Showing posts with label Khet-Sadak Scam. Show all posts
Showing posts with label Khet-Sadak Scam. Show all posts

Sunday, February 5, 2017

(Rewa, MP) कैथा पंचायत में 14.92 लाख रुपये के खेत-सड़क प्रोजेक्ट में लीपापोती



कैथा पंचायत में 14.92 लाख रुपये के खेत-सड़क प्रोजेक्ट में लीपापोती

(थाना-गढ़, रीवा मप्र – शिवानन्द द्विवेदी) पंचायतों में किस हद तक भ्रष्ट्राचार व्याप्त है इसका पता इसी बात से चल जाता है की सीएम हेल्पलाइन, सीजी नेट स्वर में प्रकरण रखने के बाद जब श्री राधेश्याम जुलानिया पंचायत अपर मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कैथा पंचायत में जांच दल भेजा गया तो वहीँ से लीपापोती प्रारंभ हो गयी. रीवा से जो जांच दल आया उसके दो सदस्यों ने मात्र कुछ एक-दो आवेदकों का कथन लिया और सब कुछ लीपापोती करके चले गए.
जिन मनरेगा आवेदकों ने मनरेगा में काम न मिलने और जेसीबी अथवा मशीन से कार्य किये जाकर मजदूरों का हक़ मारे जाने की शिकायत सीजीनेट स्वरcgnetswara.org में सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से रखी थी उन मजदूरों को आज जांच के लगभग तीन महीने उपरांत भी कोई कार्य नहीं दिया गया. सभी मजदूर पुनः काम की माग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
अभी हाल ही में पुनः लगभग दर्ज़नभर आवेदकों ने सीजीनेट में प्रकरण रखा है और रोजगार सहित कार्यवाही की माग की है.
जिन आवेदकों को मनरेगा अधिनियम 2005 के अंतर्गत काम के लिए आवेदन देने के वाबजूद भी कार्य नहीं दिया गया है उनके नाम हैं – विहारी लाल साकेत, बतसिया साकेत, बुद्धसेन साकेत, देवकली साकेत, भूअर साकेत, छाठीलाल साकेत, संतोष केवट, तेजेश्वरी केवट, रावेन्द्र केवट, कैलाश केवट, सतानंद केवट, बुद्धसेन केवट, उग्रभान केवट, राजेश केवट, दिनेश केवट, प्रसंनलाल केवट, नन्दलाल केवट, सुमित्री केवट, गायत्री चतुर्वेदी, वैजनाथ केवट आदि. परन्तु महीनों भर सम्बंधित पंचायत सचिव अच्छेलाल पटेल के पास आवेदन जमा किये जाने के उपरांत भी आज तक इन हितग्राहियों को पंचायत में मनरेगा के अंतर्गत कार्य नहीं दिए गए हैं.

मनरेगा में खेत-सड़क योजना अंतर्गत 14.92 लाख रुपये के कार्य को जेसीबी और मशीन से करवाया गया – गुणवत्ता निम्न दर्जे की: कार्य एक लाख से भी कम का परन्तु निकाले जा रहे पूरे लाखों-

कैथा पंचायत जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत संपत्ति पटेल के घर से पंचायत भवन तक का बंद पड़ा हुआ खेत सड़क योजना का निर्माण कार्य होना बताया जा रहा है. यह कार्य 14.92 लाख रुपये का स्वीकृत बताया गया है. सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी में पता चला है की यह एक किमी लम्बा मार्ग उच्च गुणवत्ता पूर्ण बनाकर ग्रेवल रोड बनाई जानी थी परन्तु यहाँ भी लीपापोती का पूरा प्रयास चल रहा है और बिना काम के ही पैसे निकाले जा रहे हैं. अभी जून 2016 में निम्न गुणवत्ता और भ्रस्ट्राचार की शिकायत पर कार्य बंद करवा दिया गया था परन्तु अभी पुनः कार्य प्रारंभ हो चुका है और मजदूरों को कोई जानकारी नहीं दी गयी. मनरेगा के जो भी मजदूरों ने कार्य के लिए आवेदन दिया था उन्हें पूंछा तक नहीं गया और सभी मजदूर बेचारे काम की आस लगाये बैठे रह गए. जब पुनः मशीनों और जेसीबी से काम प्ररम्भ किया गया और रोड पर मशीनें और जेसीबी दिखीं तो मजदूरों के होस उड़ गए. जिस पर पुनः सभी मजदूरों ने एकत्र होकर सचिव, सीइओ और कलेक्टर को पुनः ज्ञापन सौंपा है अपने अधिकारों के हनन पर कार्यवाही की मांग की है.

संलग्न- (फोटोग्राफ) पंचायत भवन से संपत्ति पटेल के घर तरफ खेत सड़क योजना का14.92 लाख रुपये का कार्य जिसमे पुनः बिना मिटटी डाले ही निम्न गुणवत्ता की थोड़ी बहुत मोरम डाली जा रही है.

(Video- कैथा निवासी शैलेन्द्र पटेल द्वारा मोबाइल से बनाया गया विडियो जिसमे जेसीबी खेत सड़क प्रोजेक्ट में चल रही है.)





-------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE: @ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI 


Saturday, July 9, 2016

रीवा जिले के मनरेगा और अन्य पंचायती कार्यों में भ्रष्ट्राचार की लगेगी जनहित याचिका हाई कोर्ट जबलपुर में

दिनांक: 08/07/2016, स्थान: कैथा, गंगेव ब्लाक रीवा (म.प्र.)
-------------------------------------
नमस्कार साथियों! (कृपया मेरे ब्लॉग:
 http://igeist.blogspot.in/2016/07/758.html पर विजिट करें)

विषय – कैथा पंचायत (गंगेव ब्लाक रीवा) में कपिलधारा कूप निर्माण में घोटाला, (7.58 लाख) सात लाख अन्ठावन हज़ार रुपये की राशि हज़म. 

(गंगेव ब्लाक, रीवा), थाना गढ़ जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत कैथा ग्राम पंचायत में कपिलधारा कूप निर्माण में भी भारी घोटाला प्रकाश में आया है. पंचायत में तीन कपिलधारा कूप निर्माण हेतु टी.एस. स्वीकृत किया गया था जिसमे अभी दो कूपों पर काम चल रहा था. दोनों कूपों की लागत सूचना के अधिकार एवं नरेगा की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी में क्रमशः 3.79 लाख और 3.79 लाख की बताई गयी थी.

कपिलधारा कूप निर्माण का कार्य मनरेगा के स्थान पर ठेके में –

 मनरेगा अधिनियम 2005 की नियमावली अंतर्गत मनरेगा एवं मस्टररोल द्वारा होने वाले इस कार्य को इसके विपरीत ठेके में करवाया गया जिसकी प्रति कूप ठेके की लागत ठेकेदार बंसपती साकेत निवासी कैथा ने 1.75  लाख बताई है. इस प्रकार दोनों कूप कुल साढ़े तीन लाख में बनकर बंधकर पूर्ण किये जाने थे. इस प्रकार सरपंच संत कुमार पटेल और सचिव अच्छेलाल पटेल को कुल चार लाख आठ हज़ार का इसमें फायदा होता.  परन्तु कुदरत ने भी इस कार्य को पूर्ण नहीं होने दिया और दोनों ही कूप अधूरे में ही धस गए. यह बात तब पता चली जब ठेकेदार बंसपति साकेत का पैसा फंस गया. इस सन्दर्भ में बंस पति को लेबर कोर्ट जाने की सलाह दी गयी. यह कपिलधारा कूप निर्माण “उपेन्‍द्र कुमार पटेल परियोजना क्र. 1713004031/WC/9993661911, तथा दूसरा कपिलधारा कूप निर्माण “नीलेश कुमार / वंशपती पटेल” परियोजना क्र. 1713004031/WC/9993661916 टी.एस. नं. 1587 है. यह दोनों हितग्राही कैथा पंचायत अंतर्गत ग्राम इटहा निवासी हैं.

वर्तमान स्थिति यह है की दोनों ही कूप पूरी तरह से बीच में ही ध्वस्त हो चुके हैं और ठेके में काम करने वाले लेबरों के भी पैसे फंस गए है. दोनों ही कूप निर्माण के कार्य मनरेगा के बजे ठेके से करवाए जा रहे थे और प्राप्त जानकारी के अनुसार दो तिहाई से अधिक पैसे का गबन कर लिया गया है.
कैथा सरपंच सचिव, एवं सी.ई.ओ. जनपद पंचायत गंगेव की मिली भगत –

कैथा के कूप निर्माण घोटाले में वर्तमान कैथा सरपंच संत कुमार पटेल, सचिव अच्छेलाल पटेल सहित जनपद के भी अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत है. कूप निर्माण में घोटाले की शिकायत जनपद गंगेव में सी.ई.ओ. प्रदीप पॉल के समक्ष लिखित में एवं सी.एम्. हेल्पलाइन में भी की गयी थी परन्तु इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी.

पूरे रीवा जिले के मनरेगा और अन्य पंचायती कार्यों का मामला जायेगा हाई कोर्ट जबलपुर –
        कार्यपालिका की हीलाहवाली से बात से साफ़ जाहिर है की मामले में लीपापोती कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास चल रहा है, परन्तु अब याचिकाकर्ताओं ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायलय जबलपुर जाने का विकल्प चुन लिया है और साथ में जनपद पंचायत गंगेव सहित पूरे रीवा जिले के मनरेगा की अनियमितताओं सहित अन्य पंचायती कार्यों में हुए फर्जीवाड़े जिनमे कि पंच-परमेश्वर के भी कार्य सामिल हैं सभी को जनहित याचिका के माध्यम से हाई कोर्ट में रखा जायेगा. यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी के प्रतिनिधित्व में अन्य सोशल एवं आर टी आई एक्टिविस्ट के साथ मिलकर लगाई जाएगी. जनहित याचिकायों में शामिल होने वाले अन्य सदस्यों में प्रत्येक जनपद से एक सामाजिक एवं आर टी आई कार्यकर्ता होगा जिससे उस ब्लाक की सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक और पूरे साक्ष्य के साथ विडियो, फोटोग्राफ, अन्य जरूरी कागजातों सहित रखी जा सके. इस सन्दर्भ में रीवा जिले के किसी भी पंचायत या ब्लाक से किसी साथी को कोई भ्रष्ट्राचार और अनियमितता सम्बन्धी कोई भी स्टिंग, विडियो, फोटोग्राफ या कोई भी जानकारी साझा करनी है वह दिए गए मोबाइल नंबर – 07869992139 में संपर्क कर सकते हैं.

354A (354A, 294, 506, एवं 34) के आरोपी एवं भ्रष्ट सरपंच संत कुमार पटेल को तत्काल हटाने की माग –

महिला प्रताड़ना एवं महिला के इज्ज़त आबरू को तार-तार करने के प्रयाश का सह-आरोपी एवं वर्तमान कैथा पंचायत के सरपंच संत कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव के साथ कैथा के सरपंच पद से हटाने की माग रीवा कलेक्टर राहुल जैन, आयुक्त मध्य प्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद् भोपाल, अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल सहित अध्यक्ष महोदय मानवाधिकार आयोग भोपाल तथा प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार से भी की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कार्यवाही चल रही है. ज्ञातव्य हो की कैथा पंचायत में मनरेगा, शौचालय, खेत-सड़क, खेत-तालाब, आदि  कार्यों में हो रहे पंचायती फर्जीवाड़े में अब तक कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की गयी है जबकि कई जांचे हुई बताई जा रही हैं. यह भी बाते गया है की इन पंचायती कार्यों की अनियमितता सम्बन्धी फोटोग्राफ्स, विडियो, और अन्य जरूरी कागजात सबूत के तौर पर मौजूद हैं जिससे अपराध स्वयं सिद्ध हो जाता है.

कैथा की खेत-सड़क योजना “पंचायत भवन से सम्पति पटेल के घर तरफ” में भी फर्जीवाडा –

कैथा पंचायत अंतर्गत “सम्पति के घर से पंचायत भवन तक” बनने वाली खेत सड़क जिसमे की चौदह लाख बान्नवे हज़ार रूपये का टी.एस. होना बताया गया है, इस परियोजना में  मात्र चालीस-पैतालीस डम्फर मोरम ही मात्र डाली गयी है. इस कार्य में मशीनों और जे.सी.बी. का उपयोग किया गया था जो की मनरेगा के अधिनियम के विरुद्ध था. पंचायत के मजदूरों के नाम पर मस्टररोल बनाया गया जो की कभी कार्य में उपस्थित नहीं थे. इस प्रकार फर्जी जानकारी देकर मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा गढ़ एवं जिला सहकारी बैंक मर्यादित शखा लालगांव में बैंक अकाउंट खुलवाकर राशि का फर्जी अंगूठे और हाश्ताक्षर से आहरण आकर लिया गया. यह सब जानकारी शिकायत के रूप में जिला कलेक्टर रीवा श्री राहुल जैन को दिनांक 24-05-2016 को आवेदन क्र. 1360 एवं 1361 में डी जा चुकी है परन्तु इस सबमे क्या हुआ अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. कैथा ग्राम पंचायत सहित सम्पूर्ण गंगेव ब्लाक की जनता अपने मौलिक और पंचायती अधिकारों की मांग और भ्रष्ट्राचार के आरोपियों पर कार्यवाही के लिए इंतज़ार में है.  

----------------------------
शिवानन्द द्विवेदी
(सामजिक, एवं आर टी आई कार्यकर्ता)
ग्राम कैथा पोस्ट अमिलिया थाना गढ़
तहसील मनगवां जिला रीवा म. प्र.

मोबाइल – 7869992139