Showing posts with label rohit. Show all posts
Showing posts with label rohit. Show all posts

Friday, August 10, 2018

करायत सर्प पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया (ज़िला रीवा के थाना गढ़ अन्तर्गत करहिया ग्राम में नंदलाल सिंह के घर से पकड़ कर गदही के जंगल में छोड़ा गया)

दिनांक 10 अगस्त 2018, स्थान - गढ़/गंगेव, रीवा मप्र

(कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)

  अपने आप में एक नए घटनाक्रम में दिनाँक 10 अगस्त 2018 को थाना गढ़ अन्तर्गत करहिया ग्राम में नंदलाल सिंह के घर में बनाये जा रहे नए मकान के पिलर में एक सर्प के गिरे होने की खबर मिली. रोहित सिंह नामक युवक द्वारा जानकारी दी गई की उनके घर में एक जहरीला किश्म का काला सांप घुसा हुआ है. इस पर लगभग डेढ़ बजे के आसपास पहुचा गया और मौके पर पिलर के गड्ढे में फंसे हुए सर्प को सांप पकड़ने वाले क्लिप से सर्प को बाहर खींचा गया. देखने पर पता चला की सांप की लंबाई लगभग ढाई से तीन फिट के बीच में थी. जानकारों द्वारा बताया गया की यह सांप अत्यंत जहरीला किश्म का होता है जिसके डसने पर व्यक्ति की आधे घंटे के अंदर ही मौत हो सकती है. 

   लोकल भाषा में इस सर्प को करायत बोला जाता है. इस सर्प की पीठ चमकीली काली रंग की होती है जिंसमे सफेद धारियां होती हैं. 

   सर्प को सुरक्षित पकड़ कर गांव से सटे हुए गदही रवार के जंगल में छोंड़ दिया गया. जहां से वह पत्थर की चट्टान के नीचे घुस गया.

  इसके पूर्व भी जंगल में सुरक्षित छोंडे गए हैं कई जहरीले नाग

   कैथा, सोरहवा, बड़ोखर, करहिया, जमुई एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक दो सालों में लगभग एक दर्ज़न भर जहरीले किश्म के नाग पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोंडे गए हैं. इसे पकड़ने में मुख्य रूप से सोरहवा निवासी हरीबन्स पटेल जो की कोतमा अनूपपुर में दैनिक वेतन भोगी कर्मी के रूप में कार्य कर रहे हैं उनका योगदान था. उन्ही के सहयोग और ट्रेनिंग से आज गांव के अन्य लोग भी सांपों के प्रति भय दूर कर इन्हें पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोंड़ने का कार्य कर देते हैं. 

संलग्न - संलग्न तस्वीर में देखें श्री नंदलाल सिंह करहिया के घर में पकड़े गए करायत सांप को पकड़कर छोड़ा गया.

--------------------

शिवानन्द द्विवेदी, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता,

ज़िला रीवा मप्र, मोब 9589152587, 7869992139.

Friday, January 26, 2018

Rewa, MP - दिनांक 26 जनवरी 2018 को प्रताप गोशाला झोटिया का प्रथम स्थापना दिवश मनाया गया

दिनांक 26 जनवरी 2018, स्थान - त्योंथर रीवा मप्र।

    जहां पूरे जिले एवं प्रदेश में गोवंशों के साथ निरंतर क्रूरता होती दिख रही है वहीं पर त्योंथर ब्लॉक एवं त्योंथर तहसील अंतर्गत झोटिया पंचायत में एक वर्ष पूर्व स्थापित निजी गोशाला प्रताप गोशाला झोटिया गोवंशों की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए एक आशा की किरण बन कर आई है।
     ज्ञातव्य है कि प्रताप गोशाला झोटिया का गठन एक समिति गठित करके बनाया गया है जिसके संचालक विंध्य किसान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित तिवारी हैं। इस गोशाला हेतु लगभग 6 बीघा जमीन का दान झोटिया निवासी अरिमर्दन सिंह द्वारा किया गया है। अब तक जानकारी प्राप्त होने तक प्रताप गोशाला के लिए कोई शासकीय अनुदान नही मिला है और यह गोशाला पूरी तरह से समिति के सदस्यों के सहयोग एवं जन सहयोग से संचालित हो रही है।
    आसपास के गोभक्त ग्राम क्षेत्रवासी पियरा, चारा, भूषा और अन्य सहयोग प्रदान करते हैं। जब भूषा पैरा की व्यवस्था नही हो पाती उस स्थिति में समिति अपने सदस्यों कज मदद से और समिति के फण्ड से गोवंशों के चारा पानी कक व्यवस्था करती है। प्रताप गोशाला झोटिया में अब तक लगभग 50 गोवंशों को रखा गया है।
     इस प्रकार देखा जाय तो प्रताप गोशाला झोटिया  वोवंशों के लिए एक आशा की किरण के रूप में सामने आयी है लेकिन बिना शासकीय सहयोग एवं मद से इस गोशाला में गोवंशों की संख्या सीमित ही रह जायेगी अतः अब देखना यह पड़ेगा कि जो भी इस प्रकार की गोशालाएं अपनी स्वेक्षा से गोवंशों की सेवा और संवर्धन हेतु आगे आ रही हैं उन्हें जन सहयोग के साथ साथ शासन प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिले तभी ज्यादा से ज्यादा गोवंशों की सेवा सुरक्षा हो पाएगी।

   - शिवानंद द्विवेदी सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ता रीवा मप्र 7869992139