Showing posts with label Sachiv Achchelal Patel. Show all posts
Showing posts with label Sachiv Achchelal Patel. Show all posts

Wednesday, August 8, 2018

कैथा सरपंच द्वारा पुलिया निर्माण में लाखों का फर्जीवाड़ा (मामला ज़िले के गंगेव जनपद अन्तर्गत आने वाले कैथा पंचायत का जिंसमे सरपंच संत कुमार पटेल एवं सचिव अच्छेलाल पटेल द्वारा संपत्ति पटेल के घर के पास पुलिया निर्माण में लाखों का किया गया भष्ट्राचार, शिकायत के बाद भी पंचायत विभाग जांच में कर रहा हीलाहवाली)


दिनांक 08 अगस्त 2018, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र 

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

  ज़िले के गंगेव जनपद पंचायत अन्तर्गत कैथा पंचायत में सरपंच संत कुमार पटेल द्वारा किये गए भष्ट्राचार का एक और मामला सामने आया है.

   आजकल जिले एवं प्रदेश की ज्यादातर पंचायतों में पुलों के निर्माण का कार्य चल रहा है और उसके लिए हज़ारों नही बल्कि लाखों की राशि सैंक्शन हो रही हैं. इसी प्रकार के एक मामले में कैथा पंचायत के कैथा ग्राम में संपत्ति पटेल के घर के पास एक पुल बनाये जाने का भी प्रावधान था जिसके लिए पंचायतराज संचालनालय भोपाल द्वारा पंच परमेश्वर योजनांतर्गत कुल एक लाख रुपये दिनांक 02/10/2016 को राशि स्वीकृत की गई थी.

एक लाख की पुल लेकिन गुणवत्ता 10 हज़ार की भी नही

   संपत्ति पटेल के घर के पास से उग्रसेन पटेल की दुकान के सौ मीटर पहले तक की लगभग 8 सौ मीटर की लंबाई की सुदूर सड़क संपर्क योजनान्तर्गत 11 लाख रुपये की लॉगत से बनाई गई इस सड़क में संपत्ति पटेल के घर के पास पुल बनाने का प्रावधान था. वर्ष 2016 में राशि स्वीकृत होने के बाद भी वर्ष 2018 में पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिंसमे गुणवत्ता की भारी अनदेखी हुई है. और कुल मिलाकर पूरे राशि का फ़र्ज़ी बिल बाउचर बनाकर बन्दरवाट कर लिया गया है. एक लाख की लॉगत से बनाई गई इस पुल में 10 हज़ार रुपये की भी सामग्री का प्रयोग नही हुआ है.

सरपंच ने राजबीर ट्रेडर्स से फ़र्ज़ी बिल बाउचर बनवाया 

     संपत्ति पटेल के घर के पास बनी एक लाख रुपये की कीमत की इस पुल के लिए कैथा सरपंच संत कुमार पटेल द्वारा किसी रीवा रतहरा स्थित राजबीर ट्रेडर्स विक्रेता आई डी 784655 एवं मोबाइल नंबर 9856465132 द्वारा बिल क्रमांक 240 दिनांक 24/04/2018 को बिल बनवाया गया है. इस बिल में जिन सामग्रियों का जिक्र किया गया है उसमे बालू की कीमत 24 हज़ार 500 रुपये, सीमेंट की कीमत 310 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से कुल 18 हज़ार 600 रुपये, 40 एमएम गिट्टी की कीमत 37 हज़ार रुपये एवं तीन ह्यूम पाइप की कीमत 9 हज़ार रुपये इस प्रकार कुल 89 हज़ार एक सौ रुपये की सामग्री खरीद का बिल बनवाया गया है. 

   अब संलग्न तस्वीरों से स्पष्ट है की जिन सामग्रियों का बिल बनवाया गया है उसमे कोई भी सामग्री का प्रयोग पुल निर्माण में नही हुआ है. जिस सामग्री का प्रयोग इस पुल निर्माण में हुआ है वह स्टोन डस्ट, कुछ घटिया क्वालिटी की सीमेंट, और कैथा पंचायत भवन से निकाले हुए पुराने लगे हुए एक ट्रेक्टर ट्राली पत्थर का उपयोग हुआ है. जिस प्रकार से पुल का निर्माण हुआ है और तस्वीर में दिखाया गया है वह अत्यंत घटिया क्वालिटी की है जिसकी निष्पक्ष जांच में पूरी सच्चाई स्वयं ही सामने आ जाएगी.

  इस प्रकार देखा जा सकता है की गंगेव जनपद एवं कैथा पंचायत भष्ट्राचार का बहुत बड़ा अड्डा बन चुका है जहां पर जनपद सीईओ एवं अन्य आधिकारियों की सांठगांठ से निरंतर भष्ट्राचार हो रहा है जिसे जनपद एवं जिला सीईओ दोनो ही नजरअंदाज करते आ रहे हैं.

संलग्न -  कृपया संलग्न तस्वीर में देखें गंगेव जनपद कैथा पंचायत में संपत्ति पटेल के घर के बनाई गई घटिया पुल की फ़ोटो साथ ही पंच परमेश्वर वेबसाइट एवं नया माध्यमो से प्राप्त पंचायती कार्यों एवं बिल बाउचर की तस्वीर.

-----------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोब 9589152587, 7869992139, 

Monday, August 6, 2018

14 लाख 48 हज़ार के कैथा पंचायत भवन निर्माण में भष्ट्राचार (मामला ज़िला रीवा ब्लॉक गंगेव अन्तर्गत कैथा पंचायत का जिंसमे क्षतिग्रस्त पंचायत भवन निर्माण में 14 लाख 48 हज़ार रुपये के कार्य में लीपापोती साथ ही पुराने लगे लाखों का गार्डर, सरिया, पत्थर पटिया को बिना नीलामी ही बेंच दिया)


दिनांक 07 अगस्त 2018, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

   रीवा ज़िले की कई पंचायतों में भष्ट्राचार रुकने का नाम नही ले रहा है. पञ्च परमेश्वर एवं मनरेगा पंचायती कार्यों से लेकर विधायक एवं संसद निधि से भी प्राप्त राशियों में जमकर धांधली की जा रही है. फ़र्ज़ी बिल बाउचर बनवाकर राशि का बन्दरवाट चल रहा है. अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं साथ ही सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की भारी अनदेखी चल रही है. यद्यपि जनपद एवं जिला पंचायतों से लेकर कलेक्टर रीवा, एवं भोपाल मंत्रालय तक में इसकी जमकर शिकायतें की जा रही हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव नही हो रहा है क्योंकि यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है की जांचकर्ता एजेंसी ही मुख्य रूप से भष्ट्राचार करवा रही है. सब कुछ खुलेआम जनपद एवं जिला अधिकारियों की सह से चल रहा है. जांच के नाम पर मात्र कोरामपूर्ती हो रही है. जांच पीसीओ, सचिवों, एवं चपरासी ग्रेड के कर्मियों से करवाई जा रही हैं और वही प्रतिवेदन उच्चस्तर तक भेजे जा रहे हैं.

कैथा पंचायत भवन में लगी लाखों की पुरानी सामग्री हुई गायब

   इसी वर्ष मई-जून माह में कैथा पंचायत के पुराने बताए गए क्षतिग्रस्त भवन को तोड़ा जा रहा था तो मौके पर जाकर देखा गया तो उसमे पचासों गार्डर, सैकड़ों पटिया और हज़ारों पत्थर-ढोके लगाए हुए मिले थे. लेकिन बिना ग्राम पंचायत की ग्राम सभा और बिना नीलामी प्रक्रिया के ही लाखों रुपये की पुरानी लगाई हुई निर्माण सामग्री सरपंच संत कुमार पटेल एवं सचिव अच्छेलाल पटेल द्वारा गायब कर दी गई और उसे बेंच दिया गया और कुछ अपने कब्जे में ले लिया गया. कुछ पत्थरों को संपति पटेल के घर के पास 89 हज़ार रुपये की लॉगत से बनाई जा रही पंचायती पुलिया के लिए लगा दिया गया जबकि इस 89 हज़ार लॉगत की पुलिया में नई और अच्छी निर्माण सामग्री उपयोग की जानी थी. जबकि कैथा सरपंच ने इसमे पुरानी टूटीफूटी पाइप ही डाल रखी है साथ ही पुराने पत्थर और घटिया डस्ट लगाकर पुलिया निर्माण किया जा रहा है.

   इस प्रकार लगभग 3 से 4 लाख रुपये की पुरानी सामग्री का क्या हुआ इसका कोई पता नही है. ऑफिशियली कोई नीलामी प्रक्रिया न होने से स्पष्ट है की पूरे मटेरियल को सरपंच ने बेंच लिया अथवा अपने कब्जे में कर लिया.

14 लाख 48 हज़ार रुपये की राशि हुई स्वीकृत, अब गबन की तैयारी 

    पंच परमेश्वर की वेबसाइट एवं एप्प से प्राप्त सम्पूर्ण जानकारी के अनुसार कैथा पंचायत के क्षतिग्रस्त पंचायत भवन के पुनर्निर्माण के लिए स्टाम्प शुल्क राज्यस्तरीय योजनांतर्गत दिनाँक 02/10/2017 को पंचायतराज संचालनालय द्वारा भारत निर्माण सेवा केंद्र पंचायत भवन के नाम से 14 लाख 48 हज़ार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है. यह राशि कैथा पंचायत पंच परमेश्वर खाते के यूनियन बैंक खाता क्रमांक 611602010006926 में भेजी गई है. इसके बाबत अभी दिनांक 24/07/2018 को एक लाख 12 हज़ार रुपये जायसवाल ट्रेडर्स विक्रेता आई डी क्रमांक 7727 के नाम पर निकाले गए हैं जिंसमे बिल क्रमांक 463 में 20 क्विंटल लोहा के लिए यह राशि निकाली गई है. यह बिल दिनांक 15/07/2018 को जारी हुआ है. लेकिन अब तक न तो लोहा का रता पता है और न ही कार्य का. समस्त बिल, पंचायत खाता, राशि की जानकारी भी यहां पर संलग्न की हुई है. 

जायसवाल ट्रेडर्स विक्रेता ने पंचायतों को जारी किये करोड़ों के कुल 318 बिल बाउचर 

        साथ ही बता दें की आजकल पंचायतों के नाम पर फ़र्ज़ी बिल बाउचर जारी करने की प्रथा चल रही है और ज्यादातर ऐसे विक्रेता अपनी फ़र्ज़ी कंपनी बनाकर बिना किसी स्पष्ट प्रक्रिया के बिल बाउचर जारी कर पंचायती भष्ट्राचार में जमकर योगदान दे रहे हैं. क्या यह विक्रेता/ट्रेडर्स जीएसटी के दायरे में आते हैं? क्या ये इनकम टैक्स अदा कर रहे हैं? यह सब ही अपने आप में एक अलग जांच का विषय है. बता दें की जायसवाल ट्रेडर्स नामक विक्रेता एजेंसी अब तक पंचायतों को लगभग 318 कुल बिल बाउचर जारी कर चुकी है जिंसमे करोड़ों रुपये की सामग्री पंचायतों को बेंची गई बतायी जा रही है. इसकी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए ऐसा ग्रामीणों की माग है.


कैथा पंचायत के ग्रामीणों ने उठाई आवाज़ 

   कैथा ग्राम पंचायत के रहवाशियों ने इस विषय में आवाज़ उठाई है और साथ ही सही जांच कर कार्यवाही की माग की है. कैथा ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच मिथिला पटेल एवं जगदीश पटेल, सरपंच प्रत्यासी डॉक्टर चंद्रभूषण पटेल, वर्तमान पंच यज्ञभान पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, शैलेन्द्र पटेल, राजेश पटेल, नरेंद्र पटेल, जिमीदार पटेल, उग्रभान पटेल, श्यामलाल शुक्ला, राजबहोर शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, लालबहादुर पटेल, बुद्धसेन पटेल उर्फ ददुआ, बृजभान केवट, उग्रभान केवट, रामावतार केवट, जगदीश पांडेय, दिलीप केवट, संतोष केवट, कैलाश केवट, रामयतन शुक्ला, मुद्रिका पटेल, उपेंद्र शुक्ला, इटहा से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी पटेल, सुग्रीव पटेल, रामनेवाज पटेल, मुनिराज पटेल, श्यामसुंदर पटेल, एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी ने सम्पूर्ण पंचायती भष्ट्राचार की उच्चस्तरीय ईओडब्लू एवं लोकायुक्त से जांच कर पंचायतीराज अधिनियम की धारा 40 एवं 92 एवं आई पी सी की धारा 420 के तहत कार्यवाही की माग की है.

 संलग्न 

1) कैथा पंचायत भवन का पुराना क्षतिग्रस्त भवन के तोड़े जाने के समय की तस्वीर.

2) कैथा पंचायत का पंच परमेश्वर खाता की जानकारी, निकली राशि की फ़ोटो, पंचायतराज संचालनाय की स्वीकृत 14 लाख 48 हज़ार रुपये की राशि की जानकारी. 

3) पुराने पंचायत भवन में लगाए गए लाखों की निर्माण सामग्री को 420 करके सरपंच द्वारा बेंचा गया, गार्डर वगैरह की फ़ोटो.

------------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 9589152587, 7869992139

Saturday, January 28, 2017

(Rewa, MP) कैथा पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस पर नहीं फहराया गया तिरंगा झंडा



दिनांक - 27/01/2017
स्थान कैथा रीवा मप्र.

   (गढ़, रीवा, शिवानन्द द्विवेदी) तथ्य तो यह कहते हैं की भारत देश को एक लम्बे ऐतिहासिक आन्दोलन के बाद विदेशी अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता सन 1947 में प्राप्त हुई. इसके बाद 26 जनवरी सन 1950 में हमारा विखरा हुआ भारत देश एकत्रित होकर गणतंत्र कहलाया. सभी देशों की तरह भारत के भी विभिन्न राष्ट्रीय चिन्ह रखे गए जिनमे से अशोक चक्र सहित केसरिया-श्वेत-हरित रंग का तिरंगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी है. 
   राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर समय समय पर विभिन्न बातें सुनने को मीडिया के माध्यम से मिलती रहती हैं. अभी हाल ही में पिछले दिनों रीवा के गंगेव जनपद स्थित कैथा पंचायत में तथाकथित क्षतिग्रस्त बताये जा रहे पंचायत भवन में न तो ग्राम सभा की मीटिंग ही रखी गयी और न ही 26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा ही फहराया गया. इस बात को लेकर ग्रामीण जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त था. मौका देखकर ग्रामीणों ने तो घटना का मौका पंचनामा भी बना डाला और कलेक्टर रीवा के नाम ज्ञापन पत्रक भी तैयार कर दिया जिसमे गणतंत्र दिवस जैसे विशेष मौके पर पंचायत भवन कैथा में झंडा न फहराने के लिए सम्बंधित कैथा सरपंच संत कुमार पटेल और सचिव अच्छेलाल पटेल के विरुद्ध कार्यवाही की भी माग की है.  गणतंत्र दिवस के मौके पर कैथा पंचायत भवन परिसर में तिरंगा झंडा न फहराए जाने के विरोध में हस्ताक्षर करने वालों में कैथा ग्राम निवासी एवं पूर्व सरपंच प्रत्याशी श्री बुद्धसेन पटेल, श्री शैलेन्द्र पटेल, श्री उग्रभान पटेल, श्री  यज्ञभान पटेल, श्री संतोष केवट आदि सभी निवासी ग्राम पंचायत कैथा हैं जिन्होंने तिरंगे झंडे के अपमान और पंचायत के अपमान पर वर्तमान पंचायत को भंग कर वैकल्पिक व्यवस्था की माग की है.
       निश्चित तौर पर यदि देखा जाय तो गणतंत्र दिवस का भारतीय इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. अंग्रेजों से वर्तमान समय में स्वतंत्रता प्राप्ति उपरांत 26 जनवरी वर्ष 1950 को जो भारतीय संविधान लिखा गया उसमे टुकड़ों में विभाजित भारतीय गणराज्य को एक कर नियम कायदों में बाँध कुछ विशेष राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह बनाये गए जो समय समय पर पूरे राष्ट्र को एक करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देते आये हैं. पर यह भी देखना होगा की कुछ आपस की फूट और क्षेत्रीय राजनीति के वसीभूत होकर यह तथाकथित जन प्रतिनिधि अथवा संवंधित शासकीय पदों पर बैठे कर्मचारी भारतीय गंणतंत्र को क्षत-विक्षत करने का प्रयास कर रहे हैं अतः आज आवश्यकता हैं की शासन-प्रशासन इन मुद्दों पर सख्ती बरते और दोषिओं को कठोर दंड दे.

 संलग्न - 1) कैथा पंचायत भवन परिसर में सरपंच सचिव द्वारा गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण न करने और ग्राम सभा की मीटिंग न लेने विषयक कलेक्टर रीवा को तैयार ज्ञापन पत्रक की फोटो प्रति. 2) कैथा ग्राम निवासी पूर्व पूर्व सरपंच प्रत्याशी श्री बुद्धसेन पटेल, श्री शैलेन्द्र पटेल, श्री उग्रभान पटेल, श्री  यज्ञ भान पटेल, श्री संतोष केवट सभी निवासी कैथा की संलग्न फोटो ग्राफ एवं हाँथ में लिए हुए संलग्न ज्ञापन पत्रक.

     -------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE: @ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI 






Thursday, July 7, 2016

(रीवा) गंगेव ब्लाक में भ्रष्ट्राचार का सिलसिला जारी, कैथा के कूप निर्माण में 7.58 लाख का घोटाला, जनपद से लेकर जिला पंचायत तक की मिली भगत

दिनांक: 08/07/2016, स्थान: कैथा, गंगेव ब्लाक रीवा (म.प्र.)

-------------------------------------


विषय – कैथा पंचायत (गंगेव ब्लाक रीवा) में कपिलधारा कूप निर्माण में घोटाला, (7.58 लाख) सात लाख अन्ठावन हज़ार रुपये की राशि हज़म. 


(गढ़, रीवा), थाना गढ़ जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत कैथा ग्राम पंचायत में कपिलधारा कूप निर्माण में भी भारी घोटाला प्रकाश में आया है. पंचायत में तीन कपिलधारा कूप निर्माण हेतु टी.एस. स्वीकृत किया गया था जिसमे अभी दो कूपों पर काम चल रहा था. दोनों कूपों की लागत सूचना के अधिकार एवं नरेगा की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी में क्रमशः 3.79 लाख और 3.79 लाख की बताई गयी थी.

कपिलधारा कूप निर्माण का कार्य मनरेगा के स्थान पर ठेके में

 मनरेगा अधिनियम २००५ के नियमावली अंतर्गत मनरेगा एवं मस्टरोल द्वारा होने वाले इस कार्य को ठेके में करवाया गया जिसकी प्रति कूप लागत ठेकेदार बंसपती साकेत निवासी कैथा ने 1.75  लाख बताई है. इस प्रकार दोनों कूप कुल साढ़े तीन लाख में बनकर बंधकर पूर्ण किये जाने थे. इस प्रकार सरपंच संत कुमार पटेल और सचिव अच्छेलाल पटेल को कुल चार लाख आठ हज़ार का इसमें फायदा होता.  परन्तु कुदरत ने भी इस कार्य को पूर्ण नहीं होने दिया और दोनों ही कूप अधूरे में ही धस गए. यह बात तब पता चली जब ठेकेदार बंसपति साकेत का पैसा फंस गया. इस सन्दर्भ में बंस पति को लेबर कोर्ट जाने की सलाह दी गयी. यह कपिलधारा कूप निर्माण “उपेन्‍द्र कुमार पटेल परियोजना क्र. 1713004031/WC/9993661911, तथा दूसरा कपिलधारा कूप निर्माण “नीलेश कुमार / वंशपती पटेल” परियोजना क्र. 1713004031/WC/9993661916 टी.एस. नं. 1587 है. यह दोनों हितग्राही कैथा पंचायत अंतर्गत ग्राम इटहा निवासी हैं.

वर्तमान स्थिति यह है की दोनों ही कूप पूरी तरह से बीच में ही ध्वस्त हो चुके हैं और ठेके में काम करने वाले लेबरों के भी पैसे फंस गए है. दोनों ही कूप निर्माण के कार्य मनरेगा के बजे ठेके से करवाए जा रहे थे और प्राप्त जानकारी के अनुसार दो तिहाई से अधिक पैसे का गबन कर लिया गया है.
कैथा सरपंच सचिव, एवं सी.ई.ओ. जनपद पंचायत गंगेव की मिली भगत –

कैथा के कूप निर्माण घोटाले में वर्तमान कैथा सरपंच संत कुमार पटेल, सचिव अच्छेलाल पटेल सहित जनपद के भी अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत है. कूप निर्माण में घोटाले की शिकायत जनपद गंगेव में सी.ई.ओ. प्रदीप पॉल के समक्ष लिखित में एवं सी.एम्. हेल्पलाइन में भी की गयी थी परन्तु इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी.

३५४क (354A, 294, 506, एवं 34) के आरोपी एवं भ्रष्ट सरपंच संत कुमार पटेल को तत्काल हटाने की माग

महिला प्रताड़ना एवं महिला के इज्ज़त आबरू को तार-तार करने के प्रयाश का सह-आरोपी एवं वर्तमान कैथा पंचायत के सरपंच संत कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव के साथ कैथा के सरपंच पद से हटाने की माग रीवा कलेक्टर राहुल जैन, आयुक्त मध्य प्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद् भोपाल, अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल सहित अध्यक्ष महोदय मानवाधिकार आयोग भोपाल तथा प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार से भी की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कार्यवाही चल रही है.
----------------------------
शिवानन्द द्विवेदी
(सामजिक, एवं आर टी आई कार्यकर्ता)
ग्राम कैथा पोस्ट अमिलिया थाना गढ़
तहसील मनगवां जिला रीवा म. प्र.

मोबाइल – 7869992139