Saturday, October 17, 2026

Breaking:// रोझौही में टाटा पावर के प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध: जल सत्याग्रह में उतरे ग्रामीण और 'आप' नेता प्रमोद शर्मा//

*Breaking:// रोझौही में टाटा पावर के प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध: जल सत्याग्रह में उतरे ग्रामीण और 'आप' नेता प्रमोद शर्मा//*

रीवा: दिनांक 17 अक्टूबर 2026 

रोझौही में टाटा पावर के प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध लगातार उग्र होता जा रहा है। दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को रोझौही सरई ग्राम और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी में उतरकर 'जल सत्याग्रह' शुरू कर दिया है। ग्रामीण इस प्रोजेक्ट से होने वाले विस्थापन और पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं।

इस जल सत्याग्रह में आम आदमी पार्टी (आप), रीवा के नेता प्रमोद शर्मा भी ग्रामीणों के साथ शामिल हुए। सत्याग्रह के दौरान प्रमोद शर्मा और ग्रामीणों ने मांग की कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को नजरअंदाज कर जनता पर कोई भी प्रोजेक्ट जबरन न थोपा जाए।

जल सत्याग्रह में भाग ले रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं सुनी जातीं और उनकी भूमि, पर्यावरण, स्वास्थ और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती तब तक वे अपना शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे। पानी में खड़े होकर नारेबाजी करते ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और टाटा पावर के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

No comments: