Showing posts with label CMO Bhopal. Show all posts
Showing posts with label CMO Bhopal. Show all posts

Thursday, January 12, 2017

(Rewa, MP) रीवा में सैकड़ों अवैध बांडो में कैद गौवंश की हत्या – केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गाँधीजी और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया के संज्ञान के बाद भी अब तक नहीं सुधरी स्थिति


दिनांक 12/01/2017, रीवा मप्र.

रीवा में अवैध बांडो में कैद गौवंश हत्या – केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया ने भी लिया संज्ञान


(गढ़, रीवा मप्र – शिवानन्द द्विवेदी) रीवा जिले में जगह-जगह बनाये गए सैकड़ों अवैध बांडो में भूंख, प्यास और ठण्ड से मर रहे गौवंश और उनकी प्रताड़ना का किस्सा लगभग रोज़ ही रीवा जिले से लेकर प्रदेश के विभिन्न अख़बारों और मीडिया के अन्य माध्यमों सहित सोशल मीडिया में छाया हुआ है. सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा यूट्यूब में तो लगभग आधा दर्ज़न बांडो में पशु प्रताड़ना के पुरे दर्ज़नों विडियो ही अपलोड कर दिए गए हैं जिन्हें पूरा संसार सोशल मीडिया के माध्यम से देख सकता है.

अब संभवतः ऐसा प्रतीत होता है कि गोवंश की आत्माओं की आवाज़ अब जाकर धीरे-धीरे सुनी जाने लगी है वर्ना हालात तो यह थे की कितना भी चिल्लाओ कोई सुनने वाला नहीं था.

रीवा कलेक्टर से लेकर श्रीमती मेनका गाँधी जी तक रखा गया प्रकरण

गौवंश प्रताड़ना और अवैध बने बांडो में हो रही उनकी हत्या की जानकारी प्रथमतः सम्बंधित थाना गढ़ में दी गयी थी. अपेक्षित होने पर भी जब कार्यवाही न हुई तो अग्रिम जानकारी एसपी और कलेक्टर रीवा को प्रेषित हुई. वहां से भी हीलाहवाली होती रही तो सम्बंधित एनिमल राइट्स ग्रुप्स ऑफ़ इंडिया सहित केन्द्रीय मंत्रालय में श्रीमती मेनका गाँधी जी को भी प्रेषित की गयी. पशु क्रूरता और पशु सम्बन्धी अधिकारों के लिए काम करने वाला शायद ही भारत का कोई ऐसा विभाग रहा हो जहाँ यह जानकारी न दी गयी हो. सबसे अहम् रोल मीडिया का भी रहा जिन्होंने इस लोकहित के मुद्दे को लगातार अपनी न्यूज़ में रखे रहे.

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया और श्रीमती मेनका गाँधी जी द्वारा कलेक्टर रीवा सहित एसपी, डीजीपी आदि से तलब की गयी जानकारी


अवैध बांडो में कैद गौवंशों का भूंख प्यास और ठण्ड से खुले आसमान में तड़प कर जान देने और उनके साथ निरंतर हो रहे क्रूरता के किस्से और लाइव रिपोर्ट रीवा के निचले स्तर से लेकर यूनियन मंत्रालय श्रीमती मेनका गाँधी तक भेजे जाने से गौवंशों पर हो रहे क्रूरता की जानकारी और उसको रोके जाने विषयक प्रयास की जानकारी श्रीमती मेनका गाँधी जी के कार्यालय ने कलेक्टर रीवा से मांगी है जिसका ईमेल सामाजिक कार्यकर्ता और इस मुद्दे को व्यापक तौर पर उठाने वाले गौसेवक को भी भेजी है. दिनांक 10 जनवरी 2017 को 3:28 बजे शाम श्रीमती मेनका गाँधी जी के कार्यालय से अगला ईमेल सामाजिक कार्यकर्ता को प्राप्त हुआ और साथ ही फ़ोन कर जानकारी भी बताई गयी जिसमे यह कहा गया की जिले में अवैध बांडो में कैद गौवंश हत्या और प्रताड़ना विषयक जानकारी तत्काल कलेक्टर रीवा से मागी गयी है और सामाजिक कार्यकर्ता से कहा गया की वह इस घटना पर नजर रखें और गौवंश/पशु प्रताड़ना सम्बन्धी कोई भी घटना तत्काल सूचित करते रहें. इसी प्रकार एक ईमेल एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया चेन्नई से भी प्राप्त हुआ है जिसे एसपी, कलेक्टर, डीजीपी, समेत अन्य विभागों को संबंधितों द्वारा संलग्न करके भेजा गया है और यह बताया गया है की सम्बंधित जिला प्रशासन तत्काल गौवंशों की प्रताड़ना विषयक मामले में कार्यवाही कर संबंधितों को सूचित करें.

भारतीय संस्कृति के एकेश्वरवाद से ही है अहिंसा का सिद्धांत

इस प्रकार यह जो अभियान गौवंश की सुरक्षा सम्बन्धी चलाया जा रहा है इसमें काफी हद तक सफलता मिल रही है पर देखना यह होगा यह समाज का भी उतना ही दायित्व है की इस महायज्ञ में सहयोगी बने. जीव की रक्षा ही वास्तविक धर्म है. जैनियों और बौद्ध ने भारतीय संस्कृति के अहिंसा के सिद्धांत पर जो इतना अधिक ध्यान केन्द्रित किया और अपना मूल सिद्धांत ही अहिंसा पर रखा उसके पीछे भारतीय सनातन संस्कृति का वही सिद्धांत है जिसमे एक ही परमेश्वर सभी जीवों में विराजमान है अतः किसी जीव को प्रताड़ित करना, कष्ट पंहुचाना और उसकी हत्या करना ईश्वर के नियमों का उल्लंघन है और अमानवीयता और ईश्वर विरोध की श्रेणी में आता है. भारतीय संस्कृति के छः दर्शन शास्त्रों मे से एक उत्तर मीमांसा अथवा वेदांत दर्शन में तो यहाँ तक कहा गया की जीवन संकट उत्पन्न होने की स्थिति में ही मानव मांसभक्षी बन सकता है परन्तु उसका भी प्रायश्चित तो करना ही पड़ेगा. अर्थात तात्पर्य  यह है की भारतीय संस्कृति में जीव हत्या निश्चित ही ईश्वरीय नियमों के पूर्णतः विपरीत है क्योंकि यह संस्कृति एकेश्वरवाद पर आधारित है और सबमे एक ही परमेश्वर के दर्शन करती है.

दिनांक 12 जनवरी 2017 तक नहीं सुधरी है रीवा के अवैध बांडो की स्थिति

      यद्यपि वर्तमान समय तक इतने प्रयासों के वावजूद भी तत्कालित तौर पर गौवंशों की सुरक्षा विषयक कोई विशेष सुधार जिले के अवैध बांडो में नहीं हुए हैं. अब तक मात्र लिखा-पढ़ी और आश्वासन ही बस दिए गए हैं.
      वास्तविक तौर पर देखा जाए तो लिखा-पढ़ी और आश्वासन की यहाँ पर कम आवश्यकता है और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाने की ज्यादा. क्योंकि जिस प्रकार घाटी में हुई वर्फबारी से पुनः ठंड बढ़ी है इससे पहले से ही भूंख, प्यास, और छाया बिना कमजोर पड़ चुके सैकड़ों गौवंशों के लिए अगले एक सप्ताह तक की ठंडी झेल पाना नामुमकिन हो सकता है. वहरहाल जो जानकारी गढ़ थाना अंतर्गत सेदहा के भमरिया, लोटनी के क्योटा, लालगांव के सोनवर्षा, और हरदी तथा कटरा के गंतीरा के आधा दर्जन बांडो की मिली है उससे पता चला है की बीती रात लगभग आधा दर्ज़न अन्य गौवंशों की और मृत्यु हो चुकी है.
  


संलग्न – 1) विभिन्न विभागों जैसे - केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गाँधी, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इंडिया, पशुपालन विभाग, पेटा- पोपेल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स इंडिया आदि को भेजे गए ईमेल की प्रतिलिपि 2) नीचे अवैध बांडो में कैद पशुओं के देखें संलग्न यूट्यूब विडियो जो की पशुओं के विरुद्ध अत्याचार और क्रूरता को दर्शाते हैं. 3) इसी विषय में अवैध बांडो के लिए गए फोटोग्राफ जिनमे कुछ पशु मृत पड़े हैं तो कुछ मरने की कगार पर खड़े हैं.













  

-------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE: @ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI 

Monday, July 11, 2016

(फर्जी मस्टर रोल) प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नाम PMO PG Portal में गंगेव ब्लाक रीवा में फर्जी मस्टर रोल के सन्दर्भ में दर्ज शिकायत

नमस्कार साथियों!

      यह शिकायती पत्र प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नाम PMO PG Portal से दर्ज करवाया गया था जिसकी की जानकारी आपको यहाँ http://pgportal.gov.in/ViewStatusForm.aspx  से शिकायत नंबर फीड करके प्राप्त हो सकती है. यह पत्र भी लगभग रीवा जिले की सभी पंचायतों में (और विशेषकर गंगेव ब्लाक की पंचायतों में संभवतः मुख्य कार्यपालन अधिकारी की मदद से) फर्जी मस्टर रोल द्वारा मजदूरों के राशि की निकाशी के विषय में है....इस पर क्या कुछ हुआ आज तक कोई जानकारी उपलभ नहीं है. यद्यपि इसमें नीचे कुछ २० जून का दिनांक बताया जा रहा है जिसमे पंचायत विभाग मध्य प्रदेश शासन को दी गयी है... देखते हैं क्या होता है... कितना भारत बदला और कितना साईन हो रहा है वह सब Public Greivances Redressal System में प्रगति से ही समझ आ जायेगा.. बांकी तो कागजों में पिछले ६५ वर्ष के ऊपर से बहुत कुछ चल रहा है...

--शिवानन्द द्विवेदी (सामाजिक और वैज्ञानिक कार्यकर्ता)
  -

Status as on 11 Jul 2016
Registration Number:PMOPG/E/2016/0181821
Name Of Complainant:Shivanand Dwivedi
Date of Receipt:29 May 2016
Received by:Prime Ministers Office
Forwarded to:PS Panchayat Rural Dev
Officer name:us
Officer Designation:us
Contact Address:Mantralaya Bhopal
Grievance Description:To, Date: 29/05/2016 The Prime Minister of India, Place: REWA MP New Delhi, INDIA. Subject – Problems in the MGNREGA payments of the labor, in Gangev block of REWA district of Madhya Pradesh. The fraud muster rolls are created in the name of the job card holders and the money is withdrawn without the labor’s consent. Regional Banks of Rewa district, Janpad Panchayat CEOs, and Panchayat Sarpanch and secretary are all involved in these frauds. The MGNREGA labors are suffering. Sir/Madam, I would like to bring your kind attention to the problems of the MGNREGA payments in various panchayat in GANGEV block of the Rewa district MP. In KAITHA, HINAUTI, BANS, MADARI, PANGADI, LAURI, LOTANI, SEDAHA and other panchayats in GANGEV block the labor payment is not being given and fraud muster roll are created in the name of the MGNREGA job card holders. Most of the panchayat works are carried out using the JCB and machines. Several applications are given to the office of CEO Janpad Panchayat Gangev Mr. Pradeep Paul but no action has been taken. Applications/complaints has also been given to the CEO Jila Panchayat Rewa and collector Rewa but no action has been taken. IMPORTANT NOTES:- Until a comprehensive enquiry is made setting an independent team out side of the MP and preferably from New Delhi, all the MGNREGA fund must be frozen to the mentioned gram panchayats of the GANGEV block. ATTACHMENTS:- Please find the enclosed file in PDF format for the more detailed applications and information on the MGNREGA labor's payment problems and MGNREGA corruptions. Sincerely SHIVANAND DWIVEDI (Social, Scientific, and RTI activist) Village KAITHA, Post AMILIYA, Police Station GARH, Tehsil MANGAWAN, District REWA, Madhya Pradesh. PIN – 486117 Mob. +917869992139
Date of Action:20 Jun 2016

(MGNREGA) प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम PG Portal में रीवा जिले की मनरेगा भ्रष्ट्राचार के सन्दर्भ में दर्ज पत्र

नमस्कार साथियों!
    यह शिकायती पत्र जिला रीवा की मनरेगा के समस्यायों के विषय में और उसमे व्याप्त भ्रष्ट्राचार के सन्दर्भ में दिनांक 27 मई सन 2016 को दर्ज किया गया था. इसमें क्या कुछ हुआ कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. आप यह जानकारी यहाँ से प् सकते हैं : http://pgportal.gov.in/ViewStatusForm.aspx

-शिवानन्द द्विवेदी (सामाजिक कार्यकर्ता)


Status as on 11 Jul 2016
Registration Number:PMOPG/E/2016/0178207
Name Of Complainant:Shivanand Dwivedi
Date of Receipt:27 May 2016
Received by:Prime Ministers Office
Forwarded to:DoRD MP Govt.
Officer name:Principal Secretary
Officer Designation:Principal Secretary
Contact Address:Principal Secretary
Rural Development Department
Madhya Pradesh, Bhopal462001
Grievance Description:To, The Prime Minister of India New Delhi, INDIA. ----------------------- Subject – Corruptions in GANGEV block of Rewa district Madhya Pradesh Janpad CEO Mr. Pradeep paul doesn’t answer the public grievances and most of the time unavailable from his working place. MGNREGA corruptions in on high rising in Gangev Block. ----------------------- Sir, Please be notified that there are huge corruptions in MGNREGA in Gangev block in Rewa district. Please take immediate action in this regard and punish the guilty. Please find the enclosed file in PDF format herewith. --------------------------- SHIVANAND DWIVEDI (Social and RTI Activist) Village Kaitha Post AMiliya, PS Garh, Tehsil Mangawan, District REWA, Madhya Pradesh, PIN 486117
Date of Action:06 Jun 2016

Sunday, July 10, 2016

प्रधानमत्री कार्यालय भारत सरकार की स्थिति - यहाँ पर हमने ऑनलाइन और हाँथ से ऐसे दर्ज करवाई शिकायतें - देखिये इनमे होता है क्या?

नमस्कार भारत !

       (म.प्र.) हमने रीवा जिले के विभिन्न सामाजिक हितों वाले मुद्दों को लेकर के कई और लगभग २६ (छबीस) शिकायतें/प्रकरण प्रधानमत्री कार्यालय नई दिल्ली में दर्ज करवाए हैं. इनमे से तेरह मुद्दे पीएमओ पीजी पोर्टल के माध्यम से दर्ज करवाई गयी हैं (http://pgportal.gov.in/pmocitizen/Grievancepmo.aspx) और तेरह अन्य भी हाँथ से लिखित ले जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में  दर्ज किये गए हैं जिनकी वकायदे पावती भी हमारे पास उपलब्ध है. देखिये भारत के जन शिकायत निवारण विभाग में क्या तब्दीली पिछले कुछ सालों में आयी  है और क्या कुछ इन प्रकरणों में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा किया जाता है. इसका हमें इंतज़ार करना है.

नोट/टीप- आप रीडर  कृपया ध्यान देंगे कि हमने निम्न लिखित पीजी पोर्टल से कॉपी किये गए प्रकरण में सभी पूर्व में दर्ज शिकायतों का रेफरेंस दिया हुआ है. इन शिकायतों को पीजी पोर्टल (http://pgportal.gov.in/ViewStatus.aspx) में रखकर आप स्वयं भी देख सकते हैं की इनमे क्या कुछ कार्यवाही हुई है अब तक./
--------------------

Status as on 10 Jul 2016
Registration Number:PMOPG/E/2016/0242687
Name Of Complainant:Shivanand Dwivedi
Date of Receipt:10 Jul 2016
Received by:Prime Ministers Office
Officer name:Shri Ambuj Sharma
Officer Designation:Under Secretary (Public)
Contact Address:Public Wing
5th Floor, Rail Bhawan
New Delhi110011
Contact Number:011-23386447
e-mail:ambuj.sharma38@nic.in
Grievance Description:Dated: 10/07/2016. Place: REWA/BHOPAL (MP) ------------------------------- To, The Prime Minister of India, Prime Minister Office, New Delhi, India. ---------------------------------------------- Subject - Regarding the complaints registered via personal handover as well as via PMO-PG Portal at the office of PMO New Delhi. We request for an immediate and concrete action. Ref. - Please see and refer to the PMOPG complaints addressed below. ------------- Sir/Madam, I have registered the following complaints at the Prime Minister Office at New Delhi by hand. These complaints are as the following: (A1) PMOPG/D/2016/0155045 - Dated: 08/06/2016 (A2) PMOPG/D/2016/0155079 - Dated: 08/06/2016 (A3) PMOPG/D/2016/0155034 - Dated: 08/06/2016 (A4) PMOPG/D/2016/0155072 - Dated: 08/06/2016 (A5) PMOPG/D/2016/0155135 - Dated: 08/06/2016 (A6) PMOPG/D/2016/0155032 - Dated: 08/06/2016 (A7) PMOPG/D/2016/0155058 - Dated: 08/06/2016 (A8) PMOPG/D/2016/0155128 - Dated: 08/06/2016 (A9) PMOPG/D/2016/0155020 - Dated: 08/06/2016 (A10) PMOPG/D/2016/0155121 - Dated: 08/06/2016 (A11) PMOPG/D/2016/0155114 - Dated: 08/06/2016 (A12) PMOPG/D/2016/0155100 - Dated: 08/06/2016 (A13) PMOPG/D/2016/0154958 - Dated: 08/06/2016 And also the following complaints were registered using the PMO-PGPORTAL webpage of Prime Minister of India. WE have so far not received any outcome on these complaints and there is no information about action taken on these issues: The complaints registered via http://pgportal.gov.in/pmocitizen/Grievancepmo.aspx are as the following: (1) PMOPG/E/2016/0181821 - Dated: 29/05/2016 (2) PMOPG/E/2016/0181312 - Dated: 29/05/2016 (3) PMOPG/E/2016/0181146 - Dated: 29/05/2016 (4) PMOPG/E/2016/0178207 - Dated: 27/05/2016 (5) PMOPG/E/2016/0183555 - Dated: 30/05/2016 (6) PMOPG/E/2016/0185179 - Dated: 31/05/2016 (7) PMOPG/E/2016/0190612 - Dated: 03/06/2016 (8) GOVMP/E/2016/00871 - Dated: 02/06/2016 (9) PMOPG/E/2016/0188936 - Dated: 02/06/2016 (10) PMOPG/E/2016/0188875 - Dated: 02/06/2016 (11) PMOPG/E/2016/0202814 - Dated: 11/06/2016 (12) PMOPG/E/2016/0202933 - Dated: 11/06/2016 (13) PMOPG/E/2016/0231325 - Dated: 01/07/2016 These all issues which were registered by hand as well as via PMO-PGPORTAL webpage for Public Grievances Redressal system were all serious and burning issues. There is an urgent need to take punitive actions against those of guilty officials of Rewa division/district. We expect to see a fast and concrete action from the Govt of India in this regard. We would again mention that the most of these complaints were very important issues of public importance and related with corruption in entire Rewa division/district's governing systems ranging from Village/Panchayat up to the District level. ---------- Sincerely, Shivanand Dwivedi (Social, Scientific, RTI, and Environmental Activist)
Current Status:RECEIVED THE GRIEVANCE

Thursday, July 7, 2016

(रीवा) रीवा की सैकड़ों पंचायतों में इंदिरा आवास योजना की गरीबों की राशि गलत अकाउंट बताकर हडपी जा रही, कलेक्टर मुख्यमंत्री तक शिकायतें पर कोई सुनवाई नहीं

              गंगेव ब्लाक रीवा (म.प्र.)



विषय – (रीवा) गंगेव ब्लाक के लोटनी पंचायत में इंदिरा आवास योजना में और भी फर्जीवाड़े. ऑडियो रिकॉर्डिंग कमिश्नर रीवा सहित एस.डी.एम. सिरमौर को भी भेजी गयी. मामला पहले से ही मानवाधिकार आयोग भोपाल में. 


(गंगेव जनपद, लोटनी पंचायत), जिला रीवा अंतर्गत गंगेव ब्लाक की लोटनी पंचायत में इंदिरा आवास योजना के हितग्राहियों की राशि निकासी के फर्जीवाड़े में कुछ और भी नाम सामने आये हैं. लोटनी निवासी रामलाल साकेत पिता कुमारे साकेत के अतिरिक्त लोटनी पंचायत के ग्राम कठमना निवासी बाबूलाल साकेत पिता धनपति साकेत एवं बुद्धसेन गौतम पिता भोला गौतम भी इस फर्जीवाड़े के शिकार हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष २०१४-१५ में जनपद पंचायत गंगेव के कार्यालय में दर्ज नामों में उक्त दोनों हितग्राहियों के नाम भी दर्ज है जिनके नाम से जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित शाखा लालगांव में गलत और फर्जी नाम से बैंक अकाउंट खोलकर इन हितग्राहियों की प्रथम किश्त की राशि पैतीस हज़ार रुपये हज़म कर ली गयी. इन हितग्राहियों को इसकी भनक तब लगी जब यह गंगेव कार्यालय में पुनः आवास योजना का आवेदन करने के लिए गए. जनपद कार्यालय में यह बताया गया की इन आवेदकों की इंदिरा आवास की प्रथम किश्त पहले ही निकाल ली गयी है. आवेदकों से प्राप्त जानकारी में यह भी बताया गया की उनके जिस नाम से पैसे की निकासी की गयी है उन नामों में किसी अन्य व्यक्ति की फोटो फीड की गयी है. और बैंक अकाउंट भी इनमे से किसी आवेदक का नही है. जब ये आवेदक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा लालगांव इन बैंक अकाउंट की जानकारी लेने गए तो बैंक कर्मियों द्वारा अकाउंट की जानकारी देने से मना कर दिया गया.  
कैथा पंचायत के हितग्राही मुरलीधर पटेल की इंदिरा आवास की दूसरी किश्त मिली –
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानवाधिकार आयोग सहित सी.एम. हेल्पलाइन आदि में शिकायत रखने तथा मीडिया के समक्ष मामला आने पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और अभी हाल ही में दो दिन पूर्व कैथा पंचायत के इंदिरा आवास योजना के हितग्राही मुरलीधर पटेल को सूचना मिली की उसकी दूसरी किश्त पैतीस हज़ार रुपये उसके बैंक अकाउंट में डाल दी गयी है. इस प्रकार यदि ज्यादा बारिस नही हुई तो यह गरीब अब अपना अधूरा पड़ा टूटा फूटा मकान बनवा सकेगा.

रीवा जिले में आवास योजनायों को लेकर आर. टी. आई. दाखिल - 
अब देखना यह है की पूरे रीवा जिले में इंदिरा आवास योजना सहित अन्य आवास योजनायों में हुए इस फर्जीवाड़े में प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है. वैसे अभी हॉल ही में लगभग तीन सप्ताह पूर्व एक आर. टी. आई. आवेदन सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द द्विवेदी द्वारा जिला पंचायत रीवा में लगाया गया है जिसमे समपूर्ण रीवा जिले में पिछले पांच वर्ष में इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची ब्लाकवार एवं पंचायतवार मांगी गयी है. इसमें यह भी मांग की गयी है की इन आवास योजनायों की जानकारी किश्तवार भी देवें. इस प्रकार सूचना के अधिकार से प्राप्त होने वाली इस जानकारी से यह स्पष्ट हो जायेगा की सम्पूर्ण जिले में ऐसे कुल कितने और कहाँ कहाँ ऐसे हितग्राही हैं जिनके साथ आवास योजनायों को लेकर फर्जीवाडा किया गया है.

----------------------------
शिवानन्द द्विवेदी
(सामजिक, एवं आर टी आई कार्यकर्ता)
ग्राम कैथा पोस्ट अमिलिया थाना गढ़
तहसील मनगवां जिला रीवा म. प्र.

मोबाइल – 7869992139