Showing posts with label Rewa Police. Show all posts
Showing posts with label Rewa Police. Show all posts

Saturday, February 17, 2018

भ्रष्ट्राचार की वसूली की नोटिस पर डाढ़ सरपंच पुत्र सुरेंद्र मिश्रा ने पुष्पराज तिवारी को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी, दाई माई की गाली के साथ बोला कानून मेरी जेब मे, कोई कुछ नही बिगाड़ सकता (ध्यान से सुनें संलग्न ऑडियो रिकॉर्डिंग)

दिनांक 17 फरवरी 2018, स्थान - डाढ़ पंचायत त्योंथर रीवा मप्र।

(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

 अभी हाल ही में पिछले महीने डाढ़ पंचायत निवासी एवं विंध्य किसान परिषद के कार्यकर्ता पुष्पराज तिवारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारा डाढ़ पंचायत में निर्माण कार्यों में हो रहे व्यापक भ्रष्ट्राचार की शिकायत पर सीईओ जनपद पंचायत त्योंथर महावीर जाटव द्वारा जांच कमेटी बैठा कर जांच कराई गई थी जिस पर सीईओ जाटव स्वयं भी जांच स्थल पर आकर लगभग 25 लाख के तीन पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच की थी जिस पर उपयंत्री त्योंथर प्रजापति द्वारा जांच रिपोर्ट में तीनों पीसीसी सड़क मापदंड के अनुरूप होते नही पाए गए थे जिस सरपंच सचिव को नोटिस जारी की गई थी इसके बाद वर्तमान  में चल रही लोनियान बस्ती की सड़क को नए सिरे से बनाये जाने और साथ ही पहले से निर्मित हो चुकी द्विवेदी टोला करहिया एवं हरिजन बस्ती डाढ़ की सड़क पर पूरी बसूली की अनुसंशा की बात सीईओ जनपद त्योंथर के नाम अपने प्रतिवेदन में आयी थी।

     जब यह बात डाढ़ सरपंच पुत्र एवं सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र मिश्रा के पास पहुची तो उसने परिषद के कार्यकर्ता पुष्पराज तिवारी के मोबाइल पर फोन करके उसे दाई माई की भद्दी गालियां दी और बोला कि मैं अपने लड़के को बुलाकर तेरे घर मे घुसकर हाँथ पैर तोड़ जान से समाप्त कर दूंगा अभी तू जानता नही मैंने इसके पहले भी कई लोगों को निपटाया है और मैं कोर्ट केस लड़ लूंगा कोई मेरा कुछ बिगाड़ नही सकता। 

     इस प्रकार संलग्न ऑडियो फ़ाइल में भ्रष्ट्राचार का विरोध करने वाले एक कार्यकर्ता को जिस प्रकार सरहंगई पूर्वक बेझिझक एक सरपंच प्रतिनिधि द्वारा माँ बहन की गालियां देकर धमकाया गया इससे यही साबित होता है कि वास्तव में इन भ्रष्ट्राचारी असामाजिक तत्वों को न तो समाज की कोई चिंता है और न ही नियम कानून का कोई भय। पर दूसरे पक्ष ने भी इस घटना की शिकायत गढ़ थाने में पूरी ऑडियो फ़ाइल के साथ कर दी है परंतु गढ़ थाने में अब तक जांच कर एफ आई आर तक दर्ज नही की गई है इससे साफ पता चलता है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की राजनीतिक पकड़ ऊंचे तक है जिसका दुरुपयोग कर ऐसे शातिर जहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कानून को भी धता बता रहे हैं। 

      अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आज पूरे देश मे भ्रष्टाचार का जिस तरह से बोलबाला है उसके खिलाफ आवाज उठाने वाले आम नागरिकों की रक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? पंचायत विभाग में सैकड़ों ऐसी शिकायतें धूल कहा रही हैं और उन फाइलों को राजनीतिक दबाब और पैसा हजम कर दबा दिया जाता है। कई ऐसे उदाहरण जीवंत हैं जिनमे पंचायती भ्रष्ट्राचारों के धारा 40 और धारा 92 के प्रकरण संबंधित एस डी एम एवं सीईओ कार्यालय में लंबित हैं लेकिन भ्रष्ट्राचार एवं राजनीतिक दबाब कर चलते उनमे कोई सार्थक निर्णय नही लिए जा रहे हैं।

संलग्न - धमकी दिए जाने की ऑडियो फ़ाइल और साथ मे अन्य वशूली संबंधी प्रतिवेदन एवं कार्यस्थल की फ़ोटो।

  - शिवानंद द्विवेदी सामाजिक कार्यकर्ता रीवा मप्र। 7869992139

Sunday, March 5, 2017

(Rewa, MP) थाना गढ़ में नाबालिग के साथ मारपीट एवं लूट की घटना की शिकायत डीजीपी एसपी तक, सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज हुआ प्रकरण क्र. 3443648


दिनांक 05/03/2017 स्थान - गढ़/गगेव, थाना गढ़ रीवा मप्र,

   (गढ़/गंगेव, रीवा मप्र - शिवानन्द द्विवेदी) जिला रीवा की पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निसान लगाने के कई कारण हैं. किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि पर रोक लगा पाना तो मुश्किल उलटे अपराधों में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है. 
      अभी हाल ही में थाना गढ़ अंतर्गत दिनांक 23/02/2017 को नाबालिग अरुणेन्द्र पटेल निवासी सोरहवा  एवं संतोष केवट निवासी कैथा के साथ मारपीट कर लूट वाली वारदात में आरोपी वर्तमान कैथा सरपंच संत कुमार पटेल एवं उसके दो अपराधिक साथी शेषमणि पटेल एवं अशोक पटेल के ऊपर भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 154 के अंतर्गत मारपीट, गाली गलौज एवं लूट का प्रकरण पंजीबद्ध नहीं किया गया है जबकि पूरे दो सप्ताह व्यतीत हो चुके हैं.
    इस बात की शिकायत अब तक थाना गढ़ के साथ साथ जिला रीवा एसपी, पुलिश महानिदेशक भोपाल सहित रीवा कलेक्टर एवं कमिश्नर रीवा संभाग को ईमेल द्वारा भेजी जा चुकी है.
  इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत क्रमांक 3443648 दर्ज करवाई गयी थी. घटना की जानकारी दो मर्तबा मोबाइल कम्युनिकेशन के माध्यम से मऊगंज ए एस पी शिवकुमार सिंह को भी दी जा चुकी है. प्रश्न यह उठता है की दोनों पीड़ितों के बयान पुलिश दर्ज कर चुकी है फिर भी एफ आई आर दर्ज करने में विलम्ब क्यों किया जा रहा है.

-------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE@ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI

---------- Forwarded message ----------
From: Shivanand Dwivedi <shivanand.dwivedi@gmail.com>
Date: 2017-03-04 8:02 GMT+05:30
Subject: थाना गढ़ (रीवा, मप्र) में नाबालिग सत्रह वर्षीय अरुणेन्द्र पटेल एवं संतोष केवट के साथ मारपीट एवं लूट की वारदात में अब तक एफ आई आर न लिखे जाना सम्बन्धी
To: dgpmp@mppolice.gov.in
Cc: sp_rewa@mppolice.gov.in, dmrewa <dmrewa@nic.in>, commrewa <commrewa@nic.in>


प्रति, 
श्रीमान पुलिश महानिदेशक महोदय
मध्य प्रदेश पुलिश, भोपाल, पिन ४६२००१,

 ------------------ 
ईमेल प्रतिलिपि 
1) श्रीमान पुलिश अधीक्षक महोदय, जिला रीवा मप्र, पिन ४८६००१, 
2 ) श्रीमान कलेक्टर महोदय, जिला रीवा मप्र, पिन ४८६००१, 
3) श्रीमान आयुक्त महोदय, संभाग रीवा, मप्र, ४८६००१,
4) श्रीमान चीफ सेक्रेटरी, मप्र, शासन, भोपाल, पिन ४६२००१, 
5) श्रीमान एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकाश विभाग, मप्र शासन भोपाल, पिन ४६२००१,
-----------------
  
 महोदय, 

           दिनांक 23 फरवरी 2017 के दिन लगभग डेढ़ बजे के आसपास नाबालिग सत्रह वर्षीय अरुणेन्द्र पटेल पिता हरिबंस पटेल निवासी सोरहवा संतोष केवट पिता रामखेलावन केवट निवासी कैथा के साथ कैथा पंचायत सरपंच आरोपी संत कुमार पटेल और उसके दो अन्य साथियों शेषमणि पटेल एवं अशोक पटेल द्वारा मारपीट गाली गलौज कर लगभग दस हज़ार रुपये जिसमे पांच सौ , सौ, पचास एवं दस रुपये के नोट थे जो की गो-भागवत कथा श्री हनुमान मंदिर कैथा के लिए चंदे से प्राप्त हुए थे लाये जा रहे थे रास्ते में दिन दहाड़े लूट लिए गए. आज इतने दिन व्यतीत होने के बाद भी गढ़ थाने द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 154 के अंतर्गत मारपीट और लूट का एफ आई आर दर्ज क्यों नहीं की गयी जबकि दोनों पीड़ितों अरुणेन्द्र पटेल एवं संतोष केवट के बयान हो चुके हैं? कृपया तत्काल सम्बंधित दोषियों के ऊपर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए. कृपया तत्काल समस्या का समाधान किया जाए.
------------------

संलग्न - 
1) कृपया थाना गढ़ सहित सीएम हेल्पलाइन मप्र शासन में दर्ज प्रकरण क्रमांक ३४४३६४८ भी देखने का कष्ट करें. 
2) थाना गढ़ में लिखित दिए गए प्रकरण की प्रतिलिपि भी संलग्न है कृपया अवलोकन करने का कष्ट करें.
3) पीड़ित अरुणेन्द्र पटेल पिता हरिबंस पटेल निवासी सोरहवा एवं संतोष केवट पिता रामखेलावन केवट निवासी कैथा की संलग्न फोटो ग्राफ.

-------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE@ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI 

Friday, July 15, 2016

(रीवा/भोपाल) प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नाम पत्र - इटहा आंगनवाडी कार्यकर्ता के उत्पीडन के विषय में रीवा पुलिस द्वारा कार्यवाही न होना

नमस्कार भारत!

     यहाँ पर अवलोकन करें की निम्नलिखित पत्र पीएमओ PG Portal की मदद से शिमान प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नाम दिनांक २९ मई को भेजा गया था. इस पर भी कार्यवाही का इन्तेजार है.

    ज्ञातव्य हो की इटहा आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती राजकुमारी पटेल का उत्पीडन कैथा ग्राम पंचायत के सरपंच और उसके साथियों द्वारा लगातार दो वर्षों से किया जा रहा है जिसकी की दर्ज़नों शिकायतें मध्य प्रदेश एवं भारत सरकार के सम्बंधित कार्यालयों और विबिन्न बने हुए आयोगों पर करने के वावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई... अंत में जाकर थक हारकर यह महिला उच्च न्यायलय जबलपुर का दरवाज़ा खटखटाया तब जाकर हाई कोर्ट के आदेश और नोटिस पर डीजीपी मध्य प्रदेश, एसपी रीवा, कलेक्टर रीवा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आदि को नोटिस पर मई २०१६ के प्रथम सप्ताह में रीवा अंतर्गत गढ़ पुलिस ने एफ आई आर क्र. ९६/१६ दर्ज किया जिसमे की आई पी सी के अंतर्गत धाराएँ ३५४क, २९४, ५०६, और ३४ लगाईं. वह भी गलत धाराएँ लगाई गयीं क्योंकि यह सीधे सीधे 354 अथवा 354B, 354D का प्रकरण बनता है पर जमानती धाराएँ 354A (या ३५४क) लगाए गयी.
वहार्हाल पुलिस अभी भी डायरी और चालान पेस करने में आना कानी कर रही थी और अंतिम सूचना मिलने तक  सभी आरोपी डायरी पेश होने तक जमानत पर हैं.

यद्यपि हाई कोर्ट जबलपुर ने नब्बे दिवश के भीतर पुलिस से इसका जबाव मागा है.
 पीएमओ में दर्ज प्रकरण की कॉपी नीचे दी गयी है. शिवानन्द द्विवेदी (सामाजिक कार्यकर्ता)


Status as on 15 Jul 2016
Registration Number:PMOPG/E/2016/0181146
Name Of Complainant:Shivanand Dwivedi
Date of Receipt:29 May 2016
Received by:Prime Ministers Office
Forwarded to:DGP
Officer name:DSP
Officer Designation:DSP
Contact Address:Director General Police
PHQ Bhopal
Grievance Description:To, Date: 29/05/2016 The PRIME MINSITER of INDIA, Place: Rewa (MP) New Delhi. INDIA. ---------------- Subject – Regarding immediate actions against POLICE officials found guilty on not taking timely actions on the complaint of ANGANWADI worker Mrs. RAJKUMARI PATEL village ITEHA, PS GARH, Gangev Block, REWA, MP. This matter relates to PS Garh, District REWA MP. ---------------- Sir/Madam, I am Shivanand Dwivedi, social activists from REWA Madhya Pradesh. The problem is as following and please it is to be in your cognizance for fast and further action. Please find the enclosed PDF matter attached herewith for further details. Thank you. ---------------- Sincerely SHIVANAND DWIVEDI (Social, Scientific, and RTI activist) Village KAITHA, Post AMILIYA, Police Station GARH, Tehsil MANGAWAN, District REWA, Madhya Pradesh. PIN – 486117 Mob. +917869992139
Date of Action:20 Jun 2016
-----------------
SHIVANAND DWIVEDI
(Social, Scientific, and RTI activist)
Village KAITHA, Post  AMILIYA,
Police Station GARH, Tehsil  MANGAWAN,
District REWA, Madhya Pradesh. PIN – 486117
Mob. +917869992139


Shivanand Dwivedi
(Social, Scientific, Environmental and RTI activists)
National Coordinator – Shrimad Bhagavad Katha Dharmarth Samiti
(an NGO). Work also as Human Rights Activist, Freelance Reporter, Environmental and Animal Rights Activists.
Educational Qualifications - M.Sc in Mathematics (IIT Bombay), PhD Research & TA (Mathematics) – 1. TU-Darmstadt GERMANY, 2. Ulm University GERMANY, 3. Milan University ITALY. Research visits in FRANCE, SPAIN, and PORTUGAL.
Mob.07869992139. Email:- Shivanand.Dwivedi@Gmail.com