे जेसीबी खेत सड़क प्रोजेक्ट में चल रही है.)





-------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE: @ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI 


Saturday, January 28, 2017

(Rewa, MP) श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण कैथा सहित कैथा शासकीय स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रों में बड़े हर्सोल्लाश के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह


दिनांक - 28/01/2017 
स्थान - कैथा, रीवा मप्र
--------------------------

    (गढ़, शिवानन्द द्विवेदी) भले ही कैथा ग्राम पंचायत भवन में 68 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर वहां के सरपंच संत कुमार पटेल एवं सचिव अच्छेलाल पटेल द्वारा ध्वजारोहण नहीं किया गया हो परन्तु परंपरागत रूप से श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण सहित कैथा ग्राम की शा. प्राथमिक शाला एवं शा. माध्यमिक पाठशाला, आंगनवाडी केंद्र इटहा, शा. प्राथमिक पाठशाला अकलसी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को मिठाई इनाम आदि बाँट कर किया गया. इस बीच सभी स्थलों पर ग्राम क्षेत्र के बच्चे, बुजुर्ग युवा सभी इकठ्ठा हुए और एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी. 
        ज्ञातव्य हो की पावन यज्ञस्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में परंपरागत रूप से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के विशेष मौके पर तिरंगा झंडा फहराया जाता रहा है. कैथा श्रीहनुमान मंदिर में प्रातः आठ बजे ग्राम क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में झंडा रोहन का कार्यक्रम हुआ जिसमे सोरहवा से अरुणेन्द्र पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल, अच्छेलाल जायसवाल, रज्जन पटेल, अभिनेश पटेल, एवं कैथा से सम्पूर्णानन्द द्विवेदी, सतानंद द्विवेदी, बीएसएफ के रिटायर्ड निरीक्षक श्री बुद्धसेन पटेल, आर्मी रिटायर्ड कैप्टन श्री रामाधार पाण्डेय, रिटायर्ड आर्मी सूबेदार मेजर श्री भैयालाल द्विवेदी,  कृषक श्री यज्ञ भान पटेल, कृषक शैलेन्द्र पटेल, अतिथि शिक्षक नन्दलाल केवट, कृषक विहारीलाल साकेत, कृषक छोटेलाल साकेत, कृषक काशी पटेल आदि सम्मिलित हुए. 

      इस बीच उपस्थित सदस्यों एवं आर्मी के रिटायर्ड अधिकारियों/नागरिकों द्वारा भारतीय गणतंत्र के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और साथ ही भारत को एकत्रित करने और गणतंत्र बनाने वाले महापुरषों जैसे सरदार बल्लभ भाई पटेल और भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की याद की गयी. साथ ही आज देश में पुनः एक अन्य आन्दोलन पर भी प्रकाश डाला गया जो देश में बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा, और क्षेत्रीयताबाद के विरुद्ध लड़ने के विषय में होनी चाहिए. गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित ग्रामवाशियों और नागरिकों से मिलकर एकजुट होकर कुरीतियों और बुराईयों से लड़ने का आह्वान किया और भारत को गणतंत्र बनाये रखने के लिए हर संभव तन-मन-धन से योगदान देने की बातें कहीं. 

संलग्न - गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण से कुछ लिए गए फोटोग्राफ.

  -------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE: @ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI