*रीवा: रोझौही में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र का तीव्र विरोध, जनता के तीखे सवालों में घिरे मनगवां विधायक//*
*कंपनी के फायदे गिनाने पहुंचे विधायक को जनता ने घेरा, रोझौही में न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ आर-पार के मूड में सैकड़ों गांव//"
*रीवा: रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट का भारी विरोध, जनता के तीखे सवालों में घिरे विधायक नरेंद्र प्रजापति//*
*न्यूक्लियर प्लांट का फायदा बताने पहुंचे मनगवां विधायक को झेलना पड़ा जन-आक्रोश, ग्रामीणों ने पूछे तीखे सवाल//*
स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट | रीवा (मध्य प्रदेश)
दिनांक: 14 अक्टूबर 2026
रीवा। जिले के रोझौही क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट (परमाणु ऊर्जा संयंत्र) को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनता का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। जब सरकारी अधिकारी और टाटा कंपनी के प्रतिनिधि असफल रहे तब पिछले दिनों परमाणु संयंत्र के फायदे गिनाने पहुंचे मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति को स्थानीय नागरिकों के भारी विरोध और तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
*जनभावनाओं को दरकिनार करने का आरोप*
क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि विधायक नरेंद्र प्रजापति स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करने के बजाय केवल संबंधित कंपनी और न्यूक्लियर पावर प्लांट के फायदों का महिमामंडन करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक पिछले चार वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन अब कंपनी के हितों को साधने के लिए अचानक सक्रिय हो गए हैं।
*विकिरण और परमाणु प्लांट कई प्रकार के खतरों से सहमे ग्रामीण*
प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र से निकलने वाले हानिकारक विकिरण (रेडिएशन) और उससे होने वाले पर्यावरणीय व स्वास्थ्यगत नुकसान को लेकर आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग अत्यधिक चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ने बैठक के दौरान संयंत्र से होने वाले किसी भी खतरे या सुरक्षा मानकों पर कोई स्पष्ट चर्चा नहीं की, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। विधायक मात्र कंपनी के फायदे की है बात करते रहे
*सैकड़ों गांव एकजुट, संयंत्र न लगने देने का संकल्प*
रोझौही और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण इस परियोजना के विरोध में पूरी तरह एकजुट हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे किसी भी कीमत पर अपने क्षेत्र में न्यूक्लियर पावर प्लांट का निर्माण नहीं होने देंगे। जनता ने विधायक पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का सीधा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
क्षेत्र में तनाव और जन-आक्रोश को देखते हुए यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें अपने जिले में विनाशक परमाणु ऊर्जा संयंत्र नहीं चाहिए। यदि सरकार उनका विकास ही करना चाहती है तो स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल खुलवाए अथवा कोई अन्य कपड़ा उद्योग या की ऑटोमोबाइल्स के उद्योग लगवाए।
*स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट रीवा मप्र*
No comments:
Post a Comment