Showing posts with label Veda. Show all posts
Showing posts with label Veda. Show all posts

Friday, March 23, 2018

कैथा के प्राचीन देवी मंदिर मे भागवत कथा का समापन दिनांक 24 मार्च को, भंडारा और हवन के साथ होगा विसर्जन

दिनांक 23 मार्च 2018, स्थान – गढ़/गंगेव रीवा मप्र

(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

  पावन यज्ञस्थली कैथा के अति प्राचीन शारदा देवी मंदिर प्रांगण मे दिनांक 18 मार्च से प्रारम्भ हुई श्रीमद भगवद कथा का समापन दिनांक 24 मार्च को हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा।

  बता दें की देवी मंदिर के कार्यक्रम परंपरागत रूप से प्रत्येक चैत्र नवरात्रि मे होते आए हैं और इस वर्ष भी परंपरानुरूप कार्यक्रम चल रहा है। क्षेत्र के 12 मौज़ा हिनौती के भक्त श्रद्धालुगण माता मंदिर मे चैत्र नवरात्रि के  प्रत्येक दिन नवमी तक जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने आते हैं। कैथा स्थित यह देवी मंदिर काफी प्राचीन बताया जाता है जिसे इसी कैथा ग्राम की इलाकेदार गौटिन पटेल द्वारा बनवाया गया था जो उनकी पूज्य कुल देवी थीं। बाद मे गौटिन के मरने के बाद देवी मंदिर की रौनक भी लगभग मर गई। क्योंकि गौटिन के परिवार के सदस्यों और उनके पुत्र पौत्रों द्वारा देवी मंदिर का रख रखाव सही तरीके से न हो पाने और मंदिर का जीर्णोद्धार भी न होने की वजह से अब मंदिर पूरी तरह से खंडहर मे तब्दील हो चुका है जिसकी फोटो भी यहाँ पर संलग्न है।

   बीच मे कुछ श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर के जीर्णोद्धार की चर्चना की तो बताया गया की अति प्राचीन देवी मंदिर की जमीन अभी भी कुछ पटेल परिवारों के पट्टे मे आने के कारण उसमे आपत्ति है अतः सार्वजनिक तौर पर प्रयास कर इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना कानूनी मुद्दा बन सकता है। इस प्रकार आज इस कलयुग मे देवी देवता भी आदमी के ही सहारे हो चुके हैं कि कोई तो इनका उद्धार करे। कभी तो यह कहा जाता था की देवी देवताओं के पूजा अर्चना से मानव का कल्याण होता है और मानुषी तन को मोक्ष मिलता है परंतु देवी मंदिर और अन्य हिन्दू धर्मस्थलों की आज इस कलयुग के समय स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानों देवी देवता ही आज मानव से अपना उद्धार चाह रहे हैं।

   वहरहाल कुछ अत्यधिक धर्मावलम्बी और ओर्थोड़ोक्स धार्मिक व्यक्ति अभी भी श्रीमद शारदा देवी माता रानी पर पूर्ण श्रद्धा भक्ति रखते हैं जिससे औपचारिक तौर पर भागवत कथा आदि का कार्यक्रम समय समय पर करवाते रहते हैं। चूंकि देवी जी इस पूरे 12 मौज़ा हिनौती क्षेत्र की पूज्य कुल मानी गई हैं अतः यहाँ वर्ष के दोनों शारदेय  और चैत्र नवरात्रि मे भक्तों श्रद्धालुओं का तांता जरूर लगा रहता है।

कार्यक्रम में श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत का विशेष योगदान –
 

      इस कार्यक्रम के विशेष सहयोगियों मे धर्मार्थ समिति से सम्पूर्णानन्द द्विवेदी, मतिगेंद पटेल,भैयालाल द्विवेदी, संतोष केवट, विशेषर केवट,ब्रिज बल्लभ पटेल, राम यतन शुक्ल, संतोष शुक्ला, शिव शंकर शुक्ला, भूपेंद्र शुक्ला, बीएस पटेल, उपेंद्र शुक्ला, सिद्धमुनी द्विवेदी, आचार्य अनिल तिवारी, आचार्य राशिरमन तिवारी, राजेंद्र तिवारी, अचचू द्विवेदी आदि हैं।

  संलग्न – अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ता श्रीमद शारदा देवी माताजी का मंदिर जो अब लगभग पूरी तरह से खंधर मे बादल चुका है,साथ ही औपचारिक रूप से व्यास गद्दी पर बैठे हुये परंपरागत आचार्या श्री राशि रमन तिवारी जी के सुपुत्र आचार्य अनिल तिवारी जी।

-----

शिवानंद द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता रीवा मप्र 7869992139

Sunday, March 4, 2018

गोवंश की रक्षा मानवता की सुरक्षा

नमस्कार।
   देखिए भाजपा सरकार के कार्यकाल में गौमाताओं की कितनी बड़ी दुर्दशा हो रही है। खुलेआम गायों की प्रताड़ना का शिलशिला निरंतर चलता हुआ।
    Unauthorized बाड़ों में जिनमे की किसी की कोई जिम्मेदारी तय नही है, इन बेजुबानों को कैद कर दिया जाता है जिसमे समुचित व्यवस्था के अभाव में भूंख प्यास से यह बेजुबान दम तोड़ रहे हैं जिन्हें देखने वाला न तो भाजपा और न ही कोई हिंदूवादी संगठन समझ आ रहे हैं। सभी हिंदूवादी संगठन यह बात जानते हैं फिर भी भाजपा पर दबाब बनाने में असफल सिद्ध हुए हैं इससे साफ जाहिर है कि सत्ता पर आने के बाद सभी पार्टियों के एक ही आदर्श होते हैं और वह है पैसा, कुर्सी और सत्ता। आखिर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आर एस एस सहित अन्य गोरक्षा दलों के होते हुए भाजपा इस बात को गंभीरता से क्यों नही लेती? ,जब भाजपा की सरकार बनी थी तो इसने हिंदुओं को वेवकूफ बनाकर हिंदुओं के संवेदनशील मुद्दों के नाम पर ही तो वोट और सत्ता हथियाई थी तो अब भाजपा हिंदुओं को जबाब क्यों नही देती की गायों की दुर्दशा के पीछे क्या कारण हैं?
    यदि प्रदेश में हो रहे अरबों खरबों के घोटालों में इन नेताओं और उनके चमचों के हाँथ साफ हो रहे हैं तो आखिर इन घोटालों का 5 प्रतिशत भी यदि गोरक्षा के लिए लगा दिया जाए तो पर्याप्त गोशालाएं और गो अभयारण्य बनाये जा सकते हैं और प्रदेश में गायों और जनके वंशों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जा सकती है।
     धन्य है उमा भारती जिन्होंने मप्र में गायों को कटने के लिए अदिनियम पास कर इनकी सुरक्षा की अन्यथा कोई माई का लाल नही था जो इनकी सुरक्षा कर पाता। अब आखिर मप्र में गोरक्षा के लिए यदि इतने नियम बने हैं तो भी उनका पालन यह प्रदेश सरकार क्यों नही करवा पॉय रही है?
   
     किसानों का खून पी रही है प्रदेश भाजपा सरकार
------------------------

    जहां एक तरफ भारतीय संस्कृति की माता गोमाता की इतनी बड़ी दुर्दशा हो रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के किसानोंकी भी दुर्दशा बढ़ती जा रही है। आवारा छोड़ दिये गए पशु किसानों के लिए समस्या बन हुए हैं जिससे कुछ समाज के निर्दयी लोग इन गोवंशों को अवैध बाड़ों में कैद कर देते हैं और चारे पानी छाया एवं समुचित व्यवस्था बिना छोड़ देते हैं जिससे यह बेजुबान धीरे धीरे करके घुट घुट कर कमजोर होकर मर जाते हैं। इनकी देखभाल करने वाला कोई मई बाप नही होता। अब कृष्ण राम तो जन्म नही लेंगे। यह हिन्दू समाज आज स्वयं ही इनका भारी दुश्मन बन चुका है।

सूखा अकाल और महामारी फैलने का मूल कारण गोहत्या होना -
----------------------

   आज जो पूरे देश मे सूखा अकाल अशांति, आतंकवाद और महामारी फैल रही है उसके पीछे मात्र गोहत्या का होना ही कारण है।
     जिस प्रकार यह समाज आज गायों की उपेक्षा कर रहा है और इतने शांत प्राणी को मौत के घाट उतार रहा है, गो प्रताड़ना बढ़ती जा रही है, मांसाहार बढ़ता जा रहा है उसी का परिणाम है कि प्राकृतिक संतुलन बिगड़ कर महामारी, युद्ध, अशांति, आतंकवाद, सूखा, अकाल, बाढ़, अतिवृष्टि, भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक विपदाएँ बढ़ती जा रही हैं लेकिन मॉनव की आंख नही खुल रही है जिसका परिणाम भयानक मानवीय क्लेश, और दुखद स्थितियों के रूप में सामने आएगा।
     यदि मॉनव समय रहते नही चेता तो अंत मे सोचने के लिए और गलती सुधारने के लिए भी और प्रायश्चित करने के लिए भी समय नही बचेगा।

   - शिवानंद द्विवेदी, गोरक्षक, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता रीवा मप्र।
      7869992139

 

Saturday, March 3, 2018

रंग, भांग और दारू के जश्न के बीच रीवा के अवैध बाड़ों में चारा पानी बिना दम तोड़ रही बेजुबान भारतीय संस्कृति की माता !

दिनांक 3 मार्च 2018, स्थान - रीवा मप्र

(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

  जब अधिकतर देश रंग भांग और दारू के जश्न के बीच होली मना रहा था तब रीवा के थाना गढ़ अंतर्गत हिनौती पंचायत के पांडेय ढाबा के पीछे सहित कई अवैध बाड़ों में बन्द बेजुबान गायें चारा पानी बिना जान दे रहीं थी।

      यह वाकया हिनौती निवासी कमलेश पांडेय पिता अनुसुइया पांडेय द्वारा एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी को बताई गई कि दिनाँक 2 मार्च की शाम को तीन गायें बाड़े के अंदर मर चुकी हैं। इस पर शिवेंद्र सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह परिहार, अखंड प्रताप सिंह सभी निवासी बड़ोखर के साथ पहुचकर मौके पर देखा गया तो पाया गया कि बाड़े में तीन गायें थीं जिसमे दो गायें मृत पड़ीं थीं और एक गाय बाड़े में घायल कमजोर अवस्था मे पड़ी थी। वहीं पर आसपास देखा गया तो पाया गया कि गायों के मरने की खबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तार हटाकर बाड़ा तोड़ दिया था जिससे लगभग सौ के आसपास बन्द गायें मुक्त कर दी गईं थीं। आसपास गायों की उपस्थिति भी देखी गई। बाद में दिनाँक 3 मार्च की सुबह को कमलेश पांडेय द्वारा खबर दी गई कि सभी गायें फिर से अवैध बाड़े के अंदर कर दी गई हैं। अवैध बाड़ा बनाने में मुख्य सहयोग गो संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, हिनौती पंचायत के सरपंच पति महेंद्र चतुर्वेदी, सेदहा पंचायत से चिन्तामड़ि सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य कई लोग सम्मिलित थे। पिछले तीन माह पूर्व हिनौती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपस्थित होकर अवैध वाड़ा बनाये जाने की रूपरेखा तय की गई थी जिस पर उपस्थित उक्त सभी सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान कर वैकल्पिक व्यवस्था की मौखिक जिम्मेदारी ली गई थी जिस पर उपस्थित रीवा गो संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पांडेय एवं सीएम सिंह सेदहा, महेंद्र सिंह सेदहा एवं अन्य लोगों द्वारा पैसा देकर गोवंशों के लिए उचित व्यवस्था करने की बात कही गयी थी। लेकिन अवैध बाड़ा बनाने के बाद कोई उचित व्यवस्था नही की गई। पूरे ठंड के मौसम में पशु खुले आसमान के नीचे महुआ के नीचे रहे जिसमे कई मारे गए। सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि सैकड़ों बैलों को कसाइयों के हाँथ बेंच दिया गया। पहले 24 घंटे में मुश्किल से 2 से 3 घंटे मवेशियों को बाड़े के बाहर कर दिया जाता था जिससे पूरे 24 घण्टे में मात्र वह एक बार वहीं अनुसुइया प्रसाद पांडेय के तालाब में पानी पी लिया करते थे लेकिन पिछले दस पंद्रह दिन से तालाब का पानी भी सूख जाने से पशुओं के लिए पीने योग्य पानी तक नही बचा है।

      फसल नुकसानी का हवाला देकर हिनौती में बनाए गए अवैध बाड़े को असामाजिक तत्वों एवं गोहत्यारों द्वारा महिमा मंडन भी करने का प्रयास किया गया जिसमें पिछले महीनों कुछ मीडिया समूहों को गलत जानकारी प्रेषित कर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से यह भी प्रकाशित कराया गया जिसमें दसरथ और सूर्यपाल उपाध्याय आदि के द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध बाड़ा गोशाला है जिसमे 6 सेवादारों को रखा गया है जिसका रोज का खर्च प्रति सेवादार 200 रुपये के हिसाब से 1200 रुपये है, इस प्रकार 36 हज़ार रुपये प्रतिमाह मात्र सेवादारों की तनख्वाह है जिसे आसपास के 10 से 12 ग्रामों के लोगों द्वारा चंदे से इकठ्ठा की गई राशि से दी जाती है। ऐसा भी झूँठा मनगढ़ंत भ्रामक जानकारी प्रकाशित की गई थी कि मवेशियों को दिन में पूरे दिन छोंड़ कर रखा जाता है और मात्र रात्रि में बाड़े के अंदर किया जाता है।

     जबकि सच्चाई यह है कि न तो कोई सेवादार थे और न ही गोवंशों के लिए कोई व्यवस्था। मात्र सेवादारों के नाम पर एक दो लोग थे जिनके खेत बाड़े के आसपास होने के कारण वही अपने खेत की रखवाली के समय कभी कभार जब समय मिलता तो एक दो घंटे के लिए दिन में पानी के वास्ते मवेशियों को ढील दिया करते और 24 घंटे में मात्र एक बार पानी पिलाकर पुनः खदेड़ कर गायों को अंदर कर देते।

     इस गोहत्या में मुख्य सह्योगियो में हिनौती सरपंच प्रतिनिधि एवं सरपंच पति महेंद्र चतुर्वेदी, सूर्यपाल उपाध्याय सहित सेदहा के सरपंच प्रतिनिधि थे जिनकी मिलीभगत से यह अवैध बाड़ा एक बार फिर बनाया गया था।

      अवैध बाड़ा बनाये जाने के पूर्व जिले के गो संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पांडेय को हिनौती स्कूल परिषर में बुलाया जाकर इनकी अनुसंशा के पीछे क्या माजरा था? इससे साफ जाहिर था कि सभी की मिलीभगत थी।

     आखिर जब गो संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष की उपस्थिति वहां मौके पर थी तो गो रक्षा के वास्ते इन्हें यह बात तो कहनी थी कि हम गोहत्या नही होने देंगे और यदि शासन प्रशासन से कोई फण्ड अथवा व्यवस्था नही है तो अवैध बाड़ा नही बनाया जा सकता? आखिर जब गो संवर्धन बोर्ड का उपाध्यक्ष मौजूद था तो उसे यह बताना था कि यदि कोई बाड़ा बनाया जाए तो पहले एक आधिकारिक तौर पर पंचायती समिति गठित की जाए जिसके सदस्यों की पूरी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए कि कौन और कैसे मवेशियों के चारा भूषा पानी और छाया की व्यवस्था करेगा। 

    लेकिन जिस प्रकार से गो संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष द्वारा इतने महत्वपूर्ण पद पर बैठकर पद का दुरुपयोग कर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध बाड़ा बनाकर प्रोत्साहन दिया गया इससे बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा करता है की गायों और भारतीय संस्कृति की माता के नाम पर भी राजनीति करने वालों की भी कमी नही है।

    दिनाँक 2 एवं 3 मार्च को गढ़ टी आई मंगल सिंह सहित डायल 100 को भी घटना के बारे में सूचित किया गया -

      दिनांक 2 मार्च फगुआ की शाम को गायों का अवैध बाड़े में मरने की सूचना संबंधित गढ़ थाना के टी आई मंगल सिंह को दी गई जिस पर मंगल सिंह द्वारा मात्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। टी आई द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करने की बात कही गयी है लेकिन भलघटी पनगड़ी से लेकर सेदहा प्राइवेट स्कूल के खंडहर में बन्द गायों तक के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नही हुई है जबकि सभी के लिखित शिकायत दी गई हैं और मौके बारदात पर घटना घटित होना पाया गया था। जिस प्रकार गोवंश प्रताड़ना वाले प्रकरण में कोई एफआईआर दर्ज नही की जा रही है और दोषियों को छोड़ा जा रहा है जबकि घटना के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद रहते हैं इससे रीवा और मप्र पुलिश की निष्क्रियता एवं आपराधिक तत्वों से मिली भगत और राजनीतिक दबाब का पता चलता है।

      वहरहाल दिनांक 3 मार्च को शिकायतकर्ता कमलेश पांडेय एवं गोवंश राइट्स एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी द्वारा एक बार पुनः लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है जिसकी प्रति भी यहां संलग्न है और अब देखना यह है कि गोहत्याओं के इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाती है अथवा पहले जैसी ही हीलाहवाली की जाती है।

     जानकारी लिखे जाने तक सभी सैकड़ों गायें उसी हिनौती में पांडेय ढाबा के पीछे बनाये गए अवैध बाड़े में चारा पानी भूषा बिना बन्द मर रही है और अपने जीवन का गुहार लगा रहे हैं।

  संलग्न - अवैध बाड़े में मृत पड़ी गायों की तस्वीर।

   - शिवानंद द्विवेदी रीवा मप्र। 7869992139

     थाना गढ़ में दिए गए शिकायत की एक और प्रति संलग्न है।

Monday, July 4, 2016

भारतीय संस्कृति और जीवात्मा: प्रथम

भारतीय संस्कृति और जीवात्मा: प्रथम



हरिः ॐ!!! भारतीय एवं वैदिक संस्कृति में वेदों एवं वेदान्तों का वैसे ही महत्व है जैसे की जीव में आत्मा का. जैसे बिना आत्मा के जीव मृत है वैसे ही बिना वेदों और वेदान्तों के भारतीय संस्कृति भी मृत तुल्य ही है. वेदों को अपौरुषेय कहा गया है अर्थात जो किसी व्यक्ति अथवा पुरुष द्वारा नही लिखा गया हो वह अपौरुषीय कहलाता है. वेदों में संहिता भाग अर्थात जिन्हें हम चारों वेदों के रूप में समझते हैं वह मानव संस्कृति में सबसे प्राचीन ग्रन्थ माने जाते हैं. क्योंकि संसार के सभी ज्ञात और लिखे गए ग्रंथों में भी वेद मानव इतिहास के सबसे प्राचीन और लिखित प्राप्त ग्रन्थ हैं. इन तथ्यों के अतिरिक्त प्रत्येक हिन्दू अथवा वैदिक संस्कृति को मानने वाला व्यक्ति वेदों को श्रुति ग्रन्थ मानता है अर्थात जो किसी अन्य श्रोत अथवा शक्ति से सुना गया हो न की किसी व्यक्ति के द्वारा लिखा गया हो. प्रत्येक हिन्दू वैदिक मतावलंबी वेदों को ईश्वर की वाणी मानता है. हिन्दू वैदिक मतों के अनुसार वैदिक मन्त्र ऋषि मुनियों द्वारा समाधिस्थ अवस्था में ईश्वर से प्राप्त किये गए थे और तदोपरांत ऋषि मुनियों ने इन मंत्रो को लिपिबद्ध किये और इसीलिए आज हम इन वैदिक मन्त्रों को कही भी हिन्दू धर्म की पुस्तकों में लिखा हुआ पाते हैं. वैदिक ज्ञान में जीव मात्र के सभी अवस्था के विषय में वर्णन मिलता है. इन वैदिक मन्त्रों में मानव के विभिन्न पड़ाव के विषय में उनके रहन सहन के विषय में और षोडशोपचार के विषय में पूर्ण ज्ञान मिलता है. इसीलिए जब से बच्चा गर्भ में रहता है तब से लेकर मृत्युपरांत तक सोलह संस्कार कहलाते हैं और इन सभी संस्कारों में मानव को क्या कुछ करना चाहिए इन सबका वर्णन इसमें मिलता है. इसीलिए हम देख सकते हैं की जब भी शादी व्याह होता है अथवा यज्ञोपवीत या फिर मुंडन आदि संस्कार होता है तो इन वैदिक मंत्रो का उच्चारण वैदिक पुरोहितों द्वारा किया जाता है. (क्रमशः)