Showing posts with label Illegal Killing. Show all posts
Showing posts with label Illegal Killing. Show all posts

Friday, January 26, 2018

Rewa, MP - दिनांक 26 जनवरी 2018 को प्रताप गोशाला झोटिया का प्रथम स्थापना दिवश मनाया गया

दिनांक 26 जनवरी 2018, स्थान - त्योंथर रीवा मप्र।

    जहां पूरे जिले एवं प्रदेश में गोवंशों के साथ निरंतर क्रूरता होती दिख रही है वहीं पर त्योंथर ब्लॉक एवं त्योंथर तहसील अंतर्गत झोटिया पंचायत में एक वर्ष पूर्व स्थापित निजी गोशाला प्रताप गोशाला झोटिया गोवंशों की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए एक आशा की किरण बन कर आई है।
     ज्ञातव्य है कि प्रताप गोशाला झोटिया का गठन एक समिति गठित करके बनाया गया है जिसके संचालक विंध्य किसान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित तिवारी हैं। इस गोशाला हेतु लगभग 6 बीघा जमीन का दान झोटिया निवासी अरिमर्दन सिंह द्वारा किया गया है। अब तक जानकारी प्राप्त होने तक प्रताप गोशाला के लिए कोई शासकीय अनुदान नही मिला है और यह गोशाला पूरी तरह से समिति के सदस्यों के सहयोग एवं जन सहयोग से संचालित हो रही है।
    आसपास के गोभक्त ग्राम क्षेत्रवासी पियरा, चारा, भूषा और अन्य सहयोग प्रदान करते हैं। जब भूषा पैरा की व्यवस्था नही हो पाती उस स्थिति में समिति अपने सदस्यों कज मदद से और समिति के फण्ड से गोवंशों के चारा पानी कक व्यवस्था करती है। प्रताप गोशाला झोटिया में अब तक लगभग 50 गोवंशों को रखा गया है।
     इस प्रकार देखा जाय तो प्रताप गोशाला झोटिया  वोवंशों के लिए एक आशा की किरण के रूप में सामने आयी है लेकिन बिना शासकीय सहयोग एवं मद से इस गोशाला में गोवंशों की संख्या सीमित ही रह जायेगी अतः अब देखना यह पड़ेगा कि जो भी इस प्रकार की गोशालाएं अपनी स्वेक्षा से गोवंशों की सेवा और संवर्धन हेतु आगे आ रही हैं उन्हें जन सहयोग के साथ साथ शासन प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिले तभी ज्यादा से ज्यादा गोवंशों की सेवा सुरक्षा हो पाएगी।

   - शिवानंद द्विवेदी सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ता रीवा मप्र 7869992139

Wednesday, July 13, 2016

रीवा जिले के वन विभाग की दुर्दशा - सम्पूर्ण रीवा के जंगलों में अवैध कटाई, अवध शिकार और अवैध उत्खनन साथ ही वृक्षारोपण के कार्यों में पिछले पांच वर्ष में भारी धांधली- वृक्षारोपण मात्र कागजों तक सिमटा

नमस्कार भारत !!!

   आपको जानकर ज्यादा हैरानी नहीं होनी चाहिए की लगभग मध्य प्रदेश में सभी विभागों की तरह वन विभाग में भी भ्रष्ट्राचार का असीमित सिलसिला जारी है. पैसे लेकर रेंजर, डिप्टी रंजरों, डी.एफ.ओ.,एस.डी.ओ. सी.सी.एफ. द्वारा वनों में अवैध कटाई, अवैध उत्खनन और अवैध शिकार करवाया जा रहा है. यह बात मात्र आरोप की नहीं है हमारे पास दर्ज़नों पुख्ता प्रमाण पूरे आर टी आई, फोटो, विडियो, ऑडियो के साथ उपलब्ध हैं. हमसे जितना हो सकेगा उतना यहाँ पर एक एक करके अपलोड कर रहा हूँ.

भारत के प्रधानमंत्री भी देखें और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पढ़ें. 

सबके लिए यह खुला दरवाज़ा है आयें और पढ़े देखें...

ऐसे कागजों पर चल रहा है शाइनिंग इडिया, बढ़ता भारत, उगता भारत, बदलता भारत और ग्रामोदय से भारतोदय...

क्लाइमेट चेंज के नाम पर भारत सरकार वर्ल्ड बैंक, और विदेशी समुदाय को मूर्ख बना रही है, इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण का हाल है. ऐसे प्रोपगंडा करने से कुछ हासिल नहीं होगा... समय है कड़े कदम उठाने के...

आइये देखिये वन और पर्यावरण विभाग की दुर्दशा...

जब बात अंतिम कार्यवाही के लिए, सस्पेंशन और टर्मिनेशन के लिए जाती है तो मध्य प्रदेश के मंत्री मिनिस्टर और विधायक सांसद अपने वोट बैंक को नुक्सान होते देख कार्यवाही रुकवा देते हैं. भरसक प्रयास में रहते हैं की कहीं वोट बैंक न विगड़ जाये... या की ये महानुभाव अपने वोट बैंक को देख लें या देश और समाज के वास्तविक विकास को.  विकल्प इनके पास खुले हैं क्योंकि कहीं न कहीं हर व्यक्ति ऐसे में किसी न किसी से समाज में जुड़ा  हुआ है तो यदि अपने वोट बैंक को बचाने, अपने भाई परिजन और रिश्तेदारों  को बचाने और गलत कार्य करने वालों को सह देने का सिलसिला जारी रहा तो आदमी की तो कोई औकाद ही नहीं है साक्षात् भगवान् भी यदि अवतार लेकर भारत में आ जाये तो उसे भी कलयुग के भारतीय कौरवों से लड़ना पड़ेगा.. ऐसी है यहाँ की दुर्दशा...

विकास चाहिए या विनाश सुनिश्चित कर लें... पर्यावरण और वनों को संरक्षित करना होगा नहीं तो आज अल्प वृष्टि, अति वृष्टि, शूखा-अकाल, और बाढ़, बढता तापमान, क्लाइमेट चेंज, पर्यावरण असंतुलन, ग्लोबल वार्मिंग आदि से नहीं निपटा जा सकेगा..

 जनता के खून पसीने की कमाई जी.डी.पी. और टैक्स के रूप में जो तनख्वाह स्वरुप इनको जो दी जा रही है उसके साथ नमक हरामी करने वालों के ऊपर सख्त और दंडात्मक कदम उठाने होंगे...

जय हिन्द जय भारत .....